Sunday, November 1खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

मशहूर मलयाली एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन

मशहूर मलयाली एक्टर सलीम कुमार का 56 साल की उम्र में निधन

मनोरंजन, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मशहूर एक्टर (Famous Actor) सलीम कुमार (Salim Kumar) का निधन हो गया है. वे सिर्फ 56 साल के थे. दुनिया से उनका जाना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam film industry) के लिए बड़े झटके जैसा है. एक्टर की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थी. शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. सलीम कुमार को 2010 में समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म 'अदमिंते मकान अबू' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) मिला था. उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका था. उनके बेटे चंदू सलीम कुमार भी एक एक्टर हैं. कॉमेडी रोल्स के किंग थे सलीम कुमारसलीम मुख्य रूप से कॉमेडी एक्टर थे और उन्होंने मलयालम की कुछ सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया था. उनके कॉमेडी डायलॉग्स क...
नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर

नई फिल्म के साथ लौटे अनुपम खेर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 552वीं फिल्म 'श्री रामभूमि' का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म के मुहूर्त की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। अनुपम ने इस परियोजना को 'सत्य, आस्था और घर वापसी' की कहानी बताते हुए कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।...
‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले पवन कल्याण ने उठाए इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दे

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता राम चरण की बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पेड्डी इस गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले पवन कल्याण ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर तेलुगु फिल्म उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी फिल्मों को रिलीज के अंतिम समय में कई तरह की बाधाओं और दबावों का सामना करना पड़ता है, जिससे पूरी इंडस्ट्री प्रभावित होती है। पवन कल्याण ने 'पेड्डी' की पूरी टीम को अपना समर्थन देते हुए कहा कि रिलीज से पहले पैदा होने वाली अनिश्चितताएं केवल कलाकारों और निर्माताओं तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले तकनीशियनों, कर्मचारियों और अन्य श्रमिकों को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए फिल्म उद्योग के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखने की आवश्यकता पर जोर दिया...
वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

वेदांग-शरवरी की केमिस्ट्री से सजा ‘इश्क मस्ताना’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता दिलजीत दोसांझ और निर्देशक इम्तियाज अली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था और अब इसका नया गीत 'इश्क मस्ताना' भी जारी कर दिया गया है। गाने में वेदांग रैना और शरवरी वाघ की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। साल 1947 के भारत-विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में वेदांग रैना दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के युवा किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी इतिहास, भावनाओं और मानवीय रिश्तों के ताने-बाने को बड़े पर्दे पर पेश करती है, जिसके चलते इसे लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है। 'इश्क मस्ताना' गीत को मोहित चौहान ने अपनी आवाज दी है। उनके साथ नरगिस तेजी और पूजा तिवारी ने भी स्वर मिलाए हैं। गीत के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि संगीत...
शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

शूटिंग पूरी होते ही चर्चा में आई ‘दृश्यम 3’

मनोरंजन
अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। निर्देशक अभिषेक पाठक ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने की पुष्टि कर दी है। अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में पहुंच चुकी है और केवल कुछ पैचवर्क बाकी है। सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अजय एक बार फिर विजय सालगांवकर के लोकप्रिय किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 'दृश्यम 3' में अभिनेता जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है और शूटिंग पूरी होने के साथ इसकी रिलीज की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्माता कुमार मंगत पाठक और निर्देशक अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया है कि हिंदी संस्करण की कहानी मलयाल...
रिलीज से 30 दिन पहले ‘नागबंधम’ का नया पोस्टर आया सामने

रिलीज से 30 दिन पहले ‘नागबंधम’ का नया पोस्टर आया सामने

मनोरंजन
बहुप्रतीक्षित पौराणिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'नागबंधम' की रिलीज में अब सिर्फ 30 दिन शेष रह गए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म का एक नया काउंटडाउन पोस्टर जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है। पोस्टर में फिल्म की रहस्यमयी और पौराणिक दुनिया की झलक दिखाई गई है, जहां प्राचीन रहस्य, दिव्य शक्तियां, रोमांच और नियति एक-दूसरे से जुड़ते नजर आते हैं। फिल्म 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी 'नागबंधम भारतीय पौराणिक विरासत और आधुनिक सिनेमाई प्रस्तुति का अनोखा मेल है। फिल्म में वीराट कर्णा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि ऋषभ साहनी, नभा नतेश, ईश्वार्या मेनन, महेश मांजरेकर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। मेकर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी छिपे हुए रहस्यों, भूली-बिसरी किंवदंतियों और ऐसी अलौकिक शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती...
‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, लेकिन नहीं दिखा कुछ नया

