Friday, September 11खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

दशहरा पर होगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की एंट्री, रिलीज तारीख तय

दशहरा पर होगी यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की एंट्री, रिलीज तारीख तय

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
वर्ष 2026 में दशहरा के मौके पर दर्शकों के लिए एक नई फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर 'नई नवेली' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। अमेज़न एमजीएम स्टूडियो और कॉलर येलो के बैनर तले बनी इस फिल्म में यामी गौतम धर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है, जबकि कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी.वी. प्रकाश कुमार ने संभाली है। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'नई नवेली' की कहानी मेरठ के एक बेहद अजीबोगरीब और अव्यवस्थित परिवार में आने वाली एक दुल्हन के इर्द-गिर्द घूमती है। शुरुआत में वह एक परफेक्ट बहू के रूप में परिवार में घुल-मिल जाती है और उसकी मौजूदगी से घर में खुशियां लौट आती हैं। हालांकि, जल्द ही कहानी में रहस्य और फैंटेसी का रंग घुल...
बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का दबदबा, ‘बंटवारा 1947’ पीछे छूटी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
14 अगस्त को सिनेमाघरों में आमने-सामने आईं इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला अब कारोबारी दिनों में पहुंच गया है। वीकेंड के बाद दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन इमरान हाशमी की फिल्म ने अपनी पकड़ अपेक्षाकृत मजबूत बनाए रखी है। वहीं सनी देओल की फिल्म की दैनिक कमाई में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने चौथे दिन यानी सोमवार को करीब 9.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़, दूसरे दिन 33.75 करोड़ और तीसरे दिन 26 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह चार दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन करीब 91 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 130.82 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी और...
श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया गाना रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। ट्रेलर के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'वारूं फॉरएवर' रिलीज कर दिया है। गाने में अली फजल, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर नजर आ रहे हैं। यह गाना फरहान अख्तर की एक्सेल म्यूजिक द्वारा जारी किया गया है। 'वारूं फॉरएवर' 4 मिनट 12 सेकंड लंबा है और इसमें 'मिर्जापुर' की दुनिया के बीच रिश्तों और भावनाओं का एक अलग रंग देखने को मिलता है। गाने को आनंद भास्कर ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं। श्रेया घोषाल और रोमी ने अपनी आवाज दी है। हृषि गिरिधर और तन्वी जोशी ने इसका म्यूजिक प्रोडक्शन संभाला है। यह 'मिर्जापुर: द मूवी' का एक्सेल म्यूजिक की ओर से जारी किया गया दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का गाना '2 नंबरी' रिलीज किया ग...
MP: डिंडोरी में तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में पहुंचा मलबा

MP: डिंडोरी में तेज बारिश में ध्वस्त हुई करोड़ों की सड़क, खेतों में पहुंचा मलबा

मनोरंजन, राज्य, राष्ट्रीय
डिंडौरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडौरी जिले (Dindori district) के मेंहदवानी जनपद क्षेत्र में धमनी से कुसेरा के बीच करीब तीन साल पहले बनाई गई सड़क तेज बारिश (Heavy rain) के बाद क्षतिग्रस्त होकर बह गई। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी बताई जा रही इस सड़क का बड़ा हिस्सा बह जाने से निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सड़क के टूटने से जहां ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है, वहीं सड़क का मलबा खेतों में पहुंचने से किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश के दौरान सड़क और पुलिया के आसपास पानी का तेज बहाव हुआ। पानी का दबाव बढ़ने के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। सड़क के बहने के बाद मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।...
‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में छाए यश, दिखा एक्शन का दमदार अंदाज

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर में छाए यश, दिखा एक्शन का दमदार अंदाज

मनोरंजन
रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक्शन, सत्ता की भूख, धोखे, प्यार और बदले की कहानी की झलक देखने को मिलती है। फिल्म एक बड़े गैंगस्टर वर्ल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां हर किरदार की अपनी कहानी और मकसद है। दमदार एक्शन सीक्वेंस, भव्य विजुअल्स और शानदार प्रोडक्शन डिजाइन ट्रेलर को बड़े पैमाने की फिल्म का एहसास कराते हैं। फिल्म की कहानी में राय और उसके बेटे टिकट के रिश्ते को अहम जगह दी गई है। खास बात यह है कि यश फिल्म में राय और टिकट, यानी पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच टकराव देखने को मिलता है, जिससे इसे 'यश बनाम यश' की दिलचस्प भिड़ंत कहा जा रहा है। नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन पुरस्कार...
नई प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच, ‘मिस शी इंडिया 2027’ शुरू

