तमिलनाडु CM थलपति विजय की सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची विधवा महिला, क्या मामला?
तमिनलाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की एक योजना मुश्किलों में आती दिख रही है। महिलाओं और ट्रांस महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस देने के लिए तमिलनाडु की सरकार की योजना 'वेट्री पयानम' के खिलाफ एक बस ऑपरेटर ने मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की है। महिला बस ऑपरेटर ने अपनी याचिका में हाई कोर्ट से इस योजना को असंवैधानिक घोषित करने मांग की है। बता दें, महिलाओं को फ्री बस सर्विस देने वाली इस योजना का थलपति विजय जमकर प्रचार करते हुए नजर आए थे। हाल में वह बस कंडेक्टर के रूप में भी टिकट काटते हुए नजर आए थे।
'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में राज्य परिवहन की 12,000 से ज्यादा बसें चलती हैं। ऐसे में जब मुख्यमंत्री ने इन सभी बसों को महिलाओं और ट्रांस महिलाओं के लिए फ्री कर दिया, तो प्राइवेट सेक्टर परेशान हो गया। इन्हीं का नेतृत्व करते हुए इरोडे जिला प्राइवेट बस ऑपरेटर एन. कलामणि ने इस योजन...









