Thursday, September 10खबर जो असर करे |
Shadow

लाइफस्टाइल

Amazon ने भारत में लांच किया ऑल-न्यू Echo Show 11और फोर्थ-जनरेशन Echo Show 8

Amazon ने भारत में लांच किया ऑल-न्यू Echo Show 11और फोर्थ-जनरेशन Echo Show 8

अंतरराष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
नई दिल्‍ली। आज Amazon ने भारत में Alexa के साथ अपने ऑल-न्यू Echo Show 11 और फोर्थ जनरेशन Echo Show 8 स्मार्ट डिस्प्ले पेश किए। इन डिवाईसेज़ में ऑल-न्यू ऑडियो आर्किटेक्चर और Omnisense कस्टम सेंसर प्लेटफॉर्म है। साथ ही एज-टू-एज डिस्प्ले और थिन बेज़ेल के साथ इन्हें बिल्कुल नया डिज़ाईन दिया गया है। ये डिवाईस डीप बेस और स्पष्ट आवाज के साथ स्मार्ट होम रूटीन को आसान बना देती हैं। इनमें मोशन, प्रेज़ेंस और तापमान सेंसर दिए गए हैं। Echo Show 11 और Echo Show 8 क्रमशः 11 इंच और 8.7 इंच का व्यूईंग एरिया प्रदान करते हैं। Echo Show 11 और Echo Show 8 में ऑन-स्क्रीन टच कंट्रोल या Alexa को हैंड्स-फ्री वॉईस कमांड देकर स्मार्ट होम रूटीन संचालित किए जा सकते हैं। कंपैटिबल ऐप्स से ऑडियो-विज़्युअल कंटेंट का आनंद लिया जा सकता है। कैलेंडर तथा शॉपिंग लिस्ट संभालने तथा रेसिपी आदि देखने जैसे दैनिक काम आसानी से किए ...
टेक्नो ने लॉन्च किया स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन

टेक्नो ने लॉन्च किया स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन

आर्थिक, लाइफस्टाइल
भोपाल। हर दिन एक जैसा नहीं होता। इसी सच्चाई को ध्यान में रखते हुए टेक्नो ने आज स्पार्क गो 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन भारत के उन छात्रों, युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए बनाया गया है जो हमेशा चलते-फिरते रहते हैं और एक भरोसेमंद, मजबूत और अच्छी कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। देश जैसा दमदार सोच पर आधारित टेक्नो स्पार्क गो 3 उन लोगों के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो देखने में आकर्षक हो और रोज़मर्रा की अनिश्चित परिस्थितियों को आसानी से संभाल सके। लॉन्च के मौके पर टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ, अरिजीत तलपतरा ने कहा भारत के युवा उपभोक्ताओं को ऐसे स्मार्टफोन की ज़रूरत है जो उनकी रोज़मर्रा की रफ्तार के साथ चल सके। टेक्नो स्पार्क गो 3 में हमने मजबूती, समझदारी और भरोसेमंद कनेक्टिविटी को एक ऐसे डिज़ाइन में पेश किया है जो उनके लाइफस्टाइल से मेल खाता है। देश जैसा दमदार विजन के तहत यह फो...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह की चाय की चुस्की उज्जैनवासियों के साथ ली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह की चाय की चुस्की उज्जैनवासियों के साथ ली

मध्य प्रदेश, लाइफस्टाइल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और चर्चा की। उन्होंने दुकान संचालक से हालचाल पूछा, चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय के पैसे दिए, दुकानदार द्वारा संकोच के कारण पैसे नहीं लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये तो लेना ही होंगे।...
तिल, गुड़ और लाई की खुशबू के संग मकर संक्रांति का स्वागत

तिल, गुड़ और लाई की खुशबू के संग मकर संक्रांति का स्वागत

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
पटना । सर्दियों की ठंडी हवा के बीच जब गलियों में तिलकुट की मीठी खुशबू फैलने लगती है, गुड़ की मिठास वातावरण में घुल जाती है और लाई–मुरही की खनक दुकानों पर सुनाई देने लगती है, तब यह संकेत होता है कि मकर संक्रांति अब दूर नहीं। शहर से लेकर गांव तक धीरे-धीरे पर्व का रंग चढ़ने लगता है। घरों में साफ-सफाई, बाजारों में चहल-पहल और रसोईघरों में पारंपरिक व्यंजनों की तैयारी इस पर्व के आगमन की घोषणा करती है। मौसम के बदलाव के साथ नई ऊर्जा का पर्व मकर संक्रांति केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की वह जीवंत परंपरा है, जो मौसम के बदलाव के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उमंग भर देती है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है, जब दिन लंबे होने लगते हैं और शीत ऋतु की कठोरता धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस बदलाव का स्वागत देश के अलग-अलग हिस्सों में भिन्न रूपों में होता है, लेकिन उत्तर भारत विशेषकर ...
पोको M8 5G कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ भारत में लॉन्‍च

पोको M8 5G कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले के साथ भारत में लॉन्‍च

