Monday, November 2खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

PM मोदी ने पश्चिम एशिया संकट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति से की फोन पर बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

PM मोदी ने पश्चिम एशिया संकट पर श्रीलंका के राष्ट्रपति से की फोन पर बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके (Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake) से मंगलवार को फोन पर बातचीत की। इस चर्चा में पश्चिम एशिया (West Asia.) की बदलती स्थिति पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। खासतौर पर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहे असर को लेकर गहरी चिंता जताई गई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बातचीत के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच ऊर्जा सहयोग से जुड़ी प्रमुख पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। दोनों देशों ने ऊर्जा क्षेत्र में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने का फैसला किया। क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के लिए भी कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। यह सहयोग दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जाएगा। भारत और श्रीलंका को निकट और विश्वसनीय साझ...
US में आंशिक शटडाउन के कारण 450 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा… एयरपोर्ट पर लगी लंबी कतारें

US में आंशिक शटडाउन के कारण 450 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा… एयरपोर्ट पर लगी लंबी कतारें

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में आंशिक सरकारी शटडाउन (Partial Government Shutdown) शुरू होने के बाद से अब तक 450 से अधिक परिवहन सुरक्षा प्रशासन (TSA) अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। वेतन न मिलने की स्थिति में कर्मचारियों की अनुपस्थिति बढ़ने से अमेरिकी हवाई अड्डों (American Airports) पर लंबी कतारें लग गई हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने इस संकट से निपटने के लिए आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) अधिकारियों को एयरपोर्ट सुरक्षा ड्यूटी पर लगाने का आदेश दिया है, जिससे कुछ सांसदों में चिंता व्यक्त की जा रही है। सीनेटर गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के बजट गतिरोध को खत्म करने के लिए एक प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे हैं। इस समझौते में विभाग के अधिकांश कार्यों के लिए धन मुहैया कराने का प्रावधान है, जिसमें टीएसए के हवाई अड्डा कर्मचारियों को वेतन देना भी शामिल है। हालांकि, विवाद ...
विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- बदलती परिस्थितियों में और गहरे हुए भारत-रूस के संबंध

विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- बदलती परिस्थितियों में और गहरे हुए भारत-रूस के संबंध

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) ने भारत और रूस के संबंधों (India-Russia relations) को लेकर सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, 'आज की बदलती परिस्थितियों में हमारी भागीदारी और गहरी होती जा रही है।' जयशंकर ने कहा कि 2030 तक दोनों देशों के बीच वार्षिक व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने के लिए गैर-टैरिफ बाधाओं को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने रूस के साथ दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। विदेश मंत्री 'भारत और रूस: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर' शीर्षक वाले ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि रूस इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। एस जयशंकर ने कहा कि विक...
PAK: PM शहबाज शरीफ ने की ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात… पश्चिम एशिया तनाव पर जताई चिंता

PAK: PM शहबाज शरीफ ने की ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर बात… पश्चिम एशिया तनाव पर जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेशकियान (Iran's President Dr. Masoud Pezeshkian) से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, शहबाज शरीफ ने खाड़ी क्षेत्र में जारी खतरनाक शत्रुता को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर सभी पड़ोसी देशों को मतभेद सुलझाने, तनाव कम करने और संवाद व कूटनीति की राह अपनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। बयान में आगे कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने उम्माह (मुस्लिम समुदाय) में एकता के अत्यधिक महत्व पर बल दिया, जो इस समय पहले से कहीं अधिक जरूरी है। शरीफ ने ईरानी नेतृत्व को...
भारत के LPG और कच्चे तेल के टैंकरों ने पार किया होर्मुज… जल्द पहुंचेंगे बंदरगाह

भारत के LPG और कच्चे तेल के टैंकरों ने पार किया होर्मुज… जल्द पहुंचेंगे बंदरगाह

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध (US-Israel and Iran War) की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) बंद होने से भारत सहित कई देशों में ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस बीच अब भारत (India) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक UAE से दो LPG कैरियर और सऊदी अरब से एक कच्चे तेल का कैरियर भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं ताकि देश में ऊर्जा आपूर्ति की कमी को पूरा किया जा सके। वहीं नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी ने बढ़ते हुए शिपिंग संकट के चलते ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के अपने आधिकारिक दौरे को रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय झंडे वाले जहाज पाइन गैस और जग वसंत लगभग एक साथ ही चल रहे थे। दोनों जहाज सोमवार सुबह 6 बजे UAE के बंदरगाहों से भारत के लिए रवाना हुए। ईरान ने इन दोनों LPG जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की मंजूरी भी दे ...
हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में दागीं मिसाइलें, दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल में दागीं मिसाइलें, दो कारों में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत

