Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन युद्ध में भर्ती के लिए रूस का नया ऑफर, रूसियों को युद्ध से क्यों दूर रख रहे पुतिन

यूक्रेन युद्ध में भर्ती के लिए रूस का नया ऑफर, रूसियों को युद्ध से क्यों दूर रख रहे पुतिन

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्‍को। पिछले चार साल से चल रहा यूक्रेन युद्ध अब दोनों ही देशों के लिए थकाऊ साबित हो रहा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अब तक इस युद्ध में करीब 20 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में सैनिक संख्या को बराबर रखने के लिए दोनों ही देशों ने अलग-अलग तैयारी शुरू कर दी हैं। यू्क्रेन ने जहां पर आम नागरिकों की भर्ती पर निर्भर है, तो वहीं रूस ने भी एक हद तक उन्हें शामिल किया है, लेकिन ज्यादातर वह सैन्य अनुबंधों पर निर्भर है। इन भर्तियों को बढ़ाने के लिए रूस ने अब और भी नए ऑफर निकाले हैं। बीबीसी की रिपोर्ट्स के मुताबिक सीमा पर चल रहे युद्ध के लिए रूस ने जेल के कैदियों और दूसरे देशों से बेहतर जीवन की तलाश में आए प्रवासियों के लिए खास ऑफर दिया है। इन लोगों को यूक्रेन में युद्ध लड़ने का एक अनुबंध साइन करने के बदले में आजादी और प्रवासियों के लिए नागरिकता का रास्ता दिया है। गौरतलब है कि युद्ध...
‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने की हामी भरकर संकट में फंसा पाकिस्तान…. फीस के लिए भी लेना पड़ेगा कर्ज

‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने की हामी भरकर संकट में फंसा पाकिस्तान…. फीस के लिए भी लेना पड़ेगा कर्ज

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
इस्लामाबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने अपनी नई वैश्विक नीतियों (New Global Policies) से पिछले एक साल में हालात को काफी बदल दिया है। यूरोपीय देशों समेत दुनिया के तमाम मुल्क अब अमेरिका का विकल्प खोज रहे हैं। इसमें सबसे बड़ी परेशानी पाकिस्तान के लिए खड़ी हो गई है। एक तरफ वह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ (Trump's 'Board of Peace') में शामिल होने के लिए हामी भर चुका है, लेकिन इसकी फीस चुकाने के लिए शायद उसे एक बार फिर से कर्ज का सहारा लेना पड़े। दावोस में ट्रंप द्वारा घोषित किए गए इस बोर्ड में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan's Prime Minister Shahbaz Sharif) भी शामिल हुए। इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य मध्य-पूर्व में शांति को स्थापित करके गाजा के पुननिर्माण का है। लेकिन पाकिस्तान के लिए एक परेशानी का सबब बन गया है। एक तरफ तो पैसे वाली बात है, दू...
Turkiye: इकलौता मुस्लिम देश जहां घटती जनसंख्या का संकट.. रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची जन्म दर

Turkiye: इकलौता मुस्लिम देश जहां घटती जनसंख्या का संकट.. रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची जन्म दर

अंतरराष्ट्रीय
अंकारा। पड़ोसी पाकिस्तान (Neighboring Pakistan) का मददगार देश तुर्किये (Turkey) तेजी से एक गंभीर जनसांख्यिकीय संकट (Demographic crisis) की ओर बढ़ रहा है। यह संभवत: दुनिया का इकलौता ऐसा मुस्लिम मुल्क (Muslim country) है, जहां आबादी तेजी से गिर रही है और यही बात वहां के हुक्मरानों को परेशान कर रही है। तुर्की सांख्यिकीय संस्थान के अनुसार, 2024 में तुर्की की कुल प्रजनन दर गिरकर 1.48 प्रति महिला रह गई है। यह जनसंख्या प्रतिस्थापन स्तर (2.1) से काफी नीचे है। संस्थान के मुताबिक, 25 साल पहले यानी 2001 में यह दर 2.38 थी, जो पिछले 11 वर्षों से लगातार गिर रही है और अब गिरकर 1.48 पर पहुंच गई है। देश में जन्म दर में आई ऐतिहासिक गिरावट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने इसे देश के अस्तित्व के लिए एक गंभीर खतरा और तबाही करार दिया है। उपराष्ट्रपति सेवडेट यिलमाज़ न...
Survey : 45 फीसदी भारतीयों ने मोदी सरकार से की अमेरिका पर टैरिफ लगाने की अपील

Survey : 45 फीसदी भारतीयों ने मोदी सरकार से की अमेरिका पर टैरिफ लगाने की अपील

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका (India and America) में जल्द ही बड़ी ट्रेड डील (Big Trade Deal) होने के आसार हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर (Indian Foreign Minister S. Jaishankar) की आगामी अमेरिका यात्रा के दौरान डील पर बड़ा फैसला आ सकता है। इसी बीच एक सर्वे से पता चला है कि भारतीय चाहते हैं कि भारत सरकार टैरिफ का जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को टैरिफ से ही दे। एक सर्वे के अनुसार, उत्तर देने वाले करीब 45 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार से जवाबी टैरिफ लगाने की अपील की है। सर्वे से पता चला है कि सिर्फ 6 प्रतिशत ही मानते हैं कि भारत सरकार को ट्रंप की मांगों को स्वीकार कर लेना चाहिए। जबकि, 34 फीसद उत्तरदाता जीएसटी में कमी और ऐसे ही उपाय करने के पक्ष में हैं। भारत और ईयू में हुई बड़ी डीलभारत और यूरो...
दिल्ली में आज जुटेंगे सभी अरब देश…. वैश्विक तनाव के बीच भारत में लगेगा मुस्लिम देशों का जमावड़ा

दिल्ली में आज जुटेंगे सभी अरब देश…. वैश्विक तनाव के बीच भारत में लगेगा मुस्लिम देशों का जमावड़ा

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव के बीच भारत (India) में इस सप्ताह के अंत में मुस्लिम देशों (Muslim Countries) का जमावड़ा लगने जा रहा है। भारत आगामी शनिवार को राजधानी दिल्ली में भारत-अरब विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेगा जिसमें अरब लीग के सभी 22 अरब देशों (All 22 Arab countries) के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बता दें कि यह बैठक दस साल बाद हो रही है। वहीं यह बात भी अहम है कि यह पहली बार होगा जब भारत इस बैठक की मेजबानी करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अरब देशों के विदेश मंत्री, राज्य मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अरब लीग सचिवालय इस बैठक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत और संयुक्त अरब अमीरात मिलकर करेंगे। इसमें अरब लीग के सदस्य देशों के विदेश मंत्री और अरब लीग के महासचिव भी भाग लेंगे। वहीं बैठक स...
अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकताः नाटो प्रमुख

अमेरिका के बिना यूरोप अपनी रक्षा नहीं कर सकताः नाटो प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय
ब्रुसेल्स (बेल्जियम)। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव मार्क रट ने सोमवार को चेतावनी दी कि यूरोप अमेरिका के बिना खुद की रक्षा नहीं कर सकता और उसे इस स्थिति में पहुंचने के लिए सैन्य क्षमता के विस्तार पर दोगुना से कहीं अधिक खर्च करना होगा। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मार्क रट ने यहां यूरोपीय संसद की विदेश मामलों की समिति और सुरक्षा और रक्षा समिति के संयुक्त सत्र में कहा, अगर कोई यहां सोचता है कि यूरोपीय संघ, या पूरा यूरोप, अमेरिका के बिना खुद की रक्षा कर सकता है, तो सपने देखते रहें। आप नहीं कर सकते। हम नहीं कर सकते। हमें एक-दूसरे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाटो पर निर्भर है। रट ने नाटो सहयोगियों के बीच आपसी निर्भरता पर जोर देते हुए कहा, अगर आप सच में अकेले चलना चाहते हैं और जो लोग इसके लिए गुहार लगा रहे हैं, वे भूल ज...
अमेरिका में भीषण शीतकालीन तूफान का कहर, कम से कम 15 लोगों की मौत

अमेरिका में भीषण शीतकालीन तूफान का कहर, कम से कम 15 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन । अमेरिका के बड़े हिस्से में सप्ताहांत के दौरान आए शक्तिशाली शीतकालीन तूफान ने भारी तबाही मचाई है। बर्फबारी, बर्फीली हवाओं और रिकॉर्ड तोड़ ठंड के चलते अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि देश के कई राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। टेक्सास के फ्रिस्को में स्लेजिंग दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, वहीं ऑस्टिन क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध हाइपोथर्मिया से मौत पाई गई। लुइसियाना में दो लोगों की जान गई है। अर्कांसस में 17 वर्षीय लड़के की स्लेजिंग हादसे में मौत हुई, जबकि नॉर्थ कैरोलिना में एक व्यक्ति का शव हाईवे पर मिला। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि शहर में सप्ताहांत के दौरान पांच लोग खुले में मृत पाए गए। कंसास में एक महिला की ठंड से मौत हुई, जो बर्फ से ढकी मिली। मैसाचुसेट्स में स्नो प्लाउ की चपेट में आने से एक महिला की...
नेपाल के हिमालयी जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण मतदान केंद्र बदलने की तैयारी

नेपाल के हिमालयी जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण मतदान केंद्र बदलने की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल के हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और तेज बारिश के कारण चुनाव की तैयारियों पर काफी असर पड़ रहा है। निर्वाचन आयोग चुनाव के समय संभावित मौसम को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों को बदलने को लेकर अध्ययन में जुट गया है। निर्वाचन आयोग की बैठक में आगामी 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव की तैयारियां तेज़ होने के साथ-साथ हिमालयी क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्थानांतरित करने को लेकर प्रारंभिक कार्य शुरू करने को लेकर चर्चा की गई। फरवरी के आखिरी और मार्च के प्रथम सप्ताह में भी हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड बनी रहने के कारण अधिकांश लोग निचले क्षेत्रों में रहते हैं। इसी वजह से ऐसे स्थानों के मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने पर विचार किया गया है। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता नारायण प्रसाद भट्टराई के अनुसार 5 मार्च को भी अधिकांश लोगो के निचले इलाकों में ही रह...
चीन में अमेरिका का सीनियर जनरल कर रहा था न्यूक्लियर हथियारों की जासूस !

चीन में अमेरिका का सीनियर जनरल कर रहा था न्यूक्लियर हथियारों की जासूस !

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। चीन के मोस्ट सीनियर जनरल झांग यूक्सिया पर अमेरिका को चीनी न्यूक्लियर हथियारों की जानकारी देने का आरोप लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर जनरल ने पैसे और प्रमोशन के लिए गोपनीय जानकारी अमेरिका को दी है। सीनियर जनरल पर यह आरोप शनिवार, 24 जनवरी को एक बंद कमरे में हुई ब्रीफिंग के दौरान बताए गए, जिसमें सीनियर मिलिट्री अधिकारी मौजूद थे। इसके तुरंत बाद चीन के रक्षा मंत्रालय ने झांग के खिलाफ जांच की घोषणा की।चीन से लीक हुई न्यूक्लियर हथियारों की जानकारीचीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा, 'झांग यूक्सिया पर पार्टी अनुशासन और राज्य कानून के गंभीर उल्लंघन का संदेह है।' लेकिन मंत्रालय की तरफ से इसे लेकर कोई डिटेल नहीं दी गई। ब्रीफिंग से जुड़े लोगों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया, झांग पर पॉलिटिकल ग्रुप बनाने और कम्युनिस्ट पार्टी की टॉप मिलिट्री बॉडी, सेंट्रल मिलिट्री कमीशन...
यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता, मर्सिडीज जैसी कारों पर भारत 40% तक घटाएगा टैरिफ

यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौता, मर्सिडीज जैसी कारों पर भारत 40% तक घटाएगा टैरिफ

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
मुंबई। अगर आप लग्जरी कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता (Free Trade Deal) होने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, भारत यूरोप से आने वाली कारों पर लगने वाले भारी-भरकम इंपोर्ट ड्यूटी को 110% से घटाकर सीधे 40% करने की तैयारी में है. यह देश के बड़े बाजार को खोलने की अब तक की सबसे बड़ी पहल हो सकती है, क्योंकि दोनों देशों के बीच मंगलवार तक फ्री ट्रेड समझौता होने की उम्मीद है.क्या हैं डील की अहम बातें?अभी भारत विदेशी कारों पर 110% तक टैक्स लेता है, जिसे घटाकर 40% किया जा सकता है.यह छूट उन कारों पर मिलेगी जिनकी कीमत 15,000 यूरो (करीब 13-14 लाख रुपये) से ज्यादा होगी. यानी इसका बड़ा फायदा लग्जरी कारों को मिलेगा.टैक्स सिर्फ 40% पर नहीं रुकेगा. आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे घटाकर 10% तक लाने की योजना है.इस फैसले से फॉक्सवैगन,...