Sunday, June 7खबर जो असर करे |
Shadow

पॉलिटिक्स

बिहार चुनावः इंडिया अलायंस की बिना CM फेस के मैदान में उतरने की तैयारी… तेजस्वी के नाम पर असमंजस

बिहार चुनावः इंडिया अलायंस की बिना CM फेस के मैदान में उतरने की तैयारी… तेजस्वी के नाम पर असमंजस

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन (India Alliance) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के उतर सकता है, क्योंकि राजद की ओर से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम फेस (CM Face) घोषित करने की मांग पर कांग्रेस और सीपीआई-एमएल ने अभी तक स्पष्ट सहमति नहीं दी है। आरजेडी लंबे समय से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को गठबंधन का नेता घोषित करने पर जोर दे रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई ठोस बयान देने से परहेज किया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि तेजस्वी की अगुवाई में कोई अस्पष्टता नहीं है, क्योंकि वे विपक्ष के नेता और गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार जारी है। सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है, लेकिन कई सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही लड़ाई की स्थ...
आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी… बीमारी के बहाने टलवाई मुकदमों की सुनवाई

आजम खान की तबीयत फिर बिगड़ी… बीमारी के बहाने टलवाई मुकदमों की सुनवाई

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान (Azam Khan) एक बार फिर बीमार हो गए हैं। उनकी बीमारी का हवाला देते हुए अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन प्रार्थना पत्र दिया, जिसके चलते आजम से जुड़े मुकदमों में सुनवाई गुरुवार को टल गई। भाजपा नेता और शहर विधायक आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम (Abdullah Azam and) और आजम खान (Azam Khan) पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि इन्होंने सोची समझी साजिश के तहत अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड बनवाए और उनका इस्तेमाल किया। एडीजीसी संदीप सक्सेना ने बताया कि इस मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता के स्थगन के चलते बहस नहीं हुई और सुनवाई टल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आजम खान को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब इस केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख मुकर्रर कर दी गई है। दूसरी ओर आज...
बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MP के सीएम, हर सीट पर अपना कनेक्शन निकाल जनता को किया खुश…

बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे MP के सीएम, हर सीट पर अपना कनेक्शन निकाल जनता को किया खुश…

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections ) के लिए इन दिनों प्रचार अभियान जोरों पर जारी है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपने तमाम मुख्यमंत्रियों को वहां स्टार प्रचारक बनाकर पार्टी के समर्थन में प्रचार करने के लिए भेज रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) भी गुरुवार को राजधानी पटना में स्थित दो विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार करते हुए प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान यादव पहले पटना की कुम्हरार सीट पर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता (BJP candidate Sanjay Gupta) की नामांकन जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह विक्रम विधानसभा सीट पर पहुंचे, जहां उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र से अपना कनेक्शन निकालते हुए जनसभा में आ...
ऑपरेशन ब्लू स्टार टाला जा सकता था, इंदिरा गांधी ने लिया राजनीतिक फैसला : आर.पी. सिंह

ऑपरेशन ब्लू स्टार टाला जा सकता था, इंदिरा गांधी ने लिया राजनीतिक फैसला : आर.पी. सिंह

पॉलिटिक्स
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार पूरी तरह से टाला जा सकता था। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन की कोई आवश्यकता नहीं थी। सिंह ने कहा कि ऑपरेशन ब्लैक थंडर जैसी रणनीति अपनाकर बिना स्वर्ण मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाए या निर्दोष श्रद्धालुओं की जान गंवाए, उग्रवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया जा सकता था। आर.पी. सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए टकराव का रास्ता चुना। 1984 के आम चुनाव से पहले उन्होंने सिख समुदाय को राष्ट्र-विरोधी दिखाकर राजनीतिक माहौल को भड़काने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस निर्णय की असली कीमत सिख समुदाय को चुकानी पड़ी। दिल्ली में 3,000 से अधिक सिखों का नरसंहार हुआ, जबकि पूरे पंजाब में 30,...
“बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मतभेद जारी, NDA में भी अबतक फंसा पेच”

“बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मतभेद जारी, NDA में भी अबतक फंसा पेच”

पॉलिटिक्स, ब्रेकिंग न्यूज़
पटना, 11 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की गहमागहमी अपने चरम पर है। 10 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक न तो सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और न ही विपक्षी महागठबंधन सीट बंटवारे पर अंतिम समझौते तक पहुंच पाए हैं। दोनों गठबंधनों में आंतरिक खींचतान ने राज्य के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। राजग में सीट बंटवारे पर जारी मंथन एनडीए की ओर से सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली और पटना में लगातार बैठकें चल रही हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि “सभी दलों से विमर्श लगभग पूरा हो चुका है, किसी को कोई नाराजगी नहीं है।” वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा करेगा। इस बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की करीब डेढ़ घंटे चली बै...
“प्रशांत किशोर बोले – मेरी उम्मीदवारी की चर्चा से ही तेजस्वी यादव राघोपुर छोड़कर भागेंगे”

