Sunday, November 1खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

IPL 2026: विराट ने मैच जीतने के बाद फ्लाइंग किस दी… अनुष्का ने भी ऐसे ही दिया जवाब

IPL 2026: विराट ने मैच जीतने के बाद फ्लाइंग किस दी… अनुष्का ने भी ऐसे ही दिया जवाब

खेल, मनोरंजन
बेंगलुरु। विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर खेल रहे हों और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) उनकी हौसलाअफजाई के लिए स्टैंड्स में हों, ऐसा पिछले कई सालों में बहुत कम हुआ है। हालांकि, आईपीएल 2026 के पहले मैच में दोनों साथ में दिखे। विराट कोहली आरसीबी (RCB) के लिए मैच खेल रहे थे, जबकि अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में टीम और अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद थी। ऐसे में क्यूट मोमेंट तो फिर बनना ही था। विराट कोहली ने मैच फिनिश (Match finish.) करने के बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दी, जबकि अनुष्का ने भी पलटकर ऐसा ही जवाब दिया। दरअसल, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद यानी एसआरएच के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को जीत मिली और विराट कोहली नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर मैच खत्म करने के...
‘एक दिन’ का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज

‘एक दिन’ का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज

मनोरंजन
आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एक दिन' का नया रोमांटिक गाना 'ख्वाब देखूं' रिलीज हो गया है। ट्रेलर और टाइटल ट्रैक से पहले ही चर्चा में बनी इस फिल्म का यह गाना दर्शकों को एक सुकूनभरी प्रेम कहानी की दुनिया में ले जाता है। इस गाने में जुनैद खान और साई पल्लवी के बीच पनपते मासूम और प्योर रोमांस को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। शांत वादियों में फिल्माया गया यह गीत उनके रिश्ते के धीरे-धीरे गहराते एहसास को बखूबी दर्शाता है। इस गाने को अरिजीत सिंह और तरन्नुम मलिक जैन ने अपनी मधुर आवाज दी है। संगीत राम संपत का है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाने की धुन और लिरिक्स मिलकर एक रूहानी एहसास पैदा करते हैं, जो सीधे दिल को छू जाता है। 'एक दिन' खास इसलिए भी है क्योंकि इसके जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान लंबे समय बाद साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी ने पहले 'कयामत से कय...
भक्ति भाव से साकार होगी ‘वाल्मीकि रामायण’, पोस्टर लॉन्च के साथ हुआ ऐलान

भक्ति भाव से साकार होगी ‘वाल्मीकि रामायण’, पोस्टर लॉन्च के साथ हुआ ऐलान

मनोरंजन
पौराणिक महागाथा के सिनेमाई रूपांतरण 'वाल्मीकि रामायण' की आधिकारिक घोषणा पोस्टर लॉन्च के साथ कर दी गई। इस भव्य थिएट्रिकल फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक भावना तलवार करेंगी। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ जुड़े हैं। प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल, लेखक और स्क्रीनराइटर आनंद नीलकंठन, सिनेमैटोग्राफर बिनोद प्रधान और पद्मश्री एवं ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। इसके अलावा पद्मश्री सम्मानित चंद्रप्रकाश द्विवेदी को फिल्म का क्रिएटिव कंसल्टेंट बनाया गया है, जो कहानी की प्रामाणिकता और उसके स्वरूप की निगरानी करेंगे। निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित मूल ग्रंथ पर आधारित एक सच्ची और निष्ठापूर्ण प्रस्तुति होगी। इसका उद्देश्य मूल कथा और उसके दार्शनिक पहलुओं को बि...
बादशाह ने चुपचाप की दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल

बादशाह ने चुपचाप की दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मशहूर रैपर बादशाह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर उनका हालिया गाना 'टटीरी' कथित अश्लीलता के आरोपों के चलते विवादों में घिरा हुआ है, वहीं दूसरी ओर उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह ने अभिनेत्री और मॉडल ईशा रिखी के साथ गुपचुप शादी रचा ली है। दरअसल, 24 मार्च को ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें बादशाह और ईशा शादी के पारंपरिक जोड़े में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में वरमाला पहनते और पंडित के निर्देशानुसार शादी की रस्में निभाते देखा जा सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक बादशाह या ईशा रिखी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि बादशाह और ईशा रिखी के बीच डेटिंग की ख...
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की फिल्म की रफ्तार धीमी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिन पूरे कर लिए हैं और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर के बावजूद 'उस्ताद भगत सिंह' धीरे-धीरे धीमी गति आगे बढ़ रही है। चार दिनों में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन करीब 8 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 9.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 60.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर भी 'उस्ताद भगत सिंह' ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने लगभग 10.12 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका कुल वैश्विक ...
‘हेरा फेरी 3’ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

