Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Month: October 2026

देश में इस साल 13% कम हुई बारिश….. मॉनसून सीजन की समाप्ति का ऐलान

देश में इस साल 13% कम हुई बारिश….. मॉनसून सीजन की समाप्ति का ऐलान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मॉनसून (Monsoon) सीजन खत्म हो चुका है और इस बार देश में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश (Rain) दर्ज की गई है. मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर मॉनसून सीजन (Monsoon season) की समाप्ति का ऐलान कर दिया. मॉनसून की वापसी अभी जारी है और जाते-जाते भी यह देश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर छोड़ रहा है. 1 अक्टूबर को दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर और पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के 30 सितंबर के पूर्वानुमान के मुताबिक, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की बहुत ज्यादा संभावना है. वहीं केरल, कर्नाटक के तटीय हिस्सों और दक्षिणी कर्नाटक में कई जगह बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है. यहां '...
IT विभाग का गजब कारनामा…. मुंबई के मोबाइल मैकेनिक को भेजा ₹31.80 करोड़ का GST नोटिस

IT विभाग का गजब कारनामा…. मुंबई के मोबाइल मैकेनिक को भेजा ₹31.80 करोड़ का GST नोटिस

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
मुम्बई। मुंबई (Mumbai) के कॉटन ग्रीन इलाके (Cotton Green area) में मोबाइल रिपेयरिंग (Mobile Repairing) का काम करने वाले एक मैकेनिक (Mechanic) के पास जीएसटी (GST) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) का 31.80 करोड़ रुपये का कथित बकाये का नोटिस पहुंचा, जिसे देखकर उसके होश उड़ गए। मैकेनिक, महेंद्र म्हापांकर ने इसके बाद इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उनके नाम पर खोली गई कंपनी के जरिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने के लिए उनकी पहचान और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया था। शिकायत के आधार पर, कालाचौकी पुलिस स्टेशन में संजय तांबे, उनके दोस्त सुभान कुरैशी और उनके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 की धाराओं 406, 420, 120(B) और 506(2) के तहत FIR दर्ज की गई है. आगे की जांच EOW को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कालाचौकी इलाके में रह...
त्योहारों से पहले झटका…. महंगी हुई LPG गैस, 62.50 रुपये बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

त्योहारों से पहले झटका…. महंगी हुई LPG गैस, 62.50 रुपये बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अक्टूबर महीने की शुरुआत कई बदलावों (Rule Change From 1st October) के साथ हो चुकी है और पहले ही दिन महंगाई (Inflation) का तगड़ा झटका लगा है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026 को सुबह-सुबह LPG Cylinder Price में बदलाव कर नए रेट जारी किए हैं और ये त्योहारों से पहले महंगा हो गया. हालांकि, तेल कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder) की कीमतों बढ़ाई हैं और इसका दाम 62.50 रुपये बढ़ाया गया है। मध्य प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में बढ़ोतरी के बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत इंदौर में 2,919.50 रुपये, उज्जैन में 2,980 रुपये, भोपाल में 2,815 रुपये, जबलपुर में 3,030 रुपये और ग्वालियर में 3,037 रुपये हो गई है। सितंबर की कीमतों की तुलना में इंदौर में सिलेंडर 63.50 रुपये महंगा हुआ है। उज्जैन में 63 रुपये, भोपाल में 62.50 रुपये,...