Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ अब 15 मई को होगी रिलीज

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ अब 15 मई को होगी रिलीज

मनोरंजन
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है। सेंसर प्रक्रिया में देरी के चलते फिल्म की रिलीज और ट्रेलर लॉन्च को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका ट्रेलर कल जारी किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस संघ) से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और विवादों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गंभीर और प्रभावशाली कहानी पेश करेगी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। मेकर्स के मुताबिक...
*क्रिएटर असित कुमार मोदी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 4,700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं

*क्रिएटर असित कुमार मोदी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 4,700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं

मनोरंजन
मुंबई! क्रिएटर असित कुमार मोदी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 4,700 एपिसोड का शानदार माइलस्टोन पार कर लिया है, इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और हमेशा याद रहने वाले कलाकारों में से एक के साथ इंडियन टेलीविज़न पर इसकी लंबी उम्र को एक नया आयाम दिया है, साथ ही यह हर पीढ़ी के दर्शकों के साथ अपने गहरे जुड़ाव को और मज़बूत करता जा रहा है। शुरुआत से ही, यह शो घर-घर में पसंदीदा बन गया है, जो अपनी हल्की-फुल्की कहानी, अपने जैसे किरदारों और ह्यूमर और प्यार से दिए गए आसान मैसेज के लिए जाना जाता है। इतने सालों में, इसने लाखों लोगों का मनोरंजन किया है और साथ ही एकता, मेलजोल और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर काम की सीख भी दी है। इस अचीवमेंट पर बात करते हुए, क्रिएटर और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, "4,700 एपिसोड तक पहुंचना हम सभी के लिए एक इमोशनल और गर्व का पल है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से सिर्फ...
‘किंग’ के सेट से सामने आईं दीपिका की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूटिंग

‘किंग’ के सेट से सामने आईं दीपिका की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूटिंग

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद वह काम से पीछे नहीं हट रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो फिल्म 'किंग' के सेट से बताए जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। वायरल तस्वीरों में दीपिका नारंगी रंग की फ्लोई ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि शाहरुख धारीदार शर्ट और काली पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक गाने की शूटिंग करते हुए हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर फैंस को आकर्षित कर रही है और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने दोनों के स्टाइल और केमिस्ट्री की तारीफ की है। काम की बात करें, तो दीपिका 'किंग' के अलावा फिल्म 'राका' में भी नजर आए...
‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सीजन 2 का ऐलान, रणदीप हुड्डा की सुपर कॉप के रोल में वापसी

‘इंस्पेक्टर अविनाश’ सीजन 2 का ऐलान, रणदीप हुड्डा की सुपर कॉप के रोल में वापसी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता रणदीप हुड्डा की चर्चित वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पहले सीजन को 2023 में जियो हॉटस्टार पर दर्शकों ने खूब सराहा था। अब निर्माताओं ने नए सीजन का टीजर जारी करते हुए एक बार फिर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दी है। करीब 40 सेकेंड का टीजर एक्शन और रोमांच से भरपूर नजर आता है। इसमें विस्फोटक टकराव, बढ़ते खतरे और कठिन परिस्थितियों का संकेत मिलता है, जिससे साफ है कि इस बार कहानी और ज्यादा तीव्र और चुनौतीपूर्ण होने वाली है। सीरीज 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां अपराध और कानून के बीच संघर्ष को दिखाया गया है। इस सीरीज का निर्माण जियो स्टूडियोज के साथ नीरज पाठक और कृष्ण चौधरी ने किया है, जबकि निर्देशन भी नीरज पाठक ने संभाला है। नए सीजन में उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, रजनीश दुग्गल, अभिमन्यु सिंह, शालीन भनोट और फ्रेडी द...
‘केडी: द डेविल’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, रिलीज का रास्ता साफ

‘केडी: द डेविल’ को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, रिलीज का रास्ता साफ

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
ध्रुव सरजा और संजय दत्त की बहुचर्चित फिल्म 'केडी : द डेविल' की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है, जिससे इसकी रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। केवीएन प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि अब यह फिल्म केवल 18 साल से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी के कारण निर्माताओं को पहले कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से फिल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब से हटाना पड़ा था, क्योंकि उसमें कुछ ऐसे दृश्य थे जिन्हें पहले प्रमाणित नहीं किया गया था। अब सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माताओं ने राहत की सांस ली है और फिल्म की रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है। 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी '...
‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट जारी

‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट जारी

मनोरंजन
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर स्थिर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म की सफलता को देखते हुए निर्माताओं ने दर्शकों के लिए एक टिकट पर एक मुफ्त टिकट की पेशकश की है, जो 3 मई तक लागू रहेगी। इसके बावजूद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 12वें दिन 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 13वें दिन यह घटकर 3.40 करोड़ रुपये रह गया। यह अब तक का सबसे कम दैनिक कलेक्शन माना जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 124.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर 'माइकल' ने छठे दिन 2.30 करोड़ रुपये कमाकर 23.45 करोड़ का कुल कारोबार कर लिया है। वहीं 'गिन्नी वेड्स सन्न...
दिग्गज एक्टर भरत कपूर का निधन…. 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज एक्टर भरत कपूर का निधन…. 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मनोरंजन, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) से बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर भरत कपूर (Bharat Kapoor) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 80 साल की उम्र में भरत कपूर (Bharat Kapoor) ने अंतिम सांस ली। उनके निधन (Passed Away) की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच गहरा दुख और शोक की लहर दौड़ गई है। अशोक पंडित ने जताया शोकभरत कपूर ने निधन पर निर्माता अशोक पंडित शोक व्यक्त किया है। अशोक पंडित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिग्गज एक्टर की तस्वीर शेयर करते हुए उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, "दिग्गज थिएटर और फिल्म अभिनेता भरत कपूर जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरे करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ काम करने की बहुत अच्छी यादें हैं। एक महान इंसान। ओम शांति।" तीन दिनों से बीमार थे एक्टरभरत कपूर का निधन मुंबई के Sion Hospital में दोपहर करीब 3:...
संजय दत्त फिर बनेंगे ‘बल्लू’, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान

संजय दत्त फिर बनेंगे ‘बल्लू’, ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साल 1993 की चर्चित फिल्म ‘खलनायक’ का लोकप्रिय किरदार 'बल्लू' अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने जा रहा है। अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपनी नई फिल्म 'खलनायक रिटर्न्स' की आधिकारिक घोषणा की। इस फिल्म को मूल फिल्म का नया रूप बताया जा रहा है, जिसने 90 के दशक में दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई थी। संजय दत्त ने बताया कि उनकी कंपनी थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स और अक्षा कंबोज की एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट ने मिलकर फिल्मकार सुभाष घई और उनकी कंपनी मुक्ता आर्ट्स से फिल्म के अधिकार हासिल किए हैं। कार्यक्रम में फिल्म का एक छोटा टीज़र भी दिखाया गया, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर किरदार 'बल्लू' के नए और दमदार अंदाज में नजर आए। इस मौके पर अभिनेता ने सुभाष घई को फिल्म की विरासत के लिए धन्यवाद भी दिया। अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें इस फिल्म का विचार उस समय आया था जब वह जेल...
प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा ‘ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर’

प्रियंका चोपड़ा को मिलेगा ‘ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। गोल्ड हाउस द्वारा आयोजित 'गोल्ड गाला 2026' में उन्हें प्रतिष्ठित ग्लोबल वैंगार्ड ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 9 मई को लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन स्थित 'द म्यूजिक सेंटर' में आयोजित होगा, जहां मनोरंजन और कला जगत की कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां मौजूद रहेंगी। प्रियंका को यह सम्मान फिल्म जगत में उनके 25 वर्षों के योगदान और एशियाई प्रशांत संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में उनकी भूमिका के लिए दिया जा रहा है। गोल्ड हाउस के अनुसार, प्रियंका ने भारतीय सिनेमा और हॉलीवुड के बीच एक मजबूत सेतु का काम किया है और अपनी प्रतिभा से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है। इस सम्मान समारोह में चार्ल्स मेल्टन, जेट ली, सिमु लियू और ईजेएई जैसे अन्य चर्चित नाम भी सम्मानित किए जाएंगे। 'गोल्ड गाला' का यह पांचवां ...
सलमान खान की नई फिल्म ‘एसवीसी63’ ईद 2027 पर होगी रिलीज

सलमान खान की नई फिल्म ‘एसवीसी63’ ईद 2027 पर होगी रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'एसवीसी 63’ को लेकर प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी दी है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी रिलीज तारीख का ऐलान किया। सलमान ने बताया कि उनकी यह अनाम फिल्म ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ज़्यादा जानें सलमान खान ने पोस्ट के साथ लिखा कि थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद की घोषणा की गई। फिक्र मत करो, इस वाली का भी बताएंगे जब सही समय आएगा। ... पेशेंस, थोड़ा सा सब्र... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वही मेरा भी हाल है... हाहा अपने खास अंदाज में उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, वह खुद भी उतनी ही बेसब्री से इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर तेजी से शे...