शाहरुख को रामभद्राचार्य ने बताया देशद्रोही, संगीत सोम ने कहा गद्दार
लखनऊ। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. वजह है उनकी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को खरीदना. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के बीच इस फैसले को लेकर राजनीतिक नेता, धर्मगुरु और अन्य लोग शाहरुख को निशाने पर ले रहे हैं. कुछ ने उन्हें देशद्रोही तक करार दिया है, जबकि कुछ उनके पक्ष में खड़े हो गए हैं.
विवाद की शुरुआत तब हुई जब कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने इस मुद्दे पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही ज्यादतियों के समय में बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना सही नहीं है. इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया. उत्तर प्रदेश के बीजेपी नेता संगीत सोम ने भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि IPL के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को खरीदकर शाहरुख खान ने देश के साथ गद्दारी क...









