Sunday, November 1खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार

शादी के 4 साल बाद अलग हुए मौनी रॉय और सूरज नांबियार

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं, जिस पर अब इस जोड़े ने आधिकारिक मुहर लगा दी है। दोनों ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए बयान में मौनी ने निजी जीवन में हो रही दखलअंदाजी पर नाराजगी जताई। बयान में कहा गया, हम मीडिया के कुछ हलकों द्वारा हमारे निजी जीवन में दी जा रही अनावश्यक और दखल देने वाली तवज्जो को निराशा के साथ देख रहे हैं। यह हमारे निजी जीवन का मामला है। दोनों ने आगे स्पष्ट किया कि यह फैसला उनकी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं और जीवन के बदलते नजरिए को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आपसी सम्मान और सहमति के साथ लिया ...
टीजर के साथ ‘मां बहन’ की रिलीज तारीख का ऐलान

टीजर के साथ ‘मां बहन’ की रिलीज तारीख का ऐलान

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित डार्क कॉमेडी फिल्म 'मां बहन' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में थी और अब दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। सुरेश इससे पहले विद्या बालन स्टारर 'तुम्हारी सुलु' के लिए सराहे जा चुके हैं। करीब 46 सेकंड के टीजर में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी एक लाश को ठिकाने लगाने की कोशिश करती नजर आती हैं। इस दौरान धर्णा दुर्गा भी उनकी मदद करती दिखाई देती हैं। फिल्म में तृप्ति और धर्णा, माधुरी की बेटियों के किरदार में हैं। टीजर में डार्क ह्यूमर, रहस्य और हल्की-फुल्की कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। रवि किशन भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक अनचाहे अपराध और उससे पैदा हुई मुश्किलों के इर्द-गिर्...
फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज में हुई देरी ने प्रशंसकों के उत्साह को गुस्से में बदला

फिल्म ‘करुप्पु’ की रिलीज में हुई देरी ने प्रशंसकों के उत्साह को गुस्से में बदला

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ भारतीय सुपरस्टार सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज में हुई देरी ने प्रशंसकों के उत्साह को गुस्से में बदल दिया। पुडुचेरी के कई सिनेमाघरों में फिल्म के शो समय पर शुरू नहीं होने से नाराज फैंस ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। माना जा रहा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ओपनिंग कर सकती है, लेकिन तकनीकी देरी और शो टलने से यह मुश्किल नजर आ रहा है। इससे फैंस में भारी नाराजगी देखने को मिली। ज़्यादा जानें फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने पहुंचे प्रशंसकों ने 'करुप्पु' नाम वाली कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी थीं और पटाखे, ढोल-नगाड़े व कंफेद्दी के साथ थिएटर पहुंचे थे। फैंस ने सूर्या के पोस्टरों को माला पहनाने और दूध से नहलाने की भी तैयारी कर रखी थी। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, शो रद्द होने की सूचना मिल...
सिस्टम’ में भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ती दिखीं सोनाक्षी और ज्योतिका, ट्रेलर जारी

सिस्टम’ में भ्रष्ट व्यवस्था से लड़ती दिखीं सोनाक्षी और ज्योतिका, ट्रेलर जारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
' 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है, जिन्हें 'पंगा' और 'बरेली की बर्फी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बलिगा ने मिलकर किया है। ट्रेलर में सोनाक्षी सिन्हा 'नेहा राजवंश' नाम की एक हाई-प्रोफाइल और आत्मविश्वासी वकील की भूमिका निभा रही हैं। उनके पिता के किरदार में आशुतोष गोवारिकर नजर आ रहे हैं। वहीं ज्योतिका 'सारिका रावत' नाम की कोर्ट स्टेनोग्राफर के किरदार में दिखाई देंगी। ट्रेलर में न्याय व्यवस्था के भीतर छिपे गहरे अन्याय और सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करने की कोशिश दिखाई गई है। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के संघर्ष पर आधारित है, जो 'सिस्टम' के खिलाफ जाकर सच सामने लान...
ग्लैमर और स्टाइल से कान्स में छाईं उर्वशी रौतेला

ग्लैमर और स्टाइल से कान्स में छाईं उर्वशी रौतेला

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। खास बात यह रही कि उर्वशी ने लगातार पांचवीं बार इस प्रतिष्ठित समारोह के रेड कार्पेट पर कदम रखा। अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस से उन्होंने दुनियाभर के फोटोग्राफरों और फैशन प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 79वें कान्स समारोह में उर्वशी ने वियतनामी फैशन लेबल जोलीपोली की सिल्वर गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री की। अभिनेत्री का यह लुक किसी परी से कम नहीं लग रहा था। बॉडी फिटेड गाउन पर की गई बारीक कारीगरी और चमकदार डिजाइन ने उनके पूरे लुक को बेहद खास बना दिया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी और एक आकर्षक पर्स कैरी किया, जिसने उनके स्टाइल को और भी निखारा। उर्वशी का हेयरस्टाइल भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया,...
बंगाल में रिलीज को तैयार ‘द बंगाल फाइल्स’