नई प्रतिभाओं को मिलेगा सपनों की उड़ान का मंच, ‘मिस शी इंडिया 2027’ शुरू

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
देश में फैशन, मनोरंजन और क्रिएटिव टैलेंट को नया मंच देने की दिशा में हैदराबाद की मीडिया कंपनी ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट ने 'मिस शी इंडिया 2027' के मेगा आयोजन की शुरुआत की है। करीब छह महीने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के 23 शहरों से 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। मुंबई के होटल सहारा स्टार में आयोजित कार्यक्रम से 'ग्रेडिएंट एशियन फैशन टूर' के 25वें सीजन की शुरुआत भी हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास और फैशन स्टाइल का प्रदर्शन किया। आयोजन का ग्रैंड फिनाले फरवरी में हैदराबाद में प्रस्तावित है, जहां विजेता का चयन किया जाएगा। इस मौके पर ग्रेडिएंट इंफोटेनमेंट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. विमल माथुर ने कहा कि 'मिस शी इंडिया 2027' सिर्फ एक प्रतियोगिता या रैंप शो नहीं, बल्कि भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी और महिला प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने क...
हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की नई पारी, रसेल क्रो संग साझा करेंगी स्क्रीन

हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की नई पारी, रसेल क्रो संग साझा करेंगी स्क्रीन

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो और प्रियंका आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन थ्रिलर 'ब्लूफ्लाई' में पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन निमरॉड एंटल करेंगे, जिन्हें 'प्रेडेटर्स' और 'वेकेंसी' जैसी फिल्मों के अलावा लोकप्रिय सीरीज 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के निर्देशन के लिए जाना जाता है। बड़े बजट की इस फिल्म में प्रियंका और रसेल की जोड़ी के साथ दर्शकों को एक्शन, रहस्य और रोमांच का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 'ब्लूफ्लाई' को आधिकारिक तौर पर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू होने की योजना है। कहानी संयुक्त राष्ट्र के एक परेशान अनुवादक के इर्द-गिर्द घूमती है,...
मूवी रिव्यू : असफलताओं से लड़ने का जज्बा सिखाती प्रभावशाली फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’

मूवी रिव्यू : असफलताओं से लड़ने का जज्बा सिखाती प्रभावशाली फिल्म ‘आर्यभट्ट का जीरो’

मनोरंजन
आज के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं, बेरोजगारी और लगातार बढ़ते सामाजिक दबाव के बीच युवाओं की मानसिक स्थिति एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। निर्देशक कमल चंद्रा की 'आर्यभट्ट का जीरो' इसी संवेदनशील विषय को भावनात्मक और प्रेरक अंदाज में पेश करती है। यह सिर्फ एक युवक की सफलता-असफलता की कहानी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, पारिवारिक रिश्तों और खुद पर भरोसा बनाए रखने की सीख देने वाली फिल्म है। लंबे समय बाद हिमांश कोहली एक ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो उनकी अभिनय क्षमता को नए अंदाज में सामने लाता है। फिल्म की कहानी उत्तराखंड के रहने वाले ब्रह्मगुप्त श्रीवास्तव उर्फ बग्गू (हिमांश कोहली) के इर्द-गिर्द घूमती है। साधारण परिवार से आने वाला बग्गू अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहता है, लेकिन हर कदम पर उसे असफलताओं का सामना करना पड़ता है। उसकी प्रेमिका रिंकू (सोनाली सेहगल) की शादी एक अफसर से हो जाती है, जिसके...
सिंगर अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

सिंगर अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
पंजाबी गायिका अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों को दी। अफसाना ने बताया कि उनका अकाउंट रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है और तब तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। उन्होंने फैंस से अपील की कि यदि उनके अकाउंट से कोई संदिग्ध संदेश आए तो उसे नजरअंदाज करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। वीडियो में अफसाना ने हैकिंग की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इंस्टाग्राम उनके लिए सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि अपने प्रशंसकों से जुड़ने और पेशेवर गतिविधियों की जानकारी शेयर करने का अहम माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी के निजी अकाउंट का इस तरह दुरुपयोग करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। गायिका ने बताया कि उन्होंने अकाउंट रिकवरी के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि ...
फैंस का इंतजार खत्म, ‘बिग बॉस 20’ की तारीख तय

फैंस का इंतजार खत्म, ‘बिग बॉस 20’ की तारीख तय

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने आधिकारिक प्रोमो जारी कर 'बिग बॉस 20' की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। यह नया सीजन 6 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर उत्साह बढ़ गया है और फैंस नए सीजन से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान घोड़े के साथ दमदार अंदाज में नजर आते हैं। वह कहते हैं, जो 'करण-अर्जुन' में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्त टू। सलमान के इस संवाद ने शो की थीम को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। 'करण-अर्जुन' फिल्म पुनर्जन्म और वापसी की कहानी पर आधारित थी, ऐसे में माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' में भी पुराने चेहरों की वापसी देखने को मिल सकती है। प्रोमो के साथ जारी कैप्शन 'एक ...