Monday, November 2खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

‘दृश्यम 3’ के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत

‘दृश्यम 3’ के गोवा शेड्यूल में शामिल हुए जयदीप अहलावत

मनोरंजन
'दृश्यम 3' को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मुंबई में शूटिंग पूरी करने के बाद अब फिल्म अपनी अगली और बेहद अहम शूटिंग के लिए गोवा का रुख करने वाली है। इसी के साथ इस चर्चित फ्रेंचाइज़ी में अभिनेता जयदीप अहलावत की आधिकारिक एंट्री भी कन्फर्म हो गई है। अपनी सशक्त अदाकारी और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए मशहूर जयदीप का जुड़ना कहानी में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला माना जा रहा है। फिल्म का गोवा शेड्यूल 8 जनवरी से शुरू होगा, जो फरवरी के अंत तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शूटिंग में शामिल रहेगी। एक बार फिर अजय देवगन दर्शकों के चहेते किरदार विजय सालगांवकर के रूप में लौट रहे हैं। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर भी अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे, जिससे इस फैमिली थ्रिलर का रोमांच और गहराने वाला है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या व...
प्रभास की फिल्म ‘द राजासाब’ में रिद्धि कुमार बनीं अनिता, सादगी में छुपा खास जादू

प्रभास की फिल्म ‘द राजासाब’ में रिद्धि कुमार बनीं अनिता, सादगी में छुपा खास जादू

मनोरंजन
फिल्म 'द राजासाब' के मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक और नया सरप्राइज पेश किया है। दूसरे ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब रिद्धि कुमार के किरदार अनिता का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर के जरिए अनिता की झलक सामने आई है, जिसमें वह आत्मविश्वास से भरी, सहज और खुशमिजाज अंदाज़ में नजर आ रही हैं। उनकी मौजूदगी फिल्म की दुनिया में ताजगी और नई ऊर्जा जोड़ती दिखती है। पोस्टर में रिद्धि कुमार की नैचुरल स्क्रीन प्रेजेंस खास ध्यान खींचती है। उनका लुक सादगी और शांति से भरा है, जो बिना ज्यादा दिखावे के असर छोड़ता है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में रिद्धि कुमार प्रभास के लव इंटरेस्ट में से एक की भूमिका निभा रही हैं। उनका किरदार संतुलित, मजबूत और भीतर से प्रभावशाली बताया जा रहा है, जिससे प्रभास के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और बढ़ गई है। वहीं, 'द...
साल का आखिरी सरप्राइज, रूप कुमार राठौड़ की आवाज से सजेगी ‘बॉर्डर 2’

साल का आखिरी सरप्राइज, रूप कुमार राठौड़ की आवाज से सजेगी ‘बॉर्डर 2’

मनोरंजन
मुंबई। देशभक्ति की सबसे यादगार धुनों में शामिल 'संदेशेे आते हैं' एक बार फिर दिलों को छूने के लिए लौट रही है, और इस बार एक ख़ास सरप्राइज़ के साथ। साल के अंत से पहले 'बॉर्डर 2' ने दर्शकों को भावनाओं से भर देने वाला तोहफा दिया है। इस फिल्म के नए गीत 'घर कब आओगे' में एक बार फिर रूप कुमार राठौड़ की कालजयी आवाज सुनाई देगी। रूप कुमार राठौड़, जिनकी आवाज़ ने कभी सोनू निगम के साथ मिलकर 'संदेशे आते हैं' को देश के हर घर की भावना बना दिया था, अब उसी भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'घर कब आओगे' में अपनी आत्मा से भरी आवाज़ लेकर लौटे हैं। उनकी मौजूदगी इस गीत को उसकी जड़ों से जोड़ती है और याद दिलाती है कि क्यों यह धुन देश की सामूहिक स्मृतियों का हिस्सा बन गई। ज़्यादा जानें समाचार सदस्यता असमिया समाचार गुजराती समाचार तेलुगु समाचार अंतरराष्ट्रीय समाचार विविध समाचार संग्रह मलयालम सम...
प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

