Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को मिली अपनी विजेता जोड़ी

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को मिली अपनी विजेता जोड़ी

मनोरंजन
दर्शकों को महीनों तक हंसी और मनोरंजन का जबरदस्त डोज देने के बाद रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का शानदार फिनाले हो गया। फिनाले में मुकाबला बेहद कड़ा रहा, लेकिन बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और स्वाद से भरपूर डिशेज़ के दम पर टीम कांटा ने बाज़ी मार ली। टीम कांटा ने एल्विश यादव और करण कुंद्रा की टीम छुरी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हंसी और स्वाद के महामुकाबले में कांटा की जीत फिनाले एपिसोड में शो के जज शेफ हरपाल सिंह सोखी और होस्ट भारती सिंह की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया। कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, अली गोनी और जन्नत जुबैर से सजी टीम कांटा ने पूरे सीजन में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री, मजेदार नोकझोंक और लाजवाब कुकिंग से दर्शकों का दिल जीता। फिनाले टास्क में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। सीजन 2 के विजेताओं को इस बार मिली हार ग...
मोना सिंह और बरुण सोबती की सीरीज ‘कोहरा 2’ का ट्रेलर रिलीज

मोना सिंह और बरुण सोबती की सीरीज ‘कोहरा 2’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन
चर्चित क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'कोहरा' का दूसरा सीजन दर्शकों के मनोरंजन के लिए वापसी कर रहा है। इस बार सीरीज में अभिनेता बरुण सोबती के साथ अभिनेत्री मोना सिंह अहम किरदार में नजर आएंगी। दोनों मिलकर एक नए और खतरनाक केस का पर्दाफाश करेंगे और अपराधियों को सजा दिलाने की कोशिश करेंगे। मेकर्स ने हाल ही में 'कोहरा 2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस में रिलीज को लेकर जोश और उत्साह तेजी से बढ़ गया है। सीरीज का निर्देशन सुदीप शर्मा और फैसल रहमान ने मिलकर किया है। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ट्रेलर'कोहरा 2' का ट्रेलर करीब 2 मिनट 3 सेकंड लंबा है, जिसमें शुरुआत एक लड़की की रहस्यमयी मौत से होती है। इस बार कहानी पंजाब के एक छोटे शहर की पृष्ठभूमि में सेट है, जहां क्राइम की गुत्थियों को सुलझाने के लिए कमांडिंग अधिकारी धनवंत कौर (मोना सिंह) को तैनात किया जाता है। उनके साथ सहायक सब-इंस्पेक...
शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने ‘ओ रोमियो’ के नए गाने में लगाई आग

शाहिद कपूर और दिशा पाटनी ने ‘ओ रोमियो’ के नए गाने में लगाई आग

मनोरंजन
साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' अपने ट्रेलर के बाद अब म्यूजिक को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म का दूसरा गाना 'आशिकों की कॉलोनी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह एक फुल-ऑन डांस नंबर है, जिसमें 90 के दशक वाली रंगीन बॉलीवुड वाइब्स को आज के मॉडर्न म्यूजिक स्टाइल के साथ मिलाया गया है। गाने की धुन पुरानी यादों को ताज़ा करती है, लेकिन इसकी बीट्स और प्रोडक्शन पूरी तरह न्यू-एज फील देते हैं। दमदार म्यूजिकल टीम ने रचा जादू इस गाने के पीछे एक शानदार क्रिएटिव टीम है। विशाल भारद्वाज का संगीत, गुलज़ार के लिखे बोल और मधुबंती बागची व जावेद अली की आवाज़, ये कॉम्बिनेशन गाने को खास बनाता है। लिरिक्स में हल्की शरारत और नॉस्टैल्जिया की मिठास है, जबकि म्यूजिक में क्लासिक टच के साथ फ्रेश एनर्जी सुनाई देती है। गाना टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज हुआ है। स्क्रीन पर शाहिद–दिशा की फ्रेश क...
‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज

‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ का मोशन पोस्टर, 27 फरवरी 2026 को होगी रिलीज

