Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

शहीद विंग कमांडर नमांश स्याली को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां

शहीद विंग कमांडर नमांश स्याली को सलामी देते ही टूट गईं पत्नी अफशां

मनोरंजन
नई दिल्ली । दुबई एयर शो के दौरान तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण जान गंवाने वाले विंग कमांडर नमांश स्याल को रविवार को तमिलनाडु के सुलुर वायुसेना स्टेशन पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। स्याल का पार्थिव शरीर दुबई से कोयंबटूर के पास स्थित सुलुर एयर बेस लाया गया, जहां एयर बेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत् भनी आंसूओं पर काबू नहीं रख पाईं।रक्षा सूत्रों के अनुसार, कोयंबटूर के जिला कलेक्टर पवनकुमार जी गिरिअप्पनावर ने वायुसेना स्टेशन सुलुर में पुष्पचक्र अर्पित कर विंग कमांडर नमांश स्याल को श्रद्धांजलि दी। चूंकि स्याल सुलुर एयर फोर्स स्टेशन पर ही तैनात थे और यहीं से वह तेजस लड़ाकू विमान लेकर दुबई एयर शो के लिए गए थे, तो प्रोटोकॉल के तहत उनका पार्थिव शरीर यहां लाया गया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से...
रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच हुआ था फिल्म क्रेडिट को लेकर विवाद

रेखा और मौसमी चटर्जी के बीच हुआ था फिल्म क्रेडिट को लेकर विवाद

मनोरंजन
मुंबई। 1980 के दशक में रेखा और मौसमी चटर्जी छाई हुई थीं। दोनों उस समय की टॉप एक्ट्रेसेज मानी जाती थीं। ऐसे में मेकर्स दो हीरोइन और एक हीरो को लेकर कई फिल्में बना रहे थे। इसमें से एक फिल्म थी मांग भरो सजना। 1980 में आई इस फिल्म में मौसमी और रेखा ने साथ काम किया था। फिल्म के हीरो थे जितेंद्र। फिल्म में रेखा ने तुलसी का किरदार निभाया था और मौसमी थीं शांति। एक लव ट्रायंगल था जिसमें जितेंद्र दोनों से प्यार करते हैं। बॉक्स ऑफिस पर हिट रही इस फिल्म के पीछे की कहानी कम ही लोग जानते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के दौरान क्रेडिट को लेकर रेखा और मौसमी में विवाद हो गया था। रेखा के खिलाफ मौसमीदरअसल, फिल्म शुरू होने के दौरान स्क्रीन पर सभी कलाकारों के नाम आते हैं। उस क्रेडिट में रेखा का नाम मौसमी के नाम से पहले था। ये बात मौसमी को पसंद नहीं आई। उन्होंने मेकर्स के सामने विवाद किया कि उनका नाम रेखा से...
कुनिका ने जाते-जाते गौरव खन्ना के बारे में खोला यह राज

कुनिका ने जाते-जाते गौरव खन्ना के बारे में खोला यह राज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में इस हफ्ते कुनिका सदानंद का सफर खत्म हो गया। सलमान खाने ने पहले तो कुछ खिलाड़ियों को सीधे बता दिया कि वो इस हफ्ते एविक्ट नहीं हो रहे हैं। फिर उन्होंने चार खिलाड़ियों का नाम बताया, जिनमें से कोई एक बेघर होने वाला था। फरहाना, तान्या, अमाल और कुनिका सदानंद में फाइनली यह बताया गया कि कुनिका बेघर होती हैं। कुनिका सदानंद जाने से सभी से अच्छे से मिलीं और जिनके साथ मनमुटाव था उनसे माफी मांगी। कुनिका सदानंद ने खोला यह सीक्रेटकुनिका सदानंद ने मुख्य द्वार से बाहर कदम रखने से पहले एक ऐसा राज भी खोल दिया जिसके बारे में घरवालों को शायद ही अभी तक पता था। कुनिका सदानंद ने गौरव खन्ना को बहुत प्यार से गले लगाया और उसे बेस्ट विशेज दीं। कुनिका सदानंद ने कहा कि वो गौरव खन्ना को वाकई अपने बेटे की तरह मानती थीं। लेकिन उन्होंने कभी शो में यह बात कही नहीं क्योंकि उन्ह...
श्रद्धा कपूर ने कन्फर्म की बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अगली फिल्म

