Sunday, September 6खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

देउवा पक्ष ने निर्वाचन आयोग से चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की

देउवा पक्ष ने निर्वाचन आयोग से चुनावी प्रक्रिया स्थगित करने की मांग की

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाली कांग्रेस के शेरबहादुर देउवा समूह ने 20 मार्च को होने वाले नामांकन की निर्वाचन तालिका को स्थगित करने की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। नेपाल में 5 मार्च को प्रतिनिधि सभा का चुनाव होना है, जिसके लिए 20 जनवरी को नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। देउवा समूह के नेता मीनबहादुर विश्वकर्मा के अनुसार पार्टी के मुख्य सचिव और पूर्व महान्यायाधिवक्ता खम्म बहादुर खाती ने निर्वाचन आयोग से मामले के अदालत में होने के कारण फिलहाल निर्वाचन प्रक्रिया रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमने कुछ देर पहले सर्वोच्च अदालत में दायर रिट की प्रमाणित प्रति लेकर निर्वाचन आयोग दे दिया है, ताकि इसी के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया को स्थगित किया जाए। पार्टी के विशेष महाधिवेशन से गगनकुमार थापा सहित कार्यसमिति निर्वाचित हो चुकी है, जिसे निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक मान्...
बालेन शाह ने मेयर पद से इस्तीफा देकर प्रतिनिधि सभा का उम्मीदवार बनने का किया ऐलान

बालेन शाह ने मेयर पद से इस्तीफा देकर प्रतिनिधि सभा का उम्मीदवार बनने का किया ऐलान

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र (बालेन) शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को दिन भर इस्तीफे की अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा उपमेयर सुनिता डंगोल को सौंपा। अपने इस्तीफा पत्र में शाह ने कहा है कि उन्होंने आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन होने के बाद काठमांडू महानगरपालिका के मेयर पद से इस्तीफा दिया है। पत्र में कहा गया है कि आज से प्रभावी यह इस्तीफ़ा नेपाल का संविधान 2072, स्थानीय सरकार संचालन ऐन 2074 तथा काठमांडू महानगरपालिका के प्रचलित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शहर और उसके निवासियों के कल्याण के लिए काम करने का उल्लेख करते हुए आगे के नेतृत्व के लिए उपमेयर डंगोल को शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले बालेन ने आज इस...

बांग्लादेश में छात्र संघ चुनाव में धांधली का आरोप, बीएनपी छात्रों का धरना

अंतरराष्ट्रीय
ढाका, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की छात्र शाखा जातीयताबादी छात्र दल (जेसीडी) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रविवार को ढाका के अगरगांव में चुनाव आयोग के मुख्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने आयोग पर पोस्टल बैレット और छात्र संघ चुनाव के फैसलों में भेदभाव का आरोप लगाया। यह लोग सुबह लगभग 10 बजे आयोग के मुख्यालय के बाहर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।   द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार हजारों छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान जेसीडी अध्यक्ष रकीबुल इस्लाम ने भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आयोग के अधिकारियों की शह पर एक राजनीतिक पार्टी ने बैलेट पेपर के साथ छेड़छाड़ की। छात्र संघ चुनाव में भी ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के आगामी केंद्रीय छात्र संघ चुनाव में भी धांधली हो सकती है। उन्होंने आर...
कराची के शॉपिंग प्लाजा में भयानक आग, दमकलकर्मी समेत छह लोगों की मौत

कराची के शॉपिंग प्लाजा में भयानक आग, दमकलकर्मी समेत छह लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
कराची, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एमए जिन्ना रोड पर गुल शॉपिंग प्लाजा में लगी आग से एक दमकल कर्मचारी समेत छह लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 30 से अधिक लोग झुलस गए हैं, जिनमें से 11 लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। व्यापारियों ने आग बुझाने में कार्रवाई की कमी पर चिंता जताई है। दरअसल, आग गुल प्लाजा के ग्राउंड और पहली मंजिल पर लगी थी। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, धुएं से दम घुटने और भगदड़ मचने के कारण पांच लोगों की जान गई है। अब भी इस बात की आशंका है कि इमारत गिर सकती है, क्योंकि आग ने संरचना को नुकसान पहुंचाया है। सिंध के गृहमंत्री ज़ियाउल हसन लांजर ने कहा कि दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार 14 गाड़ियों के साथ आग बुझाने में लगे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में आमिर, आसिफ और फराज के नाम शामिल हैं। झुलसे हुए लोगों को चिकित्सा सहायता के ...
नेपाली कांग्रेस में विभाजन को चुनौती देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में दायर

नेपाली कांग्रेस में विभाजन को चुनौती देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में दायर

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गगन थापा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस को मान्यता देने के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर शेरबहादुर देउवा पक्ष ने सर्वोच्च अदालत में दायर रिट दायर की है। इसकी सुनवाई 20 जनवरी को तय की गई है। रिट के पंजीकरण की पुष्टि करते हुए सर्वोच्च अदालत के प्रवक्ता अर्जुन कोइराला ने कहा कि रिट दायर हो चुकी है, लेकिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण मंगलवार को इसकी पेशी तय की गई है। प्रतिनिधि सभा सदस्य के लिए निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को उम्मीदवारों के नामांकन का समय तय किया है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद अब नामांकन से पहले सुलझने की संभावना नहीं है। 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। नेकपा (एमाले) और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने लगभग अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इसी तरह, ...
काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस्तीफे के फैसले को पलटा

काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस्तीफे के फैसले को पलटा

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) ने पूर्व में की गई इस्तीफे की घोषणा से आखिरी समय में पलटते हुए पद पर बने रहने का निर्णय लिया है। शाह आगामी प्रतिनिधि सभा चुनाव में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। चुनाव में भाग लेने के लिए उन्होंने पहले मेयर पद से इस्तीफा देने की योजना बनाई थी, लेकिन अब कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श के बाद शाह ने इस्तीफा न देने का फैसला लिया है। उनके सचिवालय के एक सदस्य के अनुसार शाह को एक ऐसे कानूनी प्रावधान की जानकारी मिली, जिसके तहत प्रतिनिधि सभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में नामांकन दर्ज होते ही मेयर स्वतः पदमुक्त हो जाता है। इसी आधार पर उन्होंने औपचारिक इस्तीफा देना अनावश्यक समझा। इस निर्णय के बावजूद पार्टी प्रवक्ता मनीष झा के अनुसार शाह आज पहली बार ...
डेनमार्क और ग्रीनलैंड में ट्रंप के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

डेनमार्क और ग्रीनलैंड में ट्रंप के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय
कोपेनहेगन, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर नियंत्रण करने की चेतावनी के बाद, डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन और ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं। ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने नुउक से अमेरिकी दूतावास तक प्रदर्शन में भाग लिया। कोपेनहेगन में भी हजारों लोग दीवानगी के साथ सड़कों पर उतरे और 'ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है' के नारे लगाए। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव पैदा किया है। नुउक में कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। इस बीच डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस कून्स और रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने कोपेनहेगन का दौरा किया और डेनमार्क तथा ग्रीनलैंड के नेताओं को आश्वस्त किया कि ट्रंप का बयान अमेरिकी जनता की भावना ...
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बीएलए शिविर पर हमला, चार विद्रोही कमांडर मारे गए

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों का बीएलए शिविर पर हमला, चार विद्रोही कमांडर मारे गए

अंतरराष्ट्रीय
क्वेटा, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के हमले में आजादी के लिए संघर्षरत बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के चार विद्रोही मारे गए हैं। बीएलए प्रवक्ता जैनूद बलोच ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को जारी बयान में इस हमले का वर्णन करते हुए अपने चार कमांडरों के निधन पर गहरा शोक जताया है। द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता जैनूद बलोच ने कहा कि यह वाकया 12 जनवरी का है। बलोचिस्तान में जबरिया काबिज होने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने कलात के शोर परुद इलाके में बीएलए के एक अस्थायी शिविर पर हमला किया। इस हमले में बीएलए ने अपने चार कमांडर संगत जोहिर उर्फ ​​हक नवाज, मंजूर कुर्द उर्फ ​​बख्तियार चीता, समीउल्लाह उर्फ ​​जावेद फाहलिया और नसीर अहमद उर्फ ​​मीरेक को खो दिया। बीएलए प्रवक्ता ने कहा कि बीएलए अपने शहीद कमांडरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी...
कराची में शॉपिंग प्लाजा में आग, पांच की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

कराची में शॉपिंग प्लाजा में आग, पांच की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

अंतरराष्ट्रीय
कराची, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में एक शॉपिंग प्लाजा में आज तड़के लगी आग में कम से कम पांच लोगों की जलकर मौत हो गई। 20 से अधिक लोग बुरी तरह झुलस गए। दमकल विभाग की 14 गाड़ियां आग पर नियंत्रण पाने की प्रयास कर रही हैं। दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह शॉपिंग प्लाजा एमए जिन्ना रोड पर है। यहां के लोग इसे गुल प्लाजा कहते हैं। अधिकारियों ने बताया आग इस प्लाजा के ग्राउंड और पहली मंजिल पर लगी। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। सिंध के गृहमंत्री जियाउल हसन लांजर का कहना है कि उन्होंने दमकल विभाग और रेस्क्यू 1122 को जल्द से जल्द आग बुझाने और घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता साफ करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मरने वाले तीन लोगों की पहचान आमिर, आसिफ और फराज के रूप में हुई है। दो की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना में 20 से लोग गंभीर...
अमेरिका सांसदों ने ट्रंप से किया आग्रह… बोले- भारत से टैरिफ कम करवाने के लिए करें बात

अमेरिका सांसदों ने ट्रंप से किया आग्रह… बोले- भारत से टैरिफ कम करवाने के लिए करें बात

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। पूरी दुनिया के देश जहां ट्रंप (Trump) से टैरिफ (Tariffs) कम करने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अमेरिका के सांसद (American MP) अपने राष्ट्रपति से आग्रह करते नजर आ रहे हैं कि वह भारत से बात करके टैरिफ कम करवाने की कोशिश करें। ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के दो सांसद स्टीव डेंस (मोंटाना) और क्रेविन क्रेमर (नॉर्थ डकोटा) ने पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह होने वाले समझौते में भारत को दलहन के ऊपर से टैरिफ कम करने का आग्रह करें। अमेरिकी राष्ट्रपति (American President Donald Trump) को लिखे अपने पत्र में सांसदों ने बताया कि उनके क्षेत्र मोंटाना और नॉर्थ डकोटा दलहन उत्पान में अग्रणी है। इन क्षेत्रों के दलहन उत्पादन का सबसे बड़ा उपभोक्ता भारत ही है। दलहन के क्षेत्र में भारत की कुल खपत वैश्विक खपत की 27 फीसदी है। लगातार चलते टैरिफ वॉर के बीच सांसदों ने कहा कि भारत ने अमेरिका से आने वाली...