मनोरंजन
अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त सराहना मिली थी। अब निर्माता ने इस प्रोजेक्ट को समाप्त नहीं होने देने का फैसला किया है और इसकी अगली कड़ी 'द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड' को लेकर तेजी से तैयारिया जोरों पर हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही इसकी ऑफिशियल रिलीज तारीख का भी ऐलान हो गया है। कहानी और टोन में गहराई निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह सिक्वल एक भावनात्मक और गहन कहानी सामने लाएगी। मोशन पोस्टर में महिलाओं के दर्द, भय, आँसू और क्रोध जैसे भावों को शक्तिशाली रूप से दिखाया गया है, जो आगामी फिल्म के गंभीर विषय और इमोशनल जर्नी का संकेत देते हैं। फिल्म का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है, जिन्होंने इस विषय को संवेदनशील और प्रभावशाली तरीके से बड़े पर्दे पर पेश करने का दावा...
‘बॉर्डर 3’ पर लगी मुहर, टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स मिलकर बढ़ाएंगे विरासत

‘बॉर्डर 3’ पर लगी मुहर, टी-सीरीज़ और जेपी फिल्म्स मिलकर बढ़ाएंगे विरासत

मनोरंजन
बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ओपनिंग वीकेंड और दर्शकों की भरपूर सराहना के बाद फिल्म 'बॉर्डर 2' ने एक बार फिर देशभक्ति सिनेमा की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया है। फिल्म की सफलता के बाद अब बॉर्डर फ्रेंचाइज़ी के अगले भाग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टी-सीरीज़ के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने एक साक्षात्कार में पुष्टि की है कि 'बॉर्डर 3' के निर्माण के लिए टी-सीरीज़, जेपी दत्ता और निधि दत्ता की प्रोडक्शन कंपनी जेपी फिल्म्स के साथ दोबारा सहयोग करेगी। इस घोषणा के साथ ही फ्रेंचाइज़ी के भविष्य को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। भूषण कुमार ने कहा कि 'बॉर्डर' फ्रेंचाइज़ी केवल एक फिल्म सीरीज़ नहीं, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और देशभक्ति को बड़े पर्दे पर सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि 'बॉर्डर 2' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का प्रम...
अजय देवगन की ‘बाल तन्हाजी’ की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह

अजय देवगन की ‘बाल तन्हाजी’ की पहली झलक ने बढ़ाया उत्साह

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी नई प्रोडक्शन कंपनी लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी पहली एआई जनरेटिव फिल्म 'बाल तन्हाजी' से पर्दा उठा दिया है। फिल्म का टीज़र यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है, जिसने उनकी 2020 की सुपरहिट फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' की यादें ताज़ा कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट के ज़रिए मेकर्स ने 'तान्हाजी' फ्रैंचाइज़ी को एक नए और तकनीकी रूप में आगे बढ़ाने की कोशिश की है। 'बाल तन्हाजी' को पूरी तरह एआई-आधारित कहानी के रूप में तैयार किया गया है, जो इसे बाकी ऐतिहासिक फिल्मों से अलग बनाती है। टीज़र शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, महान योद्धा गौरवशाली जीवन में जन्म नहीं लेते, वे मौन में गढ़े जाते हैं। अनगिनत वर्षों में एक योद्धा का निर्माण होता है। बाल तन्हाजी– एक एआई-आधारित शानदार रचना। टीज़र में मुगल शासकों और सूबेदार तान्हाजी मालुसरे के बीच की ऐतिहासिक लड़ाइयों की झलक दिखाई ...
जंगली पिक्चर्स और राज कुमार गुप्ता की बड़ी साझेदारी, टेंटपोल फिल्म का ऐलान

जंगली पिक्चर्स और राज कुमार गुप्ता की बड़ी साझेदारी, टेंटपोल फिल्म का ऐलान

मनोरंजन
जंगली पिक्चर्स ने अपने अगले बड़े और महत्वाकांक्षी टेंटपोल थियेट्रिकल प्रोजेक्ट के लिए मशहूर लेखक-निर्देशक राज कुमार गुप्ता के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जो भारतीय सिनेमा की दो मजबूत क्रिएटिव ताकतों को एक मंच पर लाती है। दोनों ही अपने दमदार, ज़मीनी और असरदार कंटेंट के लिए पहचाने जाते हैं, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों से गहरा जुड़ाव बनाता है।राज कुमार गुप्ता उन चुनिंदा निर्देशकों में शामिल हैं जिन्होंने यथार्थवादी विषयों को व्यावसायिक सिनेमा की भाषा में सफलतापूर्वक पेश किया है। 'आमिर', 'नो वन किल्ड जेसिका' और 'रेड' फ्रेंचाइज़ी जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में रिलीज़ हुई 'रेड 2' ने 2025 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में जगह बनाकर उनकी सफलता को और मजबूत किया है। उनकी फिल्मों में सामाजिक सच्चाई, भावनात्मक गहराई और मा...
‘बॉर्डर 2’ मूवी रिव्यू : एक भव्य, भावनात्मक और गर्व से भरी सिनेमाई सलामी