‘हेरा फेरी 3’ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फैंस को लंबे समय से इंतजार है 'हेरा फेरी 3' का, जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी की वापसी होने वाली थी। लेकिन इस फिल्म का रास्ता अब कानूनी पचड़ों में फंस गया है। साउथ भारत के एक निर्माता और फिरोज नाडियाडवाला के बीच फिल्म के कॉपीराइट को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई चल रही है। इसके कारण फिल्म की रिलीज़ पर अब संशय मंडरा रहा है। निर्माता विजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि फिरोज नाडियाडवाला जानबूझकर कानूनी प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के सभी अधिकार उनके पास हैं, लेकिन नाडियाडवाला ने बिना अनुमति दूसरी और तीसरी किस्त बनाने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अदालत से यह साबित कर दिया कि कॉपीराइट उनके स्वामित्व में हैं। विजय कुमार ने आगे कहा कि पहली फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए ही अधिकार दिए गए थे। दूसरी फिल...
लंबे ब्रेक के बाद तब्बू साउथ सिनेमा में करेंगी वापसी

लंबे ब्रेक के बाद तब्बू साउथ सिनेमा में करेंगी वापसी

मनोरंजन
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री तब्बू लंबे समय बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाथ की आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'स्लमडॉग-33 टेंपल रोड' का हिस्सा बनेंगी। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसे इस साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। गौरतलब है कि तब्बू को आखिरी बार साउथ सिनेमा में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमुलू' (2020) में देखा गया था। ऐसे में करीब छह साल बाद उनकी यह वापसी फैंस के लिए खास मानी जा रही है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म 'कुली नंबर 1' (1991) से की थी और अब एक बार फिर उसी इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इस बीच तब्बू जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'भूत बंगला' में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ अक्षय...
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की दहाड़

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के महज तीन दिनों के भीतर ही दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वहीं, भारत में भी यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसमें हिंदी वर्जन का कलेक्शन 105 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज तीन दिनों में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो फिल्म की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है। फिल्म की सफलता में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया ...
जुनैद खान के फैसलों में दखल नहीं देते आमिर खान

जुनैद खान के फैसलों में दखल नहीं देते आमिर खान

मनोरंजन
बॉलीवुड स्टार आमिर खान इन दिनों अपने बेटे जुनैद खान की आगामी फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चा में हैं। एक मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है, जिसमें जुनैद के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आमिर ने अपने बेटे के स्वभाव और उसके करियर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं। फिल्मों के चुनाव में खुद फैसले लेते हैं जुनैद एक बातचीत के दौरान आमिर खान ने बताया कि जुनैद अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स के चुनाव में उनसे सलाह नहीं लेते। उन्होंने कहा, जुनैद मुझसे किसी भी प्रोजेक्ट के बारे में सलाह नहीं लेता। मुझे लगता है कि उसने दो फिल्में साइन की हैं और वह अपने फैसले खुद करता है। यह बहुत अच्छी बात है। बचपन से ही है शतरंज का शौक आमिर ने यह भी बताया कि उन्होंने जुनैद को चार साल की उम्र में शतरंज खेलना सिखाया था। करीब 14 साल बाद, जब जुनैद 1...
सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर फिर आएंगे साथ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर फिर आएंगे साथ

मनोरंजन
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर निर्माता करण जौहर के साथ नई फिल्म के लिए हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। सिद्धार्थ को आखिरी बार 'परम-सुंदरी' में देखा गया था, जबकि फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'ववन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' में व्यस्त हैं, जिसकी घोषणा साल 2024 में की गई थी। इससे पहले वह 'योद्धा' में नजर आए थे, जिसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया था। नई फिल्म में जटिल रिश्तों की कहानी सूत्रों के अनुसार, करण जौहर स्टूडियो सिद्धार्थ के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित हैं और फिल्म की कहानी उनके व्यक्तित्व के अनुकूल मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह एक भावनात्मक ड्रामा होगा, जिसकी कहानी जटिल रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमेगी। गर्मि...