Australia Tour: वनडे और टी20 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, दो नए चेहरे शामिल
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India -BCCI) ने शनिवार को भारत (India) के ऑस्ट्रेलिया दौरे (Australia tour) के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली टीम इंडिया अगले महीने यानी फरवरी में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जहां उन्हें तीन मैच की टी20 और इतने ही मैच की वनडे सीरीज खेलनी है। लिमिटेड ओवर सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।
बीसीसीआई ने व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 टीम में श्रेयंका पाटिल की तो वनडे में शेफाली वर्मा की वापसी हुई है, वहीं जी कमलिनी और बायें हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को पहली बार वनडे टीम में चुना गया है।
पूरी तरह से फिट श्रेयंका पाटिल ने फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे के लिए T20I टीम ...









