इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित होंगी रेखा
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर उनकी प्रतिष्ठित फिल्म 'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1981 में रिलीज हुई थी और इस साल अपनी रिलीज के 45 वर्ष पूरे कर रही है। फिल्म में रेखा के अलावा फारूख शेख, नसीरुद्दीन शाह और राज बब्बर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
'उमराव जान' की विशेष स्क्रीनिंग को लेकर रेखा ने खुशी जताते हुए कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उनकी यादों और जीवन का अहम हिस्सा है। रेखा ने कहा कि इतने वर्षों बाद इस फिल्म को वैश्विक मंच पर फिर से सम्मान मिलना उनके लिए भावुक और विनम्र कर देने वाला...









