Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

खेल

ओलंपिक चैंपियन शा’कार्री रिचर्डसन को तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार

ओलंपिक चैंपियन शा’कार्री रिचर्डसन को तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार

खेल
लॉस एंजिलिस, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका की स्टार स्प्रिंटर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता शा’कार्री रिचर्डसन को फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी में गुरुवार को तेज रफ्तार में वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऑरेंज काउंटी शेरिफ़ विभाग के अनुसार, रिचर्डसन पर खतरनाक अत्यधिक गति का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय रिचर्डसन को तब रोका गया जब वह 104 मील प्रति घंटा (लगभग 167 किमी/घंटा) की गति से वाहन चला रही थीं। विभाग ने जानकारी दी कि वह न केवल तेज गति से चल रही थीं, बल्कि अन्य वाहनों को ओवरटेक करने के लिए खतरनाक तरीके से नजदीक से पीछा कर रही थीं और लेन बदलते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन कर रही थीं। इस मामले पर यूएसए ट्रैक एंड फील्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शा’कार्री रिचर्डसन ने पेरिस ओलंपिक में 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता था और वह अमे...
डिकॉक के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज पर कब्जा किया

डिकॉक के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज पर कब्जा किया

खेल
सेंचुरियन, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। क्विंटन डिकॉक के ताबड़तोड़ शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में सात विकेट से जीत हासिल कर ली और इस तरह सीरीज अपने नाम कर ली। सुपरस्पोर्ट पार्क में आयोजित इस मैच में डिकॉक ने उधार के बल्ले से ऐसी पारी खेली कि दर्शक झूम उठे। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन, लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक की बेबाक बल्लेबाजी ने कैरेबियाई गेंदबाजों को बेबस कर दिया। साउथ अफ्रीका ने 15 गेंदें शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 33 वर्षीय डिकॉक ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 115 रन बनाये, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 10 छक्के जड़े। यह साउथ अफ्रीका का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज था।...
T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मिला मौका

T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हुए एडम मिल्ने, काइल जैमीसन को मिला मौका

खेल
वेलिंगटन।टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह काइल जैमीसन को न्यूजीलैंड के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, मिल्ने को यह चोट पिछले सप्ताहांत एसए 20 लीग के दौरान गेंदबाजी करते समय लगी। स्कैन में उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव (टियर) की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया गया।काइल जैमीसन को पहले फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना गया था। वह इस समय भारत दौरे पर न्यूजीलैंड की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा हैं। मिल्ने के बाहर होने के बाद जैमीसन को सीधे मुख्य वर्ल्ड कप टीम में प्रमोट कर दिया गया है। ...
इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को रेड कार्ड, लक्ष्य सेन की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में सिंधु को रेड कार्ड, लक्ष्य सेन की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

खेल
जकार्ता । इंडोनेशिया मास्टर्स 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शुक्रवार को भारत का अभियान समाप्त हो गया। महिलाओं और पुरुषों के सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को महिला सिंगल्स क्वार्टरफाइनल में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर चार खिलाड़ी चेन यू फेई ने 42 मिनट चले मुकाबले में 21-13, 21-17 से शिकस्त दी। इस हार के साथ सिंधु टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। मैच के दूसरे गेम के दौरान सिंधु को आचार संहिता के उल्लंघन पर पहले येलो कार्ड दिखाया गया। इसके कुछ ही अंकों बाद खेल में देरी के कारण अंपायर ने उन्हें रेड कार्ड भी दिखाया, जिसके चलते सिंधु को एक अंक का दंड झेलना पड़ा। इस मुकाबले के बाद चेन यू फेई के खिलाफ सिंधु का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 6-8 हो गया है। सिंधु की फेई पर आखिरी जीत 2019 में दर्ज की गई ...
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए 17 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की, कमिंस, हेजलवुड और डेविड को मिला आराम

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए 17 सदस्यीय टी20 टीम की घोषणा की, कमिंस, हेजलवुड और डेविड को मिला आराम

खेल
मेलबर्न, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान दौरे के लिए 17 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान कर दिया है। चोट से जूझ रहे कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को इस दौरे से आराम दिया गया है, ताकि वे आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो सकें। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में खेले जाने वाले तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण चुना है। बिग बैश लीग (बीबीएल) में शानदार प्रदर्शन के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स के तेज गेंदबाज माहली बीर्डमैन और सिडनी सिक्सर्स के युवा ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन इससे पहले भारत दौरे के दौरान वे व्हाइट-बॉल स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके ह...
रियल सोसिएदाद ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, जीत का सिलसिला टूटा

रियल सोसिएदाद ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, जीत का सिलसिला टूटा

