Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

4 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा क्रूड…. ईरान युद्ध चरम पर था तब भी इतने नहीं बढ़े थे दाम

4 साल के उच्च स्तर पर पहुंचा क्रूड…. ईरान युद्ध चरम पर था तब भी इतने नहीं बढ़े थे दाम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान । ईरान युद्ध (Iran War) जब चरम पर था, तब क्रूड (Crude) ने इतनी बड़ी छलांग नहीं लगाई थी। अब जब बातचीत की कोशिशें दिख रही हैं और युद्ध की रफ्तार धीमी हुई है, तब ब्रेंट क्रूड (Brent crude) उछलकर चार साल के उच्च स्तर 126 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। यह विरोधाभास नहीं है। तेल बाजार युद्ध की आवाज नहीं, आपूर्ति की सांस सुनता है। दरअसल, एक्सिओस की एक रिपोर्ट (Axios reports) आने के बाद बृहस्पतिवार को कारोबार के दौरान ब्रेंट क्रूड 126.41 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जो 9 मार्च, 2022 के बाद इसका उच्चतम स्तर है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बृहस्पतिवार को ईरान पर सैन्य हमलों की एक शृंखला की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जानी है। ऐसा इस उम्मीद में किया जा रहा है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए वापस लौट आएगा। ऊर्जा विशेषज्ञ म...
ईरान के मुद्दे पर US-जर्मनी आमने-सामने….. ट्रंप की चेतावनी के बाद जर्मन विदेश मंत्री का पलटवार

ईरान के मुद्दे पर US-जर्मनी आमने-सामने….. ट्रंप की चेतावनी के बाद जर्मन विदेश मंत्री का पलटवार

अंतरराष्ट्रीय
बर्लिन। जर्मनी (Germany) ने अमेरिका (America) द्वारा अपने सैनिकों की संख्या घटाने की किसी भी संभावना के लिए खुद को पूरी तरह 'तैयार' बताया है। जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल (German Foreign Minister Johann Wadephul) ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) की धमकी के बावजूद नाटो और ट्रांसअटलांटिक साझेदारी को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि ट्रंप ने बुधवार को ईरान मुद्दे पर चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ विवाद के बीच जर्मनी में तैनात हजारों अमेरिकी सैनिकों को कम करने का संकेत दिया था। जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल ने मोरक्को की यात्रा के दौरान कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं। हम नाटो के सभी निकायों में इस मुद्दे पर गहन और विश्वासपूर्ण चर्चा कर रहे हैं तथा अमेरिका से निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी फैसले पर सहय...
US: मैक्सिको के बड़े नेताओं-अधिकारियों पर ड्रग तस्करी के आरोप, गवर्नर समेत 10 पर केस दर्ज

US: मैक्सिको के बड़े नेताओं-अधिकारियों पर ड्रग तस्करी के आरोप, गवर्नर समेत 10 पर केस दर्ज

अंतरराष्ट्रीय
न्यूयॉर्क । अमेरिका (America) में मैक्सिको (Mexico) के कई बड़े नेताओं और अधिकारियों पर ड्रग तस्करी (Drug smuggling) के गंभीर आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क की एक अदालत में दाखिल आरोपपत्र में इन अधिकारियों पर अमेरिका में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भेजने और हथियारों से जुड़े अपराधों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, मैक्सिको के सीनालोआ राज्य (Sinaloa State.) के गवर्नर रुबेन रोचा मोया (Governor Ruben Rocha Moya) और नौ अन्य मौजूदा व पूर्व सरकारी अधिकारी इस मामले में आरोपी बनाए गए हैं। इन सभी पर ड्रग तस्करी और हथियारों से जुड़े अपराधों का केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ड्रग कार्टेल से गहरे संबंध का आरोपआरोपपत्र में कहा गया है कि ये अधिकारी कुख्यात सिनालोआ कार्टेल के साथ मिलकर काम कर रहे थे। यह कार्टेल लंबे समय से अमेर...
हमास के इंटेलिजेंस चीफ को इजरायल ने मार गिराया…. 7 अक्टूबर के हमले का लिया बदला

