Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

मनोरंजन

आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की खास तैयारी

आलिया भट्ट ने शुरू की ‘अल्फा’ की खास तैयारी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित महिला सुपरहीरो फिल्म 'अल्फा' को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे फैंस के बीच अब आलिया भट्ट के किरदार को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। अब तक माना जा रहा था कि अभिनेत्री फिल्म में एक जासूस की भूमिका निभाएंगी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया का किरदार इससे कहीं ज्यादा खतरनाक और रहस्यमयी होने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, 'अल्फा' में आलिया भट्ट एक प्रशिक्षित हत्यारे के किरदार में नजर आएंगी। कहानी ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसे बचपन से ही एक किलर बनने के लिए तैयार किया गया है। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निर्माता आदित्य चोपड़ा पहली बार दर्शकों के सामने ऐसा महिला किरदार ला रहे हैं, जो पूरी तरह ग्रे शेड में दिखाई देगा। यह किरदार ना पूरी तरह हीरो होगा और ना ही विलेन, बल्कि एक एंटी-हीरो की तरह दर्शकों को चौं...
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के माता-पिता

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के माता-पिता

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है। इस स्टार कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा करते हुए इस खास पल की खुशी अपने चाहने वालों के साथ बांटी। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। दिव्यांका और विवेक ने पोस्ट में जुड़वा बच्चों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बच्चों ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। हालांकि, कपल ने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ... हमारे लड़के आ गए हैं और जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए! इसके साथ ही दोनों ने माता-पिता बनने के इस नए अध्याय के लिए फैंस से प्यार और आशीर्वाद भी मा...
बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी

बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने सिनेमाघरों में अपने पहले वीकेंड के 3 दिन पूरे कर लिए हैं। शुरुआती दिनों में धीमी शुरुआत करने वाली इस फिल्म की कमाई में रविवार को हल्का उछाल देखने को मिला। वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' पहले से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है, लेकिन इसके कारोबार में अब खास बढ़त नजर नहीं आ रही। दूसरी ओर मोहनलाल की 'दृश्यम 3' और सूर्या की 'करुप्पू' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। तीसरे दिन 'चांद मेरा दिल' ने दिखाई रफ्तार सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 3.75 करोड़ रुपये पहुंची। वहीं रविवार को फिल्म ने 4.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 11.10 करोड़ रुपये हो गया है। करण जौहर क...
धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी हुई भावुक

धर्मेंद्र को मिला ‘पद्म विभूषण’, हेमा मालिनी हुई भावुक

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
राष्ट्रपति भवन में 25 मई सोमवार को आयोजित भव्य समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी पत्नी, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया। समारोह के दौरान हेमा मालिनी काफी भावुक नजर आईं और उनके चेहरे पर दिवंगत अभिनेता को याद करने की भावनाएं साफ दिखाई दीं। पद्म पुरस्कार की घोषणा जनवरी 2026 में की गई थी। इस सम्मान को लेकर हेमा मालिनी ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अहाना इस मौके पर उनके साथ मौजूद थीं, जबकि ईशा आना चाहती थीं लेकिन किसी कारणवश शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा कि सनी देओल, बॉबी देओल सहित पूरा परिवार इस सम्मान से बेहद खुश हैं और यह पल सभी के लिए यादगार बन ग...
रणवीर सिंह पर बैन का कोई असर नहीं…. धुरंधर स्टाइल में एयरपोर्ट पर दिखे, फैंस को भाया उनका लुक

रणवीर सिंह पर बैन का कोई असर नहीं…. धुरंधर स्टाइल में एयरपोर्ट पर दिखे, फैंस को भाया उनका लुक

मनोरंजन
मुम्बई। मुम्बई। ‘धुरंधर 2’ फिल्म (Dhurandhar 2 movie) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी यह बनी। इसी बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने 'डॉन 3' ('Don 3') छोड़ दी। इस बात को लेकर डायरेक्टर फरहान अख्तर (Director Farhan Akhtar) के साथ उनका विवाद बढ़ने लगा। आखिरी में फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में रणवीर की शिकायत की, जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया। लगता नहीं है कि इस बैन का असर रणवीर पर हुआ है, वह साेमवार देर रात एयरपोर्ट पर दिखे। उनकी ‘धुरंधर’ स्टाइल एंट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजंस भी उनके सपोर्ट में दिख रहे हैं। फैंस को भा गया रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुकएयरपोर्ट पर पैपराजी रणवीर सिंह का इंतजार कर रहे हैं, वह अपनी...
कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