“प्रशांत किशोर बोले – मेरी उम्मीदवारी की चर्चा से ही तेजस्वी यादव राघोपुर छोड़कर भागेंगे”

पॉलिटिक्स, ब्रेकिंग न्यूज़
पटना, 11 अक्टूबर।बिहार की राजनीति में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (पीके) ने शनिवार को एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही उनकी राघोपुर से संभावित उम्मीदवारी की चर्चा शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी सीट तलाशने में जुट गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, “राघोपुर से चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी और वहां की जनता करेगी। लेकिन इतना तय है कि मेरे चुनाव लड़ने की चर्चा मात्र से तेजस्वी यादव को दूसरी सीट देखनी पड़ रही है। उनका हाल वही होगा जो राहुल गांधी का अमेठी में हुआ—वायनाड तो गए, लेकिन अमेठी हार गए।” प्रशांत किशोर ने कहा कि वे रविवार को होने वाली जन सुराज केंद्रीय समिति की बैठक से पहले राघोपुर पहुंच रहे हैं। वहां वे उन कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे जिन्होंने राजद के व...
दरभंगा के विधायक मिश्रीलाल यादव ने छोड़ी भाजपा, बोले—जहां सम्मान मिलेगा, वहीं जाऊंगा

दरभंगा के विधायक मिश्रीलाल यादव ने छोड़ी भाजपा, बोले—जहां सम्मान मिलेगा, वहीं जाऊंगा

पॉलिटिक्स
पटना, 11 अक्टूबर।बिहार की सियासत में एक और बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरभंगा जिले के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मिश्रीलाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र देकर भाजपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों से बातचीत में मिश्रीलाल यादव ने कहा कि भाजपा में गरीबों, पिछड़ों और दलितों का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा गरीबों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ी है। भाजपा अब उस विचारधारा से दूर हो चुकी है, जहां समाज के वंचित तबके की बात होती थी।” उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में उन्हें लगातार उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा। “मैं अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए भाजपा छोड़ रहा हूं। अब मैं वहीं जाऊंगा, जहां सम्मान मिलेगा,” उन्होंने कहा। मिश्रीलाल यादव ने बताया कि उन्होंने अलीनगर क्षेत्र ...
बिहार चुनाव में झामुमो के प्रवेश से उसके राष्ट्रीय पार्टी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा

बिहार चुनाव में झामुमो के प्रवेश से उसके राष्ट्रीय पार्टी बनने का मार्ग प्रशस्त होगा

पॉलिटिक्स
रांची, 6 अक्टूबर । बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में हार-जीत भले किसी भी राजनीतिक दल की हो, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिए यह चुनाव ऐतिहासिक साबित हो सकता है। इस चुनाव में झामुमो के उतरने से उसकी राष्ट्रीय पार्टी बनने की दिशा में पहली औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। राजनीति के जानकारों के अनुसार बिहार में विपक्षी गठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने कोटे से पहली बार झामुमो और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) को कुल पांच सीटें देने पर हामी भरी है। इनमें झामुमो को दो सीटें और रालोजपा को तीन सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि झामुमो ने इसपर अबतक हामी नहीं भरी है। झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सात अक्तूबर को औपचारिक रूप से अपना दावा पेश करने की बात कही है। झामुमो ने बिहार में महागठबंधन के समक्ष...
जयंत चौधरी ने एआई पर नीति आयोग के रोडमैप का किया अनावरण

जयंत चौधरी ने एआई पर नीति आयोग के रोडमैप का किया अनावरण

पॉलिटिक्स
नई दिल्‍ली, 08 अक्‍टूबर (एजेंसी)। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी और नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने बुधवार को नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब अध्ययन, "समावेशी सामाजिक विकास के लिए एआई" का शुभारंभ किया। इसे डेलॉइट के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ये अग्रणी रिपोर्ट व्यवस्थित रूप से यह पता लगाने का अपनी तरह का पहला प्रयास है कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और अग्रणी प्रौद्योगिकियां भारत के 490 मिलियन अनौपचारिक श्रमिकों के जीवन और आजीविका को बदल सकती हैं। जयंत चौधरी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह रिपोर्ट अनौपचारिक अर्थव्यवस्था में समावेशिता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए एआई का लाभ उठाने का एक रोडमैप प्रदान करती है, जो 2047 तक भारत के विकसित भारत के दृष्टिकोण के...