‘कॉकटेल 2’ का ट्रेलर रिलीज, लेकिन नहीं दिखा कुछ नया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। हालांकि जहां फिल्म के सितारों की मौजूदगी ने दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई दर्शकों का मानना है कि ट्रेलर में कहानी के स्तर पर कोई खास नवीनता नजर नहीं आती और यह एक बार फिर पुराने लव ट्रायंगल फॉर्मूले पर आधारित लगती है। ट्रेलर में शाहिद कपूर का किरदार दो लड़कियों के बीच उलझा दिखाई देता है, जबकि कृति सैनन और रश्मिका मंदाना के किरदारों के बीच भावनात्मक टकराव दिखाया गया है। हालांकि कुछ दर्शकों ने इसे ‘कॉकटेल’ की याद दिलाने वाला बताया, वहीं कई लोगों का कहना है कि सीक्वल होने के बावजूद ट्रेलर में वह ताजगी और उत्साह नहीं दिखता, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे पुरानी कहानी का नया पैकेज ...
‘पेद्दि’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज

‘पेद्दि’ का नया गाना ‘मास्सा मास्सा’ रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
  राम चरण, जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेद्दि' का नया गीत 'मास्सा मास्सा' रिलीज हो गया है। ए.आर. रहमान के संगीत से सजे इस गाने में राम चरण का दमदार पहलवान अवतार देखने को मिल रहा है। गीत में फिल्म के शानदार दृश्यों के साथ-साथ बिहाइंड-द-सीन्स झलकियां भी शामिल हैं, जो इस किरदार के लिए अभिनेता की मेहनत और समर्पण को दर्शाती हैं। रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा चुका है, जिसमें राम चरण तीन अलग-अलग एथलीट अवतारों, क्रिकेटर, धावक और पहलवान में नजर आए थे। 'मास्सा मास्सा' उनके रेसलर किरदार को और करीब से पेश करता है। रकीब आलम के लिखे बोल और नितेश अहेर की आवाज़ में सजा यह गीत फिल्म के प्रचार अभियान का नया आकर्षण बनकर सामने आया है। इससे पहले रिलीज हुए 'चिकिरी चिकिरी', 'राई राई र...
अली फजल की थ्रिलर सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज

अली फजल की थ्रिलर सीरीज ‘राख’ का ट्रेलर रिलीज

मनोरंजन
अभिनेता अली फजल की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'राख' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी इस रहस्यमयी क्राइम थ्रिलर सीरीज को अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने लिखा है। सीरीज में अली फजल के साथ सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली पुलिस के अधिकारी एसआई जयप्रकाश के किरदार में नजर आ रहे अली फजल से होती है, जो दो लापता बच्चों के मामले की जांच में जुटे दिखाई देते हैं। जांच के दौरान वह बच्चों के परिवार से पूछताछ करते हैं और खुद को साबित करने के दबाव में लगातार संघर्ष करते नजर आते हैं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, मामला एक साधारण गुमशुदगी से निकलकर अपहरण, रहस्य और कई चौंकाने वाले राजों तक पहुंच जाता है, जिससे ट्रेलर का रोमांच और बढ़ जाता है। ...
अक्षय-दिशा ने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर लगाए ठुमके, गाना रिलीज

अक्षय-दिशा ने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर लगाए ठुमके, गाना रिलीज

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज कर दिया गया है। यह गाना वर्ष 2007 में आई फिल्म 'वेलकमके लोकप्रिय ट्रैक का रीक्रिएटेड संस्करण है, जिसे नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया गया है। फिल्म का टीजर और पहले रिलीज हुए दो गाने पहले ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा बटोर चुके हैं, वहीं अब तीसरे गाने ने भी फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। नए संस्करण में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आ रही है। दोनों की केमिस्ट्री और डांस मूव्स को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। गाने को विक्रम मॉन्ट्रोज ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसे आनंद राज और रुबाई ने अपनी आवाज दी है। गीत के बोल मेघा बाली ने लिखे हैं। रंगीन विजुअल्स और मस्तीभरे अंदाज के साथ यह गाना फिल्म की कॉमिक और मनोरंजक दुनिया की झलक पेश करता है। गाने का एक खा...