लाइफस्टाइल
भारत! पोको ने आज भारत में पोको M8 5G को लॉन्‍च किया है। यह स्‍मार्टफोन एक स्लिम, लाइटवेट डिज़ाइन, शानदार एमोलेड डिस्‍प्‍ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और पूरे दिन चलने वाली बैटरी के संयोजन के जरिये रोजमर्रा के मनोरंजन में महत्वपूर्ण अपग्रेड लेकर आया है। इसे उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी और दैनिक उत्पादकता के लिए अपने स्मार्टफोन पर निर्भर रहते हैं, पोको M8 5G वास्तविक दुनिया के उपयोग को बेहतर बनाने वाले व्यावहारिक अपग्रेड पर फोकस करता है। लॉन्च के बारे में, शाओमी इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर संदीप सिंह अरोड़ा ने कहा, "पोको M8 5G सीरीज एक बड़ा विकास है, जो सस्ती कीमतों पर नई और महत्वपूर्ण तकनीक देने पर हमारा ध्यान दिखाती है। कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, पतला और अच्छा डिज़ाइन, और इस कीमत में कम मिलने वाली खास सुविधाओं का मिश्रण पोको की रोज़ाना स्म...
‘ओह माय गॉड 3’ से जुड़ा रानी मुखर्जी का नाम

‘ओह माय गॉड 3’ से जुड़ा रानी मुखर्जी का नाम

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी और रोमांचक खबर सामने आई है। दोनों सुपरस्टार्स पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। खास बात यह है कि यह बहुप्रतीक्षित ऑनस्क्रीन जोड़ी फिल्म 'ओह माय गॉड 3' में देखने को मिलेगी। अक्षय कुमार की इस लोकप्रिय फ्रेंचाइज़ को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब रानी मुखर्जी की एंट्री ने फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। 'ओह माय गॉड 3' में रानी मुखर्जी की एंट्री को बड़ी कास्टिंग माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, रानी आधिकारिक तौर पर फिल्म का हिस्सा बन चुकी हैं और यह बीते कुछ वर्षों की सबसे चर्चित कास्टिंग में से एक है। 'ओह माय गॉड' सीरीज अक्षय कुमार की सबसे सफल और पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है, जिसने समाज और आस्था से जुड़े विषयों को मनोरंजक अंदाज़ में पेश किया है। अब रानी के जुड़ने से इस फ्रेंचाइज़ का स्केल और...
फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘बैंड बाजा बारात’

फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘बैंड बाजा बारात’

राष्ट्रीय, लाइफस्टाइल
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान मचाए हुए है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया है, बल्कि इसके सीक्वल 'धुरंधर 2' को लेकर उत्सुकता भी कई गुना बढ़ा दी है, जो 19 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसी बीच रणवीर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। उनकी डेब्यू फिल्म, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था, अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रही है। रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म 'बैंड बाजा बारात' दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म नए साल के मौके पर 16 जनवरी, 2026 को री-रिलीज की जाएगी। 10 दिसंबर, 2010 को पहली बार रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और अब करीब 16 साल बाद दर्शकों को इसे फिर से थिएटर में देखने का मौका मिलेगा। फिल्म की री-रिलीज को ले...
‘इक्कीस’ की रफ्तार पड़ी फीकी, ‘धुरंधर’ 800 करोड़ के करीब

‘इक्कीस’ की रफ्तार पड़ी फीकी, ‘धुरंधर’ 800 करोड़ के करीब

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
एक ओर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' है, जो बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही और हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। फिल्म अब 800 करोड़ क्लब में एंट्री के बेहद करीब पहुंच चुकी है और एक और बड़ी सफलता की कहानी लिखने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' है, जिसे सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। शुरुआती उम्मीदों के मुकाबले फिल्म की कमाई बेहद धीमी रही है और इसमें केवल मामूली बढ़ोतरी ही देखने को मिली है। ज़्यादा जानें लेख लेखन सेवा अंतरराष्ट्रीय समाचार दैनिक न्यूज़लेटर समाचार ऐप भाषा चयन राष्ट्रीय समाचार सांस्कृतिक वस्त्र समाचार विश्लेषण भारतीय व्यंजनों की किताबें भारतीय राज्यों की यात्राएं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'इक्कीस' ने पहल...
प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टीम 'द राजा साब' ने फिल्म से मालविका मोहनन के किरदार भैरवी का आधिकारिक खुलासा कर दिया है, जिसने फिल्म के प्रमोशन को एक नया मोड़ दे दिया है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। भैरवी को एक रहस्यमयी, स्टाइलिश और ताकतवर शख्सियत के रूप में पेश किया गया है, जिससे साफ है कि कहानी में उनका रोल बेहद अहम होने वाला है। भारत की सबसे बड़ी अपकमिंग हॉरर-फैंटेसी फिल्मों में गिनी जा रही इस फिल्म के लिए यह खुलासा काफी चर्चा में है। जारी किए गए नए पोस्टर में मालविका मोहनन ब्लैक साड़ी, स्टेटमेंट ब्लाउज, लेयर्ड ब्रेसलेट्स, टेक्सचर्ड हैंडबैग और सनग्लासेस के साथ बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी शांत लेकिन आत्मविश्वास से भरी नजरें एक साथ रहस्य और आकर्षण दोनों का एहसास कराती हैं। बैकग्राउंड में दिखता सुनसान कॉरिडोर फिल्म के भूतिया माहौल को और गहराई देता है, जिससे यह साफ हो जा...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। खास यह है कि इसके सामने रिलीज हुई दूसरी फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही है। लगातार जबरदस्त कमाई करते हुए 'धुरंधर' ने रिलीज के 24वें दिन एक नया कीर्तिमान बना दिया है।इस फिल्म में रणवीर के अलावा मुख्य भूमिका में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्न, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी के साथ कई अन्य कलाकार हैं। वहीं सारा अर्जुन इस फिल्म में रणवीर के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहीं हैं। चौथे वीकेंड पर भी बरकरार रहा जादू 'धुरंधर' का असर चौथे वीकेंड पर भी साफ देखने को मिला, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 24वें दिन यानी चौथे रविवार को करीब 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले 23वें दिन...