श्रद्धा कपूर ने कन्फर्म की बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ अगली फिल्म

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुईं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस राइटर-डायरेक्टर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। अब ताजा खबरों की मानें तो श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ अगली फिल्म में साथ काम करती दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब जल्द फिल्म का एलान होगा। श्रद्धा ने खुद इस बारे में जानकारी शेयर की है। साथ ही ये भी बताया कि अब वो स्क्रिप्ट और किरदारों को लेकर ज्यादा सजग हो गई हैं।राहुल मोदी के साथ फिल्म श्रद्धा ने राहुल मोदी की फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह स्टार्टअप की दुनिया और हसल कल्चर पर आधारित होगी। उन्होंने बताया कि यह उनके लिए बिल्कुल नया और चुनौतीपूर्ण किरदार होगा। इसके साथ ही अभिनेत्री अब प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखने जा रही हैं। वह सुपर फैट स्टूडियो के साथ मिलकर दो फिल्में...
नेहा कक्कड़ का एयरपोर्ट लुक देख ट्रोलर्स बोले – ब्रा को…

नेहा कक्कड़ का एयरपोर्ट लुक देख ट्रोलर्स बोले – ब्रा को…

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों की वजह से अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। अपने करियर में नेहा ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वो अपनी सिंगिंग के अलावा अपने फैशन सेंस और डिफरेंट स्टइालिंग के लिए भी जानी जाती हैं। कई बार नेहा को अपने इसी ड्रेसिंग सेंस की वजह से जमकर ट्रोल भी किया जाता है। ऐसे में अब उनका एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा का ड्रेसिंग सेंस देख लोगों का दिमाग घूम गया। टी-शर्ट के ऊपर पहनी ब्रादरअसल, नेहा कक्कड़ हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। ऐसे में उनका एयरपोर्ट लुक देखने लायक था। नेहा को देखकर पैप्स ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने का मौका जाने नहीं दिया। नेहा के लुक की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का लूज पैंट और मैचिंग टॉप कैरी किया था। लेकिन इसके साथ नेहा ने टॉप के ऊपर ब्लैक कलर की ब्रा पहनी है। उनके इस लुक को देखकर हर क...
कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की ‘जी ले जरा’ पर लटक गई तलवार ?

कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की ‘जी ले जरा’ पर लटक गई तलवार ?

मनोरंजन
मुंबई। फरहान अख्तर की हाल ही में 120 बहादुर रिलीज हुई है. इस वॉर ड्रामा में एक्टर ने लीड रोल प्ले किया है. वहीं फरहान के एक प्रोजेक्ट के सच होने की सभी को उम्मीद है, वह है ‘जी ले ज़रा’, साल 2021 में इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी और इसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाले हैं. हालांकि इसे किस्मत कहें या नियति, घोषणा के बाद भी फिल्म में देरी होती रही और ये कभी फ्लोर पर नहीं आई, और आज भी दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म रिलीज़ होगी. वहीं अब फरहान अख्तर ने ‘जी ले ज़रा’ में हुई डिले को लेकर चुप्पी तोड़ी है. ‘जी ले ज़रा’ में क्यों हुई देरी?हाल ही में, अपनी फिल्म ‘120 बहादुर’ के प्रमोशन के दौरान फरहान अख्तर ने समदीश को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मेरी फिल्म तूफ़ान साल 2021 में रिलीज़ हुई थी, और उसके ठीक बाद, मैं ‘जी ले ज़रा’ नाम की एक फिल्म का निर्देशन करने वाला था...
लव एंड वॉर की वजह से रामायण 2 की रिलीज में होगी देर?

लव एंड वॉर की वजह से रामायण 2 की रिलीज में होगी देर?

मनोरंजन
मुंबई। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी दो अपकमिंग फिल्में रामायाण पार्ट 1-2 और लव एंड वार को लेकर चर्चा में हैं। नितेश तिवारी की रामायण और संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि रणबीर की रामायण के लिए फैंस को इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि जो डेट्स पहले रामायण के लिए अलॉट हुई थीं, वो अब संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर के लिए इस्तेमाल होंगी।पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म शूट करेंगे रणबीरएक रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर ने पहले तय किया था कि वो पहले रामायण का शूट खत्म करेंगे और फिर संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर के बचे हुए हिस्सों को पूरा करेंगे। हालांकि, जितना सोचा गया था, रामायण के शूट में उससे ज्यादा वक्त लग रहा है, तो अब हो सकता है कि रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म को प्राथमिकता दे सकते हैं और अपनी डेट्स उस हिसाब से अलोकेट कर सकते हैं।रामायण...