‘बॉर्डर 2’ मूवी रिव्यू : एक भव्य, भावनात्मक और गर्व से भरी सिनेमाई सलामी

मनोरंजन
मुंबई। 1997 की आइकॉनिक क्लासिक 'बॉर्डर' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए 'बॉर्डर 2' एक ऐसी देशभक्ति से भरपूर युद्ध फिल्म बनकर सामने आती है, जो न सिर्फ उम्मीदों पर खरी उतरती है, बल्कि कई स्तरों पर उनसे आगे निकलती है। फिल्म भारतीय सिनेमा में बड़े पैमाने की युद्ध फिल्मों की ताकत और प्रभाव को एक बार फिर साबित करती है। एक्शन, भावना और राष्ट्रप्रेम से लबरेज़ 'बॉर्डर 2' को इस तरह गढ़ा गया है कि यह सिंगल-स्क्रीन दर्शकों से लेकर मल्टीप्लेक्स ऑडियंस, सबको साथ लेकर चलती है। यह फिल्म दिखाती है कि तीन दशक बाद भी बॉलीवुड ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और भव्यता के साथ जनभावनाओं से जुड़ी युद्ध फिल्में बना सकती है।फिल्म की कहानी कई मोर्चों पर एक साथ आगे बढ़ती है, अलग-अलग इलाकों में तैनात भारतीय सैनिक, अलग परिस्थितियां, लेकिन लक्ष्य एक ही: देश की रक्षा। यह दिखाया गया है कि पाकिस्तान ने विभिन्न दिशाओं से हमले की कोशिश क...
‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

‘तुमसे तुम तक’ के लिए ज़ी टीवी ने कश्मीर में शूट किया खास सीक्वेंस

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। टेलीविजन की कहानी कहने के तरीके को आगे बढ़ाता रहा है। चैनल हमेशा से ऐसी कहानियां लेकर आता रहा है, जो दिल से जुड़ती हैं, देखने में शानदार लगती हैं और अपनेपन के साथ सामने आती हैं। इसी कड़ी में अब ज़ी टीवी अपने पॉपुलर शो ‘तुम से तुम तक’ का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट असल लोकेशन पर लेकर आया है। शरद केलकर (आर्या) और निहारिका चौकसे (अनु) स्टारर इस शो का एक अहम रोमांटिक सीक्वेंस कश्मीर की खूबसूरत वादियों&nbs...
टीवी कलाकारों के बैग में क्या है? जानिए उनके डेली “सीक्रेट किट” के बारे में!

टीवी कलाकारों के बैग में क्या है? जानिए उनके डेली “सीक्रेट किट” के बारे में!

मनोरंजन
मुंबई। लंबे शूटिंग आवर्स, एक के बाद एक सीन और बिना रुके भागदौड़-एण्डटीवी के कलाकारों की ज़िंदगी किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं है। ऐसे में अगर कुछ ज़रूरी चीज़ें साथ न हों, तो दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए एण्डटीवी के हमारे पसंदीदा सितारे अपने साथ रखते हैं कुछ ऐसी चीज़ें, जो उन्हें सेट पर फ्रेश, फोकस्ड और फुल-ऑन एनर्जेटिक बनाए रखती हैं। फिर चाहे सेल्फ केयर की चीजें हों, आर्गनाइज्ड रहना हो या पर्सनल गुड लक चार्म। एण्डटीवी के कलाकारों -सीरत कपूर (‘घरवाली पेड़वाली‘ की सावी), हिमानी शिवपुरी (‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की कटोरी अम्मा) और रोहिताश्व गौड़ (‘भाबीजी घर पर हैं‘ के मनमोहन तिवारी) ने उन चीजों के बारे में बताया, जिसके बिना वो घर से बाहर कदम नहीं रखते। ‘घरवाली पेड़वाली‘ में सावी का किरदार निभा रहीं सीरत कपूर कहती हैं, “मेरा मानना है कि अगर आप पहले से तैयार हों, तो दिन अपने आप शांत और कॉन्फिडेंट रहता ...