Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

निहारिका कोनिडेला की पहली फिल्म ने जीता राष्ट्रीय सम्मान

निहारिका कोनिडेला की पहली फिल्म ने जीता राष्ट्रीय सम्मान

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री और निर्माता निहारिका कोनिडेला ने अपने फिल्मी सफर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'कमेटी कुर्रोल्लु' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। पिंक एलिफेंट पिक्चर्स और श्री राधा दामोदर स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फीचर फिल्म का सम्मान मिला है। इसके साथ ही निहारिका देश की सबसे कम उम्र की महिला निर्माताओं में शामिल हो गई हैं, जिनकी पहली ही प्रोडक्शन फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यदु वामसी के निर्देशन में बनी 'कमेटी कुर्रोल्लु' एक ग्रामीण परिवेश पर आधारित कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने सराहा। फिल्म अपनी सशक्त कहानी, दमदार अभिनय और ग्रामीण जीवन के वास्तविक चित्रण के लिए पहले ही कई पुरस्कार जीत चुकी है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ने इस सफलता में एक और महत्वपू...
MP: पार्टी के रवैए पर भड़के कांग्रेस MLA… बोले- कोई नेता बिना बताए आया तो मुंह काला करके निकालेंगे

MP: पार्टी के रवैए पर भड़के कांग्रेस MLA… बोले- कोई नेता बिना बताए आया तो मुंह काला करके निकालेंगे

पॉलिटिक्स, मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
आगर-मालवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) में इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है, जहां एक तरफ हाल ही में सरकार पर आरोप-प्रत्यारोप को लेकर जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के बीच मनमुटाव की बात सामने आई थी। वहीं अब आगर-मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा सीट से विधायक भैरोंसिंह परिहार बापू (MLA Bhairon Singh Parihar 'Bapu') ने बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और संगठन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को नलखेड़ा में हुए पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से बोलते हुए पार्टी को लेकर जमकर नाराजगी जताई और भोपाल के कुछ बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। विधायक परिहार ने आरोप लगाया कि कुछ प्रदेश स्तर के नेता दलाली कर रहे हैं और कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर संगठन का कोई नेत...
प्रेग्नेंसी के बावजूद ‘राका’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण

प्रेग्नेंसी के बावजूद ‘राका’ के लिए कड़ी मेहनत कर रहीं दीपिका पादुकोण

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी के बीच भी अपने पेशेवर दायित्वों को प्राथमिकता दे रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब सात महीने की गर्भवती दीपिका निर्देशक एटली की आगामी फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री मातृत्व अवकाश पर जाने से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी और इन दिनों रात की शिफ्ट में कई चुनौतीपूर्ण एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ एक्शन सीक्वेंस शारीरिक रूप से बेहद कठिन हैं, लेकिन इसके बावजूद दीपिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ शूटिंग कर रही हैं। सूत्रों का कहना है कि सेट पर उनका समर्पण पूरी टीम के लिए प्रेरणा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने गर्भावस्था और काम के बीच संतुलन बनाते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी करने का ल...
पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी

पैपराजी से नाराज हुईं रानी मुखर्जी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचीं रानी उस वक्त पैपराजी से नाराज नजर आईं, जब उन्हें लगा कि कहीं उनकी बेटी आदिरा की तस्वीरें भी कैमरे में कैद न हो गई हों। रानी ने फोटोग्राफर्स से तुरंत पूछा, बेटी की तस्वीर तो नहीं ली है ना? इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखकर तसल्ली की कि आदिरा की कोई तस्वीर रिकॉर्ड नहीं हुई है। दरअसल, रानी को लेने उनकी बेटी आदिरा एयरपोर्ट पहुंची थीं, लेकिन वह कैमरों से दूर रहीं और उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई। रानी मुखर्जी और उनके पति, फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा, शुरू से ही अपनी बेटी की निजता को लेकर बेहद सजग रहे हैं। दोनों ने कभी भी आदिरा को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखने की अपनी नीति नहीं बदली। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रानी के इस रवैये की सराहना की। प्रश...
‘ओएमजी 2’ से अलग होने पर पहली बार बोले-परेश रावल

‘ओएमजी 2’ से अलग होने पर पहली बार बोले-परेश रावल

मनोरंजन
अभिनेता परेश रावल ने पहली बार फिल्म 'ओएमजी 2' से अलग होने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म का मूल विचार उन्होंने निर्देशक अमित राय के साथ मिलकर विकसित किया था, लेकिन बाद में कहानी में बड़े बदलाव कर दिए गए। परेश रावल का दावा है कि जिस मूल कॉन्सेप्ट पर उन्होंने काम किया था, उसके लिए उन्हें कोई श्रेय नहीं मिला, जिससे वे निराश हुए। परेश रावल के अनुसार, फिल्म से अक्षय कुमार के जुड़ने के बाद पटकथा में व्यापक बदलाव किए गए और कहानी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया। उनका कहना है कि जिस वैचारिक आधार पर उन्होंने फिल्म की कल्पना की थी, वह नए बदलावों के बाद खत्म हो गया। इसी कारण उन्होंने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया और सीक्वल का हिस्सा नहीं बने। परेश रावल के इस बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री में रचनात्मक अधिकारों और क्रेडिट को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। गौरतलब है कि 'ओएमजी' के पह...
‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज

‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
प्राइम वीडियो की आगामी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में एक सरकारी स्कूल की दिलचस्प और भावनात्मक कहानी दिखाई गई है, जिसमें हास्य, चुनौतियां और प्रेरणा का अनोखा मेल नजर आता है। सीरीज में अभिनेता केके मेनन ज्ञानेश्वर त्रिपाठी नामक एक मस्तमौला हेडमास्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने स्कूल की तस्वीर बदलने का सपना देखते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिल्ली के बेहतरीन हेडमास्टरों के लिए आयोजित कैम्ब्रिज ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी मिलने के बाद ज्ञानेश्वर त्रिपाठी अपने बदहाल सरकारी स्कूल में बदलाव लाने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद स्कूल में होने वाली मजेदार घटनाएं, शरारती बच्चों की धमा चौकड़ी और भावनात्मक पल कहानी को रोचक बनाते हैं। सात एपिसोड वाली यह सीरीज 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है...
‘उड़ता तीर’ के सेट से सामने आया आयुष्मान-सारा का धमाकेदार डांस

‘उड़ता तीर’ के सेट से सामने आया आयुष्मान-सारा का धमाकेदार डांस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की आगामी फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इस बीच फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों कलाकार रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान लोकप्रिय गीत 'ऐ काश के हम' की धुन पर रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सारा सिल्वर रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं, जबकि आयुष्मान नीले रंग के सूट में दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप को देखने के बाद प्रशंसक यह कयास लगा रहे हैं कि क्या यह गीत फिल्म का हिस्सा होगा या सिर्फ शूटिंग का एक अभ्यास दृश्य है। बताया जा रहा है कि 'उड़ता तीर' एक जासूसी कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें आयुष्मान एक बार फिर अपने च...
दिव्य कथाओं को मिलेगा एआई का नया स्वर, टी-सीरीज़ ने लॉन्च किया ‘अमृत गाथाएं’

दिव्य कथाओं को मिलेगा एआई का नया स्वर, टी-सीरीज़ ने लॉन्च किया ‘अमृत गाथाएं’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टी-सीरीज ने अपने नए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित भक्ति पॉडकास्ट 'अमृत गाथाएं' की घोषणा की है। इससे पहले कंपनी की एआई आधारित भक्ति श्रृंखला 'मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब कंपनी आध्यात्मिक कहानियों को नए अंदाज में पेश करने जा रही है। कंपनी ने 'अमृत गाथाएं' का टीजर भी जारी कर दिया है। इस पॉडकास्ट के नए एपिसोड हर बुधवार और शनिवार को टी-सीरीज़ भक्ति सागर यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाएंगे। 'अमृत गाथाएं' में भारत की धार्मिक और आध्यात्मिक कथाओं को एआई तकनीक की मदद से तैयार किए गए आकर्षक दृश्यों और प्रभावशाली कहानी के साथ दिखाया जाएगा। इसमें भक्ति, ज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़ी कई प्रेरणादायक कहानियां शामिल होंगी, जिन्हें आज के डिजिटल दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। टी-सीरीज़ का कहना है कि इस पहल का मकसद नई तकनीक का इस्तेमाल कर...
पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का किया ऐलान, मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया

पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का किया ऐलान, मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर बुलाया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
गुरुग्राम। भारतीय-अमेरिकी पंजाबी गायिका जैस्मिन सैंडलस ने अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के दौरान लाइव कॉन्सर्ट में सगाई का ऐलान कर प्रशंसकों को चौंका दिया। उन्होंने मंच से अपने मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाया और उन्हें अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए सार्वजनिक रूप से रिश्ते की पुष्टि की। कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने कहा, “ये हैं मेरे चौधरी साहब। इन्होंने ही मुझे इस उंगली में रिंग पहनाई है।” इसके बाद शेखर चौधरी मंच पर पहुंचे, जहां दोनों का दर्शकों ने तालियों और सीटियों के साथ स्वागत किया। जैस्मिन ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई और शेखर को गले लगाया। इसके बाद दोनों ने जैस्मिन के लोकप्रिय गीत ‘लावां’ पर रोमांटिक अंदाज में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जैस्मिन गोल्डन रंग के भारी कढ़ाईदार लहंगे और पारंपरिक आभूषणों में नजर आईं। कॉन्सर्ट में उन्होंने ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘शरारत’, ‘धुरंधर’, ‘इल्ल...
आर्यन खान को देखते ही उमड़ी भीड़, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

आर्यन खान को देखते ही उमड़ी भीड़, सेल्फी के दौरान फैन गिरा

मनोरंजन
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। राघव जुयाल के जन्मदिन समारोह से लौट रहे आर्यन को उनकी सुरक्षा टीम की मदद से भीड़ के बीच से सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। इस दौरान एक प्रशंसक संतुलन खोकर जमीन पर गिर गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वायरल वीडियो में सुरक्षा कर्मी आर्यन के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें वाहन तक पहुंचाते नजर आ रहे हैं। भीड़ के कारण कुछ देर तक धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। घटना के दौरान आर्यन भी अचानक हुई अफरा-तफरी से हैरान दिखाई दिए जबकि सुरक्षा टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर उन्हें सुरक्षित वहां से रवाना कराया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने भीड़ के व्यवहार की आलोचना की। यूजर्स ने मशहूर...