फराह खान यूट्यूब की कमाई से भरती हैं बच्चों की स्कूल की फीस और….

मनोरंजन
मुंबई। डांस कोरियोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। उन्हें अक्सर किसी न किसी सेलेब्रिटी के घर जाकर कुकिंग वीडियोज बनाते देखा गया है। इस काम में उनका कुक दिलीप भी उनकी मदद करता है। अब फराह ने बताया है कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से फिल्मों से ज्यादा कमाई की है। वो अपने बच्चों की स्कूल फीस यूट्यूब की कमाई से देती हैं। इसी कमाई का कुछ हिस्सा उनके कुक दिलीप को भी मिल रहा है। एक साल में कमाईसोहा अली खान के पॉडकास्ट पर इस बात को मानते हुए, फराह ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि क्या कहूं। ''मुझे लगता है कि मैंने कहीं कहा था कि अपने पूरे करियर में, शायद एक साल में, मैंने इतना पैसा नहीं कमाया, भले ही मैंने इतनी सारी फिल्में डायरेक्ट की हों।'इसलिए शुरू किया यूट्यूबफराह ने यूट्यूब पर आने का कारण बताते हुए कहा कि उनकी अगली फिल्म के लिए लंब...
विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से आई थी जान से मारने की धमकी भरी कॉल, बोले….

विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से आई थी जान से मारने की धमकी भरी कॉल, बोले….

मनोरंजन
मुंबई। 20 साल पहले अंडरवर्ल्ड पर्दे के पीछे रहकर हिंदी सिनेमा पर बुरा असर डाल रहा था. फिल्म मेकर्स, एक्टर्स के पास फिरौती के कॉल आते थे. उन्होंने अपनी धाक जमाने के लिए गुलशन कुमार और राकेश रोशन जैसे कुछ फिल्ममेकर्स पर हमला भी किया था, जिसमें गुलशन कुमार की मौत हो गई थी. जब लग रहा था कि सब ठीक है, तब विवेक ओबेरॉय के पास पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल आई थी.विवेक ओबेरॉय तब अमेरिका में फिल्म 'कुर्बान' की शूटिंग कर रहे थे. विवेक ओबेरॉय ने पिंकविला को बताया, 'मैं अमेरिका में 'कुर्बान' की शूटिंग कर रहा था और उन्होंने (आंसरिंग मशीन) सिस्टम पर एक धमकी छोड़ दी और कानूनन मुझे वहां के अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट करनी पड़ी.'विवेक ने कहा कि उन्होंने उनके होटल के कमरे में कॉल किया और एक मैसेज छोड़ा, जो होटल की आंसरिंग मशीन सिस्टम में रिकॉर्ड हो गया. विवेक ओबेरॉय ने जब मसले को होटल के सामने उठाया.विवेक बोले, '...
The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों श्रीकांत तिवारी बनना आसान नहीं

The Family Man 3: मनोज बाजपेयी ने बताया क्यों श्रीकांत तिवारी बनना आसान नहीं

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। The Family Man 3: भारत की सबसे पॉपुलर स्पाई थ्रिलर सीरीज द फैमिली मैन अब अपने मच अवेटेड तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रही है. फैंस के चहेते मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. इस बार श्रीकांत सिर्फ देश के दुश्मनों से नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी जिंदगी के लिए भी संघर्ष करते नजर आएंगे. हाल ही में दिए इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने अपने किरदार को फिर से निभाने की चुनौती के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि लोगों को भले यह आसान लगे, लेकिन उनके लिए यह सफर हमेशा तनाव और घबराहट से भरा होता है. आइए डिटेल में बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. मनोज ने कहा, “मैं कभी भी अपने काम को हल्के में नहीं लेता. मैं बहुत नर्वस इंसान हूं. मैं हमेशा पैनिक करता रहता हूं. और सेट पर अपनी घबराहट डायरेक्टर्स पर डाल देता हूं. मुझे कभी नहीं लगता कि चीजें आसान है...