Saturday, May 2खबर जो असर करे |
Shadow

कच्चे तेल के दाम आसमान पर… फिर भी भारत में अब तक नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्ली। इंटरनेशनल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल (Crude oil) के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में पिछले 4 साल से कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि, बीते महीने शेल इंडिया और नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Price) में इजाफा कर दिया था। शेल इंडिया ने पेट्रोल की कीमतों में 7.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 25.01 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने 1 अप्रैल को रेट बढ़ाया था। उसके बाद से इस कंपनी ने भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बता दें, इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर आज दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये और पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।


नायरा एनर्जी ने भी कीमतों में किया है इजाफा (Petrol Price Today)
26 मार्च को नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी थी। कंपनी ने तब पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। मौजूदा समय में नायरा के पेट्रोल पंप पर 100.72 रुपये में पेट्रोल और डीजल 91.31 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।


प्रीमियम पेट्रोल का रेट 160 रुपये पहुंचा (Petrol Diesel rate today)
कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल का रेट 149 रुपये से बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, प्रीमियम डीजल का रेट 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।


HP, IOCL, BPCL के पंप पर क्या है पेट्रोल का रेट? (Petrol price in your city)
नई दिल्ली – 94.77 रुपये
कोलकाता – 105.41 रुपये
मुंबई – 103.54 रुपये
चेन्नई – 101.06 रुपये
गुरुग्राम – 95.30 रुपये
नोएडा – 94.77 रुपये
बेंगलुरू – 103.96 रुपये
भुवनेश्वर – 101.03 रुपये
चंडीगढ़ – 94.30 रुपये
हैदराबाद – 107.46 रुपये
जयपुर – 105.03 रुपये
लखनऊ – 94.73 रुपये
भोपाल- 106.40 रुपये
इंदौर – 106.48 रुपये


आपके शहर में डीजल का क्या है रेट? (Diesel price in your city)
नई दिल्ली – 87.67 रुपये
कोलकाता – 92.02 रुपये
मुंबई – 90.03 रुपये
गुरुग्राम – 87.77 रुपये
नोएडा – 87.89 रुपये
बेंगलुरू – 90.99 रुपये
भुवनेश्वर – 92.60 रुपये
चंडीगढ़ – 82.45 रुपये
हैदराबाद – 95.70 रुपये
जयपुर – 90.49 रुपये
लखनऊ – 87.86 रुपये
भोपाल- 91.8 रुपये
इंदौर- 91.9 रुपये

कच्चे तेल की कीमतों में तूफानी तेजी (crude oil price in your city)
युद्ध की वजह से क्रूड ऑयल का रेट लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से तेल कंपनियों पर काफी दबाव है। मौजूदा समय में इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर के पार बरकरार है।


क्या सरकारी तेल कंपनियां भी बढ़ाएंगी रेट
आने वाले समय में सरकारी तेल कंपनियां भी पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *