Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के माता-पिता

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के माता-पिता

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है। इस स्टार कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा करते हुए इस खास पल की खुशी अपने चाहने वालों के साथ बांटी। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। दिव्यांका और विवेक ने पोस्ट में जुड़वा बच्चों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बच्चों ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। हालांकि, कपल ने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ... हमारे लड़के आ गए हैं और जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए! इसके साथ ही दोनों ने माता-पिता बनने के इस नए अध्याय के लिए फैंस से प्यार और आशीर्वाद भी मा...
बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी

बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने सिनेमाघरों में अपने पहले वीकेंड के 3 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई में रविवार को हल्का उछाल देखने को मिला। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पहले से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, लेकिन इसके कारोबार में अब खास बढ़त नजर नहीं आ रही। दूसरी ओर मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और सूर्या की 'करुप्पू' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। तीसरे दिन 'चांद मेरा दिल' ने दिखाई रफ्तार सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 3.75 करोड़ रुपये पहुंची। वहीं रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है। करण जौहर क...
धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी हुई भावुक

धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी हुई भावुक

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
राष्ट्रपति भवन में 25 मई सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। समारोह के दौरान हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं और उनके चेहरे पर दिवंगत अभिनेता को याद करने की भावनाएं साफ दिखाई दीं। पद्म पुरस्कार की घोषणा जनवरी 2026 में की गई थी। इस सम्मान को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अहाना इस मौके पर उनके साथ मौजूद थीं, जबकि ईशा आना चाहती थीं लेकिन किसी कारणवश शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि सनी देओल, बॉबी देओल सहित पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश हैं और यह पल सभी के लिए यादगार बन ग...
कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत और सादगीभरे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है। रेड कार्पेट पर अदिति क्रीम रंग की बेहद स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गले की तरफ पट्टियां और नीचे प्लेट्स वाली स्कर्ट थी। उनके इस खास लुक को स्टाइलिस्ट सानम रत्नासी ने तैयार किया था। अदिति का यह अंदाज कान्स में दिखने वाली आम चमक-धमक और भारी ग्लैमर से बिल्कुल अलग नजर आया। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए अदिति ने बोल्ड डिजाइन वाले गहनों का चुनाव किया, जिसने उनकी सादगी में और निखार जोड़ दिया। इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका एक और अलग अंदाज देखने को मिला था, जहां वह चमकीले हरे रंग के स्टाइलिश गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्मों की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में साइलेंट फिल्म 'गांधी ट...
ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
3 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' 2026 में इस बार एक बेहद खास पल देखने को मिला, जब आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आधिकारिक तौर पर रेड कार्पेट डेब्यू किया। अब तक सिर्फ मां के साथ नजर आने वाली 14 वर्षीय आराध्या इस बार खुद आकर्षण का केंद्र बन गईं। लाल रंग के चमकदार गाउन में सजी आराध्या ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, सभी कैमरे उनकी ओर घूम गए। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आराध्या पिछले कई वर्षों से कान्स में ऐश्वर्या के साथ दिखाई देती रही हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने रेड कार्पेट पर आधिकारिक अंदाज में पोज दिए। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें छोटी ऐश्वर्या कहकर बुला रहे हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या भी बेहद शाही अंदाज में नजर आईं और दोनों की जोड़ी ने पूरे इवेंट की लाइमलाइट लूट ली। इससे पहले ऐश्वर्या ने ...
कॉपी विवाद में फंसा ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’

कॉपी विवाद में फंसा ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म का नया गाना 'माशूका' रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को साल 1993 के एक मशहूर इतालवी ट्रैक की कॉपी बता रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि धुन और म्यूजिक पैटर्न काफी हद तक ओरिजिनल गाने से मिलता-जुलता है, जिसके बाद संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। लगातार उठ रहे आरोपों से नाराज प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि उनका बयान भी विवाद कम करने के बजाय चर्चा का विषय बन गया। ट्रोलर्स पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोग अब उनके 'फ्री पीआर एजेंट' बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने प्रीतम पर निशाना साधते हुए लिखा कि बॉलीवुड में कॉपी-पेस्ट म्यूजिक का दौर खत्म नहीं हो रहा। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि हर बार एक जैसे विवाद सामने आना अब संयोग नहीं लगते। हालांकि 'माशूका' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब देखना...
कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत और सादगीभरे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है। रेड कार्पेट पर अदिति क्रीम रंग की बेहद स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गले की तरफ पट्टियां और नीचे प्लेट्स वाली स्कर्ट थी। उनके इस खास लुक को स्टाइलिस्ट सानम रत्नासी ने तैयार किया था। अदिति का यह अंदाज कान्स में दिखने वाली आम चमक-धमक और भारी ग्लैमर से बिल्कुल अलग नजर आया। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए अदिति ने बोल्ड डिजाइन वाले गहनों का चुनाव किया, जिसने उनकी सादगी में और निखार जोड़ दिया। इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका एक और अलग अंदाज देखने को मिला था, जहां वह चमकीले हरे रंग के स्टाइलिश गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्मों की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में साइलेंट फिल्म 'गांधी ट...
शाहिद-कृति के नए गाने को लोगों ने बताया कॉपी

शाहिद-कृति के नए गाने को लोगों ने बताया कॉपी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म 'कॉकटेल 2' से शाहिद कपूर और कृति सैनन का नया रोमांटिक गाना 'माशूका' रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। प्रीतम के संगीत से सजे इस ट्रैक को दर्शकों से खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसकी धुन की तुलना 1993 के इटैलियन गाने 'से सो अर्रुबाते ए नोना' से कर रहे हैं और गाने पर नकल के आरोप लगा रहे हैं। 'माशूका' को महमूद, राघव चैतन्य और रुआ काय ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाना के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। यूजर्स का दावा है कि दोनों गानों की धुन में काफी समानता है, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। कई लोगों ने इसे बॉलीवुड में संगीत कॉपी करने की पुरानी प्रवृत्ति से जोड़कर आलोचना की है। नकल के आरोपों पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड फिर से कॉपी कर रहा...
‘कान्स 2026’ में जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैमरस अंदाज, पहले लुक ने बटोरी सुर्खियां

‘कान्स 2026’ में जैकलीन फर्नांडिस का ग्लैमरस अंदाज, पहले लुक ने बटोरी सुर्खियां

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026' में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हुए एक बार फिर ग्लोबल फैशन आइकॉन के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है। प्रतिष्ठित मिरेकल्स गाला में शामिल हुईं जैकलीन का पहला लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास मौके पर उन्होंने कैरोलिन कूट्योर की ब्लैक स्ट्रैपलेस मिनी ड्रेस पहनी, जिसमें एलिगेंस और मॉडर्न ग्लैमर का शानदार मेल देखने को मिला। टेक्सचर्ड डिटेलिंग और फिटेड सिल्हूट वाली इस ड्रेस ने उनके लुक को बेहद स्टाइलिश और आकर्षक बना दिया। अपने ऑल ब्लैक लुक को और खास बनाने के लिए जैकलीन ने डायमंड ज्वेलरी कैरी की, जिसने उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस में लग्जरी और क्लासी टच जोड़ दिया। मिरेकल्स गाला को कान्स की सबसे एक्सक्लूसिव फैशन इवनिंग्स में गिना जाता है, जहां बेला हदीद, डेमी मूर और एड्रियाना लीमा जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सितारे मौजूद रहे। ख...
सैफ अली खान ने प्रोडक्शन कंपनी बंद होने पर तोड़ी चुप्पी

सैफ अली खान ने प्रोडक्शन कंपनी बंद होने पर तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कर्तव्य' को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसी बीच सैफ ने अपनी बंद हो चुकी प्रोडक्शन कंपनी 'इल्लुमिनाटी फिल्म्स' को लेकर खुलकर बात की है। साल 2009 में शुरू हुई इस कंपनी ने 'लव आज कल', 'कॉकटेल' और 'एजेंट विनोद' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण किया था। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सैफ ने कहा कि फिल्म निर्माण बेहद कठिन और थका देने वाला काम है। उन्होंने कहा, यह बहुत मुश्किल और कई बार बिना तारीफ वाला काम होता है, लेकिन बेहद रचनात्मक भी है। किसी विचार को साकार करना और ध्वनि व दृश्य जैसी चीजों पर काम करना मुझे पसंद था। हालांकि, पूरी प्रक्रिया काफी परेशानी भरी और थकाने वाली हो गई थी। सैफ ने माना कि प्रोडक्शन का अनुभव उनके लिए सीखने वाला जरूर रहा, लेकिन लगातार इसक...