प्रभास की ‘द राजा साब’ में मालविका मोहनन की एंट्री

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टीम 'द राजा साब' ने फिल्म से मालविका मोहनन के किरदार भैरवी का आधिकारिक खुलासा कर दिया है, जिसने फिल्म के प्रमोशन को एक नया मोड़ दे दिया है। इस अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। भैरवी को एक रहस्यमयी, स्टाइलिश और ताकतवर शख्सियत के रूप में पेश किया गया है, जिससे साफ है कि कहानी में उनका रोल बेहद अहम होने वाला है। भारत की सबसे बड़ी अपकमिंग हॉरर-फैंटेसी फिल्मों में गिनी जा रही इस फिल्म के लिए यह खुलासा काफी चर्चा में है। जारी किए गए नए पोस्टर में मालविका मोहनन ब्लैक साड़ी, स्टेटमेंट ब्लाउज, लेयर्ड ब्रेसलेट्स, टेक्सचर्ड हैंडबैग और सनग्लासेस के साथ बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। उनकी शांत लेकिन आत्मविश्वास से भरी नजरें एक साथ रहस्य और आकर्षण दोनों का एहसास कराती हैं। बैकग्राउंड में दिखता सुनसान कॉरिडोर फिल्म के भूतिया माहौल को और गहराई देता है, जिससे यह साफ हो जा...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कब्जा, हो रही जबरदस्त कमाई

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' की कामयाबी का जश्न मना रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। खास यह है कि इसके सामने रिलीज हुई दूसरी फिल्म दर्शकों का ध्यान खींचने में नाकाम रही है। लगातार जबरदस्त कमाई करते हुए 'धुरंधर' ने रिलीज के 24वें दिन एक नया कीर्तिमान बना दिया है।इस फिल्म में रणवीर के अलावा मुख्य भूमिका में संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्न, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी के साथ कई अन्य कलाकार हैं। वहीं सारा अर्जुन इस फिल्म में रणवीर के साथ इश्क फरमाते नजर आ रहीं हैं। चौथे वीकेंड पर भी बरकरार रहा जादू 'धुरंधर' का असर चौथे वीकेंड पर भी साफ देखने को मिला, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 24वें दिन यानी चौथे रविवार को करीब 22.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे पहले 23वें दिन...
गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

गिरती कमाई से उबरने की कोशिश, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ के मेकर्स ने दिया नया ऑफर

मनोरंजन
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की कमाई में रोज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। वीकेंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म फिलहाल अपनी लागत निकालने से काफी दूर नजर आ रही है। ऐसे में फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक नया दांव खेला है।करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के लिए अब 'बाय वन, गेट वन फ्री' ऑफर की घोषणा की गई है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिलेगी। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और सिर्फ 29 दिसंबर तक ही मान्य रहेगा। अब तक की कमाई सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन करीब 5.25 क...
आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान… फैंस को एक दिन पहले दिया ये खास गिफ्ट

आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे सलमान खान… फैंस को एक दिन पहले दिया ये खास गिफ्ट

मनोरंजन
मुम्बई। बॉलीवुड दबंग एक्टर (Bollywood's Dabangg actor) सलमान खान (Salman Khan) की फैन फॉलोइंग आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी जबरदस्त है। अपने करियर में सलमान ने कई सुपरहिट फिल्में (Superhit movies) दी हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ सलमान अपनी पर्सनल लाइफ (Personal Life) को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में अब सलमान खान के फैंस के लिए आज का दिन बेहद खास है। 27 दिसंबर को भाईजान अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइजदरअसल, सलमान खान ने अपने बर्थडे के ठीक एक दिन पहले अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो पेटिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान ब्लैक टीशर्ट और डेनिम में नजर आ रहे हैं। सलमान...
धुरंधर देखकर पाकिस्तानी हो गए इमोशनल, डोंगा भाई खुलकर बोले