हमास के इंटेलिजेंस चीफ को इजरायल ने मार गिराया…. 7 अक्टूबर के हमले का लिया बदला

अंतरराष्ट्रीय
येरुशलम। इजरायल (Israel) ने 7 अक्टूबर 2023 को अपने ऊपर हए हमले का इंतकाम ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली सेना (Israeli Army) ने हमास के सैन्य इंटेलिजेंस चीफ (Hamas's military intelligence chief) को मार गिराया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने बुधवार को बताया कि इयाद अहमद अब्द अल-रहमान शंबारी हमास की मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑपरेशंस का हेड था और एक हमले में वह मारा गया है। बता दें कि अल-रहमान शंबारी वही शख्स है जिसे 7 अक्टूबर के हमले का सबसे बड़ा साजिशकर्ता बताया जाता है। इससे पहले फिलिस्तीनी सूत्रों ने भी शंबारी के मारे जाने की पुष्टि की थी। सूत्रों ने मंगलवार को गाजा पट्टी पर हुए इजरायली हमलों में पांच लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। इनमें हमास के एक कमांडर और एक नौ साल के बच्चे की मौत कही गई थी। खबर है कि शंबारी के साथ उसका बेटा भी मारा गया है। मारे गए थे 1200 लोगगौरतलब है क...
Iran ने लीक किया अमेरिका के 2000 से अधिक सैनिकों का डेटा….पेंटागन सतर्क

Iran ने लीक किया अमेरिका के 2000 से अधिक सैनिकों का डेटा….पेंटागन सतर्क

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। ईरान अमेरिका (Iran America) के बीच भले ही सीजफायर (Ceasefire) है,लेकिन दोनों देशों के बीच नया वॉर (New war) शुरू हो गया है। खबर है कि ईरान से जुड़े एक साइबर ग्रुप (Cyber ​​Group) ने 2000 से अधिक अमेरिकी सैनिकों के घर के पते लीक कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साइबर ग्रुप 'हंडाला' ने मंगलवार को दावा किया है कि उसने फारस की खाड़ी में तैनात अमेरिकी मरीन सैनिकों की संवेदनशील निजी जानकारी चुराकर सार्वजनिक कर दी है। समूह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर 2379 सैनिकों के नाम और अन्य पहचान संबंधी जानकारी पोस्ट कर दी। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स ने इस लीक को अपनी क्षमता' का प्रमाण बताते हुए टेलीग्राम पर शेयर किया है। समूह ने दावा किया कि उसके पास सैनिकों के पारिवारिक, घर के पते, दैनिक दिनचर्या और अन्य जानकारी उपलब्ध है। उसने आगे और खुलासे करने के संकेत भी दिए हैं। इराक स्थित ...
एशिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा तेल संकट का असर…. हो सकता है 1970 जैसा बदलाव!

एशिया की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा तेल संकट का असर…. हो सकता है 1970 जैसा बदलाव!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट (West Asia crisis.) और तेल की कीमतों (Oil prices) में उछाल का असर अब धीरे-धीरे एशिया की अर्थव्यवस्थाओं (Economies of Asia.) और आम लोगों की जिंदगी पर दिखने लगा है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह बदलाव वैसा ही हो सकता है जैसा 1970 के दशक के तेल संकट के बाद यूरोप में देखने को मिला था, जब पूरी ऊर्जा व्यवस्था ही बदल गई थी। 1970 का सबक: कैसे यूरोप ने तेल पर निर्भरता घटाई1973 और 1979 के तेल संकट के बाद शुरुआत में अनुमान था कि यूरोप पहले की तरह ही तेल पर निर्भर रहेगा। लेकिन हुआ इसका उल्टा। महंगे कच्चे तेल ने यूरोप को गैस और परमाणु ऊर्जा की ओर धकेल दिया। नतीजा यह हुआ कि 1980 के दशक तक तेल की खपत गिर गई और गैस का इस्तेमाल दोगुना हो गया। अब एशिया में दिख रहे वही संकेतआज एशिया भी उसी मोड़ पर खड़ा नजर आ रहा है। दुनिया का 80% से ज्यादा तेल-गैस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर एश...
होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल …. कच्चा तेल 120 डॉलर के पार

होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल …. कच्चा तेल 120 डॉलर के पार

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ग्लोबल ऑयल मार्केट (Global Oil Market) में उथल-पुथल जारी है। अमेरिका के ईरान के खिलाफ सख्त रुख और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में जारी नौसैनिक नाकाबंदी (Naval blockade) के चलते कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कीमतों में और इजाफा देखने को मिला, जबकि एक दिन पहले ही इनमें करीब 7 प्रतिशत की उछाल आई थी। ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर के पारब्लूमबर्ग के मुताबिक इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जून कॉन्ट्रैक्ट 120.08 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से 1.74 प्रतिशत अधिक है। वहीं, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (Nymex) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) का जून कॉन्ट्रैक्ट 0.55 प्रतिशत चढ़कर 107.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। ट्रंप का बयान: ‘सूअर की तरह घुट रहे हैं ईरान’अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू मे...
अमेरिकी नाकाबंदी से रुका निर्यात…. ईरान पुराने और कबाड़ टैंकों में स्टोर कर रहा तेल

