33वें दिन ‘धुरंधर’ की चाल हुई सुस्त, ‘इक्कीस’ की कमाई निराशाजनक
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है। 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म लगातार डबल डिजिट कलेक्शन कर रही थी, लेकिन अब इसकी कमाई सिंगल फिगर में सिमट गई है। वहीं, अगस्त्य नंदा की देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'इक्कीस' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जूझती दिखाई दे रही है। वीकेंड पर ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद अब इसकी कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई है।
'धुरंधर' का लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस हाल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'धुरंधर' ने रिलीज के 33वें दिन करीब 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हैरानी की बात यह है कि 32वें दिन भी फिल्म ने इतनी ही कमाई की थी। पांचवें हफ्ते में एंट्री कर चुकी इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 781 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच चुका है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक...