कान्स 2026 में छाईं अदिति राव हैदरी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने खूबसूरत और सादगीभरे अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है। रेड कार्पेट पर अदिति क्रीम रंग की बेहद स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जिसमें गले की तरफ पट्टियां और नीचे प्लेट्स वाली स्कर्ट थी। उनके इस खास लुक को स्टाइलिस्ट सानम रत्नासी ने तैयार किया था। अदिति का यह अंदाज कान्स में दिखने वाली आम चमक-धमक और भारी ग्लैमर से बिल्कुल अलग नजर आया। अपने लुक को और आकर्षक बनाने के लिए अदिति ने बोल्ड डिजाइन वाले गहनों का चुनाव किया, जिसने उनकी सादगी में और निखार जोड़ दिया। इससे पहले भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनका एक और अलग अंदाज देखने को मिला था, जहां वह चमकीले हरे रंग के स्टाइलिश गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आई थीं। दोनों ही लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्मों की बात करें तो अदिति राव हैदरी हाल ही में साइलेंट फिल्म 'गांधी ट...
ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या राय के साथ कान्स रेड कार्पेट पर दिखीं आराध्या बच्चन

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
3 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' 2026 में इस बार एक बेहद खास पल देखने को मिला, जब आराध्या बच्चन ने अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आधिकारिक तौर पर रेड कार्पेट डेब्यू किया। अब तक सिर्फ मां के साथ नजर आने वाली 14 वर्षीय आराध्या इस बार खुद आकर्षण का केंद्र बन गईं। लाल रंग के चमकदार गाउन में सजी आराध्या ने जैसे ही रेड कार्पेट पर कदम रखा, सभी कैमरे उनकी ओर घूम गए। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आराध्या पिछले कई वर्षों से कान्स में ऐश्वर्या के साथ दिखाई देती रही हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने रेड कार्पेट पर आधिकारिक अंदाज में पोज दिए। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें छोटी ऐश्वर्या कहकर बुला रहे हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या भी बेहद शाही अंदाज में नजर आईं और दोनों की जोड़ी ने पूरे इवेंट की लाइमलाइट लूट ली। इससे पहले ऐश्वर्या ने ...
‘ड्रैगन’ के फर्स्ट लुक में दिखा एनटीआर का दमदार अंदाज

‘ड्रैगन’ के फर्स्ट लुक में दिखा एनटीआर का दमदार अंदाज

मनोरंजन
साउथ सुपरस्टार एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म की पहली झलक जारी कर दी गई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 20 मई यानी बुधवार को एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुई इस झलक ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म की पहली झलक में भव्य विजुअल्स, हाई-ऑक्टेन एक्शन और बड़े पैमाने का सिनेमाई ट्रीट देखने को मिला। मेकर्स का दावा है कि 'ड्रैगन' बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का नया स्तर तय करेगी। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और फैंस हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ आने से फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 'ड्रैगन' का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, ज...
कॉपी विवाद में फंसा ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’

कॉपी विवाद में फंसा ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
फिल्म का नया गाना 'माशूका' रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को साल 1993 के एक मशहूर इतालवी ट्रैक की कॉपी बता रहे हैं। कई लोगों ने दावा किया कि धुन और म्यूजिक पैटर्न काफी हद तक ओरिजिनल गाने से मिलता-जुलता है, जिसके बाद संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। लगातार उठ रहे आरोपों से नाराज प्रीतम ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। हालांकि उनका बयान भी विवाद कम करने के बजाय चर्चा का विषय बन गया। ट्रोलर्स पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोग अब उनके 'फ्री पीआर एजेंट' बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने प्रीतम पर निशाना साधते हुए लिखा कि बॉलीवुड में कॉपी-पेस्ट म्यूजिक का दौर खत्म नहीं हो रहा। कुछ यूजर्स ने यहां तक कह दिया कि हर बार एक जैसे विवाद सामने आना अब संयोग नहीं लगते। हालांकि 'माशूका' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब देखना...
‘ड्रैगन’ के फर्स्ट लुक में दिखा एनटीआर का दमदार अंदाज

‘ड्रैगन’ के फर्स्ट लुक में दिखा एनटीआर का दमदार अंदाज

मनोरंजन
साउथ सुपरस्टार एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म की पहली झलक जारी कर दी गई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 20 मई यानी बुधवार को एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुई इस झलक ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। फिल्म की पहली झलक में भव्य विजुअल्स, हाई-ऑक्टेन एक्शन और बड़े पैमाने का सिनेमाई ट्रीट देखने को मिला। मेकर्स का दावा है कि 'ड्रैगन' बड़े पर्दे पर एंटरटेनमेंट का नया स्तर तय करेगी। घोषणा के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है और फैंस हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ आने से फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 'ड्रैगन' का निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं, जबकि ...