अमेरिकी नाकाबंदी से रुका निर्यात…. ईरान पुराने और कबाड़ टैंकों में स्टोर कर रहा तेल

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। ईरान (Iran) अपने तेल (Oil) को इकट्ठा करने के लिए नए तरीके खोजने में जुटा है। अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी (American naval blockade) ने उसके निर्यात (Export) को लगभग रोक दिया है। ईरान पूरी तरह उत्पादन बंद करना नहीं चाहता। ऐसे में वह पुराने और कबाड़ टैंकों में बिना बिके तेल को भरने में जुटा है। ईरान के भीतर तेल का भंडार बढ़ने के साथ ही वह अब जंक स्टोरेज (कबाड़ भंडारण) के रूप में जाने जाने वाले पुराने स्थलों को फिर से चालू कर रहा है। वह कामचलाऊ कंटेनरों का उपयोग कर रहा है। इसके साथ ही रेल के जरिये चीन को कच्चा तेल भेजने की कोशिश भी कर रहा है। वह किसी टैंक, जहाज, कामचलाऊ जगह या फिर उसे जमीन के नीचे ही छोड़ने पर काम कर रहा है। ये असामान्य कदम बुनियादी ढांचे के संकट को टालने और हॉर्मुज को लेकर जारी गतिरोध में वाशिंगटन के दबाव को कम करने के लिए उठाए जा रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच यह यु...
PM मोदी अगले माह जाएंगे यूरोप दौरे पर… रास्ते में कुछ समय UAE में रुकेंगे!

PM मोदी अगले माह जाएंगे यूरोप दौरे पर… रास्ते में कुछ समय UAE में रुकेंगे!

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
दुबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates.- UAE) की एक संक्षिप्त यात्रा कर सकते हैं। अपनी आगामी यूरोप यात्रा (Europe trip) के दौरान पीएम मोदी बीच रास्ते में कुछ समय के लिए यूएई में रुकेंगे, जहां उनकी यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan.- MBZ) के साथ द्विपक्षीय वार्ता होने की उम्मीद है। वर्तमान में इस यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही है और अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। यूरोप दौरे के बीच यूएई में पड़ावप्रधानमंत्री मोदी 15 से 20 मई तक चार यूरोपीय देशों- नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड और इटली की अहम यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण ओस्लो (नॉर्वे) में होने वाला 'भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन' होगा। इस साल की शुरुआत में यूरोपीय संघ (EU) के साथ मुक्त ...
ईरान युद्ध: पुतिन के लिए जान हथेली पर रखकर लड़ रहे नॉर्थ कोरिया के जवान….

ईरान युद्ध: पुतिन के लिए जान हथेली पर रखकर लड़ रहे नॉर्थ कोरिया के जवान….

अंतरराष्ट्रीय
सियोल। उत्तर कोरिया (North Korea) के सैनिक रूस (Russia) के साथ मिलकर यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) में लड़ रहे हैं। सही मायने में कहा जाए तो वे पुतिन के लिए जान हथेली पर रखकर जंग के मैदान में उतरे हैं। बताया जाता है कि वे दुश्मन के हाथों बंदी बनने की स्थिति में फंसते हैं तो खुद को बम कर उड़ा लेते हैं। उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन (North Korean dictator Kim Jong Un) ने खुद इस नीति की पुष्टि करते हुए ऐसे सैनिकों की प्रशंसा की है। सरकारी मीडिया के हवाले से कहा गया है कि किम जोंग उन ने रविवार को सैनिकों को नायक बताते हुए कहा कि उन्होंने निडर होकर आत्मदाह और आत्मघाती हमले का रास्ता चुना। उन्होंने किसी मुआवजे की अपेक्षा नहीं की और वीरतापूर्ण मृत्यु को प्राप्त हुए। शहीद सैनिकों के लिए स्मारकबता दें कि प्योंगयांग में रूस के युद्ध में शहीद हुए उत्तर कोरियाई सैनिकों के सम्मान में एक स्मारक संग...