अंतरराष्ट्रीय
तेल अवीव । ईरान समर्थक आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने रविवार सुबह उत्तरी इजराइल में एंटी-टैंक मिसाइलों से हमला किया। इस दौरान दो कारों में आग लग गई। इनमें से एक मिसाइल के सीधे हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इजराइल की स्वास्थ्य सेवा मैगन डेविड एडोम का कहना है कि हमले में घायल लोगों की तलाश की जा रही है। द यरुशलम पोस्ट और द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह के हमले के साथ 'ऑपरेशन रोरिंग लायन' के चौथे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही रविवार सुबह ईरान ने मध्य इजराइल पर एक क्लस्टर बम भी दागा। ईरान की मिसाइलों को इजराइल की रक्षा प्रणाली रोकने में विफल रही। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में ईरानी हमलों में लगभग 200 लोग घायल हो गए, जिनमें से 11 की हालत गंभीर है। ये हमले तब हुए जब इज़राइल की हवाई सुरक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसा...
ईद पर हुए विवाद के कारण कपिलवस्तु में आज दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी

ईद पर हुए विवाद के कारण कपिलवस्तु में आज दूसरे दिन भी निषेधाज्ञा जारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद उत्पन्न तनाव को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कपिलवस्तु जिले के महाराजगंज क्षेत्र में शनिवार से लागू निषेधाज्ञा को रविवार को भी जारी रखा है। जिला प्रशासन कार्यालय के सामने आगजनी कर प्रदर्शन किए जाने के बाद निषेधाज्ञा का दायरा और बढ़ा दिया गया है। महाराजगंज में शनिवार को हुई झड़प के बाद सुरक्षा संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय ने निषेधाज्ञा लागू की थी। इसके तहत महाराजगंज के पूर्व में बर्गदी पुल, पश्चिम में बहादुरगंज चौक, उत्तर में महाराजगंज बाजार और दक्षिण में हरदौना क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन और भीड़भाड़ पर रोक लगा दी गई है। कपिलवस्तु के प्रमुख जिला अधिकारी जनार्दन गौतम ने बताया, “कल की निषेधाज्ञा जारी है और आज कुछ क्षेत्रों में इसे और बढ़ाया गया है। रविवार को सर्वदलीय बैठक...
नेपाल में दो भारतीय पर्यटक नदी में डूबे, खोज अभियान जारी

नेपाल में दो भारतीय पर्यटक नदी में डूबे, खोज अभियान जारी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल में दो भारतीय पर्यटक रविवार दोपहर तिनाउ नदी के दोभान बांध स्थल के हेडबॉक्स के पास डूबने के बाद लापता हो गए हैं। दोनों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। जिला पुलिस कार्यालय, पाल्पा के सूचना अधिकारी होम प्रकाश चौधरी के अनुसार, ये दोनों व्यक्ति पांच सदस्यीय समूह का हिस्सा थे जो घूमने के लिए उस क्षेत्र में गए थे। वे बांध के पास तैराकी करते समय लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद स्थानीय निवासियों, सशस्त्र पुलिस बल और दोभान पुलिस चौकी के जवानों द्वारा संयुक्त खोज अभियान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र पंजियार थारू और सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम घिमिरे सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का समन्वय कर रहे हैं और स्थिति का आकलन कर रहे हैं।(हि.स.) ---------------...
युद्ध के लिए फंडिंग…. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक जहाज निकालने के 20 लाख डॉलर वसूल रहा ईरान

युद्ध के लिए फंडिंग…. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक जहाज निकालने के 20 लाख डॉलर वसूल रहा ईरान

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। अमेरिका और इजरायल (America and Israel) से युद्ध लड़ रहा ईरान (Iran) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर जहाजों से वसूली (Recovery Ships) कर रहा है। खबर है कि कुछ जहाजों को गुजरने देने के लिए लाखों डॉलर लिए जा रहे हैं। ईरान के एक सांसद ने ही ऐसा दावा किया है। इससे पहले ईरान ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका की तरफ से हमले किए जाते हैं, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य, अलादीन ब्रूजेर्दी ने कहा कि यह कदम पहले ही लागू किया जा चुका है। उन्होंने कहा, 'अब, चूंकि युद्ध की अपनी लागत होती है, इसलिए स्वाभाविक रूप से हमें यह करना चाहिए और Strait of Hormuz से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट शुल्क लेना चाहिए।' ब्रूजेर्दी ने डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी का भी जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने कहा था क...
परमाणु ठिकानों पर हमलों से बढ़ा खतरा, डब्ल्यूएचओ ने दी गंभीर चेतावनी

परमाणु ठिकानों पर हमलों से बढ़ा खतरा, डब्ल्यूएचओ ने दी गंभीर चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
जिनेवा। अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए हमले से पश्चिम एशिया में संकट की स्थिति बनी हुई है। इस बीच ईरान के परमाणु ठिकानों पर हो रहे हमलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि ऐसे हमले सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने बताया कि नतांज एनरिचमेंट कॉम्प्लेक्स और डिमोना जैसे संवेदनशील परमाणु स्थलों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी इन घटनाओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी तरह के रेडिएशन स्तर में वृद्धि के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। टेड्रोस ने चेतावनी दी कि परमाणु ठिकानों को निशाना बनाना बेहद खतरनाक है, क्योंकि इससे बड़े पैमाने पर जनस्वास्थ्य संकट और पर्यावरणीय नुकसान हो सक...