Sunday, July 26खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर! कितनी बड़ी है 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम

एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर! कितनी बड़ी है 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर हो गये हैं, क्योंकि वह दुनिया के सभी अरबपतियों से काफी आगे निकल खरबपति हो गए हैं। वैसे तो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टॉप पर हैं, लेकिन यह लिस्ट अब एलन मस्क के लिए बेमानी है। इनके लिए अलग ट्रिलियनेयर इंडेक्स की जरूरत है और मजे की बात है अगर ऐसी कोई लिस्ट बनी तो कई सालों तक मस्क इसमें अकेले ही रहेंगे। क्योंकि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति इनसे करीब 700 अरब डॉलर कम है।लैरी पेज अरबपति नंबर 1 अगर दुनिया के अरबपतियों की बात करें तो इस समय लैरी पेज नंबर वन हैं। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क है, जिनकी संपत्ति 1011 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन से अधिक है।आखिर कितना बड़ा है 1 ट्रिलियन डॉलर? 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम इतनी बड़ी है कि इसकी तुलना कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से की जा रही है...
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, जबकि पाकिस्तान में लगातार 5 बार कटौती, जानिए वजह?

भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, जबकि पाकिस्तान में लगातार 5 बार कटौती, जानिए वजह?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
v नई दिल्‍ली। भारत के लोगों को मई में लगातार चार बार पेट्रोल-डीजल की महंगाई का झटका लगा, जबकि पड़ोसी पाकिस्तान में मई-जून में लगातार पांचवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। भारत की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹102 प्रति लीटर और डीजल ₹95 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। जबकि, पाकिस्तान में पेट्रोल वहां की करेंसी के हिसाब से 377.78 पाकिस्तानी रुपये और हाई स्पीड डीजल 378.78 पाकिस्तानी रुपये लीटर बिक रहा है। यानी भारतीय रुपये में 129 से 130 रुपये के बराबर। इस लिहाज से देखें तो पाकिस्तान में अब भी पेट्रोल-डीजल भारत के मुकाबले बहुत महंगे हैं।ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यानी 28 फरवरी 2026 के बाद से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम रिक...
पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे सस्ते…. ! ट्रंप का दावा- US-ईरान के बीच हुई डील, होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

पेट्रोल-डीजल और LPG होंगे सस्ते…. ! ट्रंप का दावा- US-ईरान के बीच हुई डील, होर्मुज खोलने पर बनी सहमति

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में कई महीनों से जारी तनाव के बीच एलपीजी (LPG), पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) को लेकर राहत भरी खबर है। आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) और एलपीजी के दाम (LPG Price) में कटौती देखने को मिल सकती है। बड़ी खबर यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Pakistan's Prime Minister Shehbaz Sharif) ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत होर्मुज स्ट्रेट को फिर से आवाजाही के लिए खोलने और सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत के लिए क्यों है अहम यह शांति समझौता?भारत अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है। होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए बड़ी मात्रा में तेल और LPG की सप्लाई होती है। अगर यह समझौता सफल रहता है तो पेट्रोल-डीजल पर दबाव ...
भारतीय जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं करूंगा; ट्रंप ने ईरान को दी जल्द से जल्द सुधरने की चेतावनी

भारतीय जहाजों पर हमले बर्दाश्त नहीं करूंगा; ट्रंप ने ईरान को दी जल्द से जल्द सुधरने की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब भारतीय नाविकों की जिंदगी और भारत के व्यावसायिक हितों के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ईरान पर दोनों देशों के बीच बन रहे संभावित समझौते की शर्तों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने जिन जानकारियों को लीक किया है, उनका सच्चाई से कोई वास्ता नहीं है। इसके साथ ही ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के पास भारतीय चालक दल वाले जहाजों पर ईरान के कथित ड्रोन हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान ने फेक न्यूज को जो शर्तें लीक की हैं, उनका उन शर्तों से कोई लेना-देना नहीं है जो लिखित में तय हुई थीं। एक समझौते को लेकर दिया गया उनका कमजोर और दयनीय बयान सच्चाई से कोसों दूर है। इनके साथ...
आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तान ने रक्षा बजट 17.6 फीसदी बढ़ाकर किया 3,000 अरब रुपये