धुरंधर देखकर पाकिस्तानी हो गए इमोशनल, डोंगा भाई खुलकर बोले

मनोरंजन
मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। एक्टर्स की जबरदस्त परफॉरमेंस और शानदार कहानी को देखने ऑडियंस थिएटर तक पहुंच रहे हैं। डायरेक्टर आदित्य धर ने फिल्म के हर कलाकार को उनके हिस्से का स्क्रीन स्पेस दिया है। लाइव हिंदुस्तान के साथ खास बातचीत में फिल्म में डोंगा का किरदार निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक में फिल्म के बारे में बात की। एक्टर ने बताया की फिल्म में रहमान डकैत के किरदार और उनकी जिंदगी को फिल्म का मुख्य आधार क्यों बनाया गया है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने कमेंट कर धुरंधर को लेकर सवाल किया था। कई यूजर्स का ये कहना था कि धुरंधर में रहमान डकैत के किरदार को ग्लोरिफाई किया गया है। ये सवाल जब हमने धुरंधर के डोंगा, एक्टर नवीन कौशिक से पूछा तो उन्होंने कहा कि रहमान का जैसा किरदार असल में था वही दिखाया गया है। नवीन कौशिक ने कहा, “मेरे हिसाब से उसक...
शक्ति कपूर का बोले- आलिया भट्ट से ज्यादा फीस लेती हैं श्रद्धा कपूर

शक्ति कपूर का बोले- आलिया भट्ट से ज्यादा फीस लेती हैं श्रद्धा कपूर

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीबुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। वह कम फिल्में करती हैं, लेकिन उनकी डिमांड काफी ज्यादा है। यही कारण है कि उनकी फीस भी बाकी एक्ट्रेसेस से ज्यादा है। ये बात हम नहीं कह रहे हैं। ये बात उनके पिता और दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर ने कही है। उन्होंने आलिया भट्ट और अनन्या पांडे का नाम लेकर कहा कि उनकी बेटी की फीस इन दोनों एक्ट्रेसेस से ज्यादा है। पढ़िए शक्ति कपूर का पूरा बयान जी हां, शक्ति कपूर ने ‘द पावरफुल ह्यूमन्स’ को दिए पॉडकास्ट में कहा, “वह बहुत कम फिल्में करती है। वह सबसे अच्छी फिल्में चुनती है और अपनी अन्य एक्ट्रेसेस से ज्यादा फीस लेती है।” उन्होंने फिर आलिया भट्ट और अनन्या पांडे का जिक्र करते हुए कहा, “वह इन एक्ट्रेस से भी ज्यादा फीस लेती है।”श्रद्धा कपूरश्रद्धा को नहीं मिल रहा है काम? पॉडकास्ट के दौरान शक्ति कपूर को बताया गया कि ऐसी अफवाहें हैं कि...
नानू और नानी से जुड़े सवाल पर फंसे अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत ने दिया ये आइडिया

नानू और नानी से जुड़े सवाल पर फंसे अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत ने दिया ये आइडिया

मनोरंजन
मुंबई। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो रही है। उनके नाना इस बात से काफी उत्साहित हैं। अगस्त्य फिल्म का प्रमोशन करने नाना अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 17 पर पहुंचे। साथ में उनकी मां श्वेता और बहन नव्या नवेली नंदा भी थीं। शो के दौरान अगस्त्य से एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसका जवाब उन्होंने देने से पहले वह सोच में पड़ गए। जयदीप अहलावत ने अगस्त्य को पिटाई खाने वाला सजेशन भी दिया। जब दर्शक के सवाल में फंसे अगस्त्य केबीसी 17 के एपिसोड का प्रोमो आ चुका है। इसमें दिखाया जाता है कि अगस्त्य से दर्शकों की तरफ से सवाल किया जाता है कि नाना या नानी में से उनका फेवरिट कौन है। इस सवाल पर अगस्त्य फंस जाते हैं। एक दर्शक पूछती है, 'मेरा सवाल अगस्त्य से है… आपका फेवरिट कौन है नाना या नानी ?' इस पर अगस्त्य बोलते हैं, 'मुश्किल है बहुत ये… (कुछ सोचकर) नहीं-नहीं अगल...