Bihar: पप्पू यादव के “भगवान के बाप की औकात..” बयान पर विवाद, जनसुराज ने दी ये प्रतिक्रिया…
पटना। बिहार (Bihar) में चुनावी हलचल (Election activity) तेज है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (MP Pappu Yadav) के एक बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल पप्पू यादव ने एक साक्षत्कार में निर्दलीय सांसद बनने में आने वाली मुश्किलों का हवाला देते हुए कहा कि 'निर्दलीय सांसद बन जाना भगवान के बाप की औकात नहीं।' सांसद के इस बयान के बाद अब जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया आई है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने कहा कि यह भाषा लोकतंत्र को नहीं बल्कि अहंकार को दिखाती है।
मनोज भारती ने पप्पू यादव के इस बयान पर एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। मनोज भारती ने लिखा, 'जीत चाहे निर्दलीय की हो या किसी दल की लोकतंत्र में ताकत सिर्फ जनता की होती है। लेकिन भगवान के बाप की औकात नहीं' जैसी भाषा लोकतंत्र नहीं, सिर्फ अहंकार दिखाती है। जो ...