आर्थिक तंगी के बीच पाकिस्तान ने रक्षा बजट 17.6 फीसदी बढ़ाकर किया 3,000 अरब रुपये

अंतरराष्ट्रीय
इस्लामाबाद। एक ओर जहां पाकिस्तान आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है और देश में गरीबों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, दूसरी ओर उसने अपने रक्षा खर्च में 17.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करके इसे 3,000 अरब पाकिस्तानी रुपये कर दिया है। पिछले साल सरकार ने रक्षा के लिए 2,550 अरब पाकिस्तानी रुपये आवंटित किए थे।नेशनल असेंबली में 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त और राजस्व मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने कहा, "सरकार ने रक्षा बजट में काफी बढ़ोतरी की है।" औरंगजेब ने कहा कि कुल संघीय बजट का अनुमान 18,771 अरब पाकिस्तानी रुपये है और जीडीपी ग्रोथ का लक्ष्य चार प्रतिशत है।"मुख्य खर्चों में, संघीय सरकार कर्ज की अदायगी और ब्याज भुगतान पर 8,054 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च करेगी। पेंशन खर्च के लिए 1,169 अरब पाकिस्तानी रुपये और सब्सिडी के लिए 1,091 अरब पाकिस्तानी रुपये आवंटित किए गए हैं। अगले वित्त वर्ष के लिए संघीय सरकार के पब्...
भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुए यूरोप में बने हथियार, जयशंकर ने सुना दी खरी-खरी

भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुए यूरोप में बने हथियार, जयशंकर ने सुना दी खरी-खरी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
फिनलैंड। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिनलैंड में रूस से तेल खरीद पर बचाव किया। उन्होंने पश्चिमी देशों को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि यूरोप के बने हथियारों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया।भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल खरीद का बचाव करते हुए यूरोप समेत पश्चिम को जमकर सुनाया। जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देश रूस से भारत के तेल खरीदने पर उपदेश देने के हालात में नहीं हैं, क्योंकि यूरोप में बने हथियारों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया गया। वहीं भारत ने ऐसा कोई हथियार नहीं बनाया, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी देशों के खिलाफ किया गया हो। जयशंकर ने फिनलैंड के अपने दौरे के दौरान 'कुलतारंता टॉक्स' में 'उभरती हुई ताकतें और नया जियोपॉलिटिकल कॉम्पिटिशन' पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए रूस से तेल खरीद पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कम दाम और उपलब्धता को देखते हुए उठाया। यहां तक कि 2022 ...
Maldives में खसरे का प्रकोप….. फिर संकटमोचक बना भारत…. बड़ी मात्रा में वैक्सीन-दवाएं भेजी

Maldives में खसरे का प्रकोप….. फिर संकटमोचक बना भारत…. बड़ी मात्रा में वैक्सीन-दवाएं भेजी

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
माले। भारत (India) ने अपनी 'पड़ोसी प्रथम' नीति ('Neighbourhood First' policy) को दोहराते हुए, मालदीव (Maldives) में फैले खसरे (Measles) के प्रकोप से निपटने के लिए उसे बड़ी मात्रा में चिकित्सा सहायता (Medical Assistance) भेजी है। भारत ने मालदीव में खसरे के बढ़ते मामलों से निपटने और वहां टीकाकरण को मजबूत करने में मदद के लिए खसरे के टीके की 20,000 खुराक और लगभग तीन टन मेडिकल आपूर्ति भेजी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस बात की पुष्टि की है कि भारत सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा और टीकाकरण को मजबूत करने के लिए मालदीव की मदद कर रही है। भेजी गई सहायता में शामिल हैं: - 20,000 एमआर (Measles-Rubella) वैक्सीन की खुराकें: ताकि बीमारी के प्रसार को तुरंत रोका जा सके।- 3 टन का मेडिकल कंसाइनमेंट: इसमें आवश्यक दवाइयां, सिरिंज, डायग्न...
US-Iran War: भारतीय नाविकों की मौत पर उठे सवाल, होर्मुज में 6 की जा चुकी हैं जान

US-Iran War: भारतीय नाविकों की मौत पर उठे सवाल, होर्मुज में 6 की जा चुकी हैं जान

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध (America-Iran War) में भारतीय नाविकों (Indian sailors) की मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। संघर्ष शुरू होने के बाद अब तक 6 भारतीयों की मौत हो चुकी है। वहीं बीते एक सप्ताह में भारतीय नाविकों वाले 3 जहाजों पर हमले हुए हैं। अमेरिका (America) स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में ओमान के तट के पास इन जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है। बीते बुधवार को पालाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर 'एमटी सेट्टेबेलो' पर हुए हालिया हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। ये नाविक हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। इसके बाद अब इलाