दो विदेशी नागरिकों ने नेपाल प्रतिनिधि सभा चुनाव से वापस लिया नामांकन
काठमांडू । नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव में विदेशी नागरिकता रखने वाले दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।उम्मीदवारी वापस लेने के लिए शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की धादिङ–1 से उम्मीदवार आशिका तामांग ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है।
निर्वाचन अधिकृत एकराज अधिकारी ने जानकारी दी कि तामांग ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए फोन और ई-मेल के माध्यम से सूचना दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि सभा निर्वाचन अधिनियम की अनुसूची–22 के अंतर्गत फॉर्म भरकर उन्होंने ई-मेल किया था। ई-मेल में उन्होंने लिखा है,
“उम्मीदवारों की सूची में मेरा नाम भी शामिल होने के कारण वर्तमान में उक्त निर्वाचन में उम्मीदवार बनने की मेरी इच्छा नहीं है। अतः मैं प्रतिनिधि सभा निर्वाचन...