बंगाल में रिलीज को तैयार ‘द बंगाल फाइल्स’

मनोरंजन
विवेक अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' एक बार फिर सुर्खियों में है। सितंबर 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को पश्चिम बंगाल में भारी विरोध और विवादों का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 मई को कोलकाता के एक सिनेमाघर में फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा। फिल्म को कोलकाता के प्रिया सिनेमाज में प्रदर्शित किया जाएगा। सिनेमाघर संचालक अरिजीत दत्ता ने कहा कि सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बावजूद फिल्म को राजनीतिक कारणों से राज्य में रिलीज नहीं होने दिया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि सिर्फ कोलकाता ही नहीं, बल्कि पूरे बंगाल में फिल्म को दिखाने के लिए अन्य सिनेमाघरों से भी बातचीत चल रही है। विवेक अग्निहोत्री पहले भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को रोका गया, उनके खिल...
फिल्म ‘गवर्नर’ का टीजर आया सामने

फिल्म ‘गवर्नर’ का टीजर आया सामने

मनोरंजन
मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी चिन्मय मंडलेकर ने संभाली है। टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया है। टीजर में मनोज बाजपेयी भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के गंभीर और प्रभावशाली किरदार में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार पूर्व आरबीआई गवर्नर एस. वेंकिटरमणन से प्रेरित है। फिल्म की कहानी 1991 के उस आर्थिक संकट पर आधारित है, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका था और देश आर्थिक दिवालियापन के कगार पर पहुंच गया था। अदा शर्मा भी फिल्म में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। मेकर्स के मुताबिक, 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' एक ऐसे गुमनाम नायक की कहानी है, जिसने अपने फैसलों और नेतृत्व से देश को बड़े आर्थिक संकट से बाहर निकालने में...
संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ अब 15 मई को होगी रिलीज

संजय दत्त की ‘आखिरी सवाल’ अब 15 मई को होगी रिलीज

मनोरंजन
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'आखिरी सवाल' को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिल गई है। सेंसर प्रक्रिया में देरी के चलते फिल्म की रिलीज और ट्रेलर लॉन्च को लेकर असमंजस बना हुआ था, लेकिन अब मेकर्स ने नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अब 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका ट्रेलर कल जारी किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस संघ) से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं और विवादों की पृष्ठभूमि पर आधारित एक गंभीर और प्रभावशाली कहानी पेश करेगी। मेकर्स ने नई रिलीज डेट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है। फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। मेकर्स के मुताबिक...
*क्रिएटर असित कुमार मोदी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 4,700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं

*क्रिएटर असित कुमार मोदी के तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 4,700 एपिसोड पूरे कर लिए हैं

मनोरंजन
मुंबई! क्रिएटर असित कुमार मोदी के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने 4,700 एपिसोड का शानदार माइलस्टोन पार कर लिया है, इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और हमेशा याद रहने वाले कलाकारों में से एक के साथ इंडियन टेलीविज़न पर इसकी लंबी उम्र को एक नया आयाम दिया है, साथ ही यह हर पीढ़ी के दर्शकों के साथ अपने गहरे जुड़ाव को और मज़बूत करता जा रहा है। शुरुआत से ही, यह शो घर-घर में पसंदीदा बन गया है, जो अपनी हल्की-फुल्की कहानी, अपने जैसे किरदारों और ह्यूमर और प्यार से दिए गए आसान मैसेज के लिए जाना जाता है। इतने सालों में, इसने लाखों लोगों का मनोरंजन किया है और साथ ही एकता, मेलजोल और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर काम की सीख भी दी है। इस अचीवमेंट पर बात करते हुए, क्रिएटर और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कहा, "4,700 एपिसोड तक पहुंचना हम सभी के लिए एक इमोशनल और गर्व का पल है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से सिर्फ...
‘किंग’ के सेट से सामने आईं दीपिका की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूटिंग

‘किंग’ के सेट से सामने आईं दीपिका की तस्वीरें, प्रेग्नेंसी में भी कर रही शूटिंग

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, लेकिन इसके बावजूद वह काम से पीछे नहीं हट रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जो फिल्म 'किंग' के सेट से बताए जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में चल रही है। वायरल तस्वीरों में दीपिका नारंगी रंग की फ्लोई ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि शाहरुख धारीदार शर्ट और काली पैंट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक गाने की शूटिंग करते हुए हाथ में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर फैंस को आकर्षित कर रही है और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने दोनों के स्टाइल और केमिस्ट्री की तारीफ की है। काम की बात करें, तो दीपिका 'किंग' के अलावा फिल्म 'राका' में भी नजर आए...