खेल
सान सेबेस्टियन, 19 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। रियल सोसिएदाद ने रविवार को बारिश से भीगे सान सेबेस्टियन में खेले गए रोमांचक मुकाबले में ला लीगा 2025-26 की टेबल टॉपर बार्सिलोना को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के साथ ही बार्सिलोना का सभी प्रतियोगिताओं में चला आ रहा 11 मैचों का जीत का सिलसिला भी टूट गया। मैच के दौरान बार्सिलोना ने जबरदस्त दबाव बनाया, खासकर दूसरे हाफ में, लेकिन टीम की बदकिस्मती यह रही कि उसके खिलाड़ी पांच बार गोलपोस्ट या क्रॉसबार पर गेंद मार बैठे। वहीं सोसिएदाद ने अपने सीमित मौकों का शानदार तरीके से फायदा उठाया। मेजबान टीम के लिए मिकेल ओयारजाबाल ने 32वें मिनट में जोरदार वॉली के जरिए स्कोरिंग की शुरुआत की। इसके बाद 70वें मिनट में बार्सिलोना के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मार्कस रैशफोर्ड ने करीबी दूरी से हेडर लगाकर बराबरी कर दी। हालांकि, खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी और महज एक म...
भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया

भारतीय टीम ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया

खेल
इंदौर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। यह मैच मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। आज जो भी टीम यह तीसरा मैच जीतेगी, वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस अहम मैच के लिए भारतीय टीम की एकादश में एक बदलाव किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को जगह मिली है। वहीं, न्यूजीलैंड ने अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। भारतीय टीम एकादश: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। न्यूजीलैंड टीम एकादश:...
अंडर-19 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की विजय पर कप्तान दिनसारा की प्रतिक्रिया

अंडर-19 विश्व कप 2026 में श्रीलंका की विजय पर कप्तान दिनसारा की प्रतिक्रिया

खेल
नई दिल्ली, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। श्रीलंका अंडर 19 टीम के कप्तान विमथ दिनसारा ने आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 में अपनी टीम के पहले मैच में जीत पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमारी टीम अच्छी है और मैं अपनी टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में श्रीलंका ने दिमंथा महाविथाना (115 रन) और वीरन चामुदिता (192 रन) की शानदार पारियों की मदद से जापान अंडर 19 टीम को 200 रन के विशाल अंतर से पराजित किया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 387 रन बनाए। इसके जवाब में जापान की टीम 8 विकेट गंवाकर केवल 184 रन ही बना सकी। अपने पहले मैच में जीत के साथ श्रीलंका ने अंडर 19 विश्व कप 2026 का शानदार आगाज किया है। आईसीसी के अनुसार कप्तान विमथ दिनसारा ने मैच के बाद दोन...
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ड्रीम स्टेडियम में जर्मन कप रद्द

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ड्रीम स्टेडियम में जर्मन कप रद्द

खेल
मेदिनीपुर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी थाना क्षेत्र स्थित कोयमा गांव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाले स्टेडियम को फिर से निराशा का सामना करना पड़ा है। बुनियादी ढांचे और संपर्क व्यवस्था की कमी के कारण यहां प्रस्तावित अंडर-17 ‘जर्मन कप’ फुटबॉल टूर्नामेंट के जिला स्तरीय मुकाबले रद्द कर दिए गए हैं। कोयमा क्षेत्र में एक समय माओवादियों का गढ़ रहा है और यहां राज्य पुलिस का एक कैंप भी था। 2017 में, मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन के बाद, स्टेडियम को बनाने में लगभग छह करोड़ रुपये की लागत आई थी, लेकिन इसे वर्षों तक उपेक्षित रखा गया। हाल में, जिला पुलिस की पहल पर स्थानीय प्रशासन ने चार लाख रुपये खर्च कर स्टेडियम की मरम्मत कराई थी। हालांकि, अंतिम निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि कोयमा स्टेडियम ‘अनुपयुक्त’ है। इसके बाद से, जर्मन कप के मु...
Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Ind vs NZ: तीसरा ODI आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

खेल, मध्य प्रदेश
इंदौरः इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी रविवार, 18 जनवरी को खेला जाना है। India vs New Zealand तीसरा वनडे इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holkar Stadium, Indore) में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से जीतकर भारत ने जोरदार आगाज किया था, मगर दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी की। डेरिल मिशेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज में रोमांच का तड़का लगाया था। आज का मैच जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमाएगी। तो आईए ऐसे में एक नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट (Pitch Report) पर डालते हैं- होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां की समान उछाल वाली पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को खूब रास आती है। ऐसे में आज फैंस एक हाईस्कोरिंग मुकाब...