गाजा में शांति समझाते के बाद भी खून-खराबा… ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी, बोले- घुसकर मारेंगे…
वाशिंगटन। गाजा में हुए शांति समझौते (Gaza Peace Agreement) के सप्ताह भर बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने गुरुवार को हमास के लिए बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हमास ने अगर अब भी गाजा में खून-खराबा जारी रखा तो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा और उन्हें गाजा के अंदर घुसकर खत्म कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले गाजा में 2 सालों से ज्यादा समय से जारी युद्ध को रुकवाने का क्रेडिट ट्रंप को ही दिया जा रहा है। इजरायल और हमास ने बीते सप्ताह अमेरिका की मध्यस्थता में तैयार किए गए शांति समझौते वाले प्रस्ताव पर सहमति जताई थी। यह प्रस्ताव 10 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है।
ट्रंप ने गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में हमास के लिए वार्निंग जारी की। ट्रंप ने लिखा, “अगर हमास गाजा में लोगों को मारना जारी रखता है, जो समझौता का हिस्सा नहीं है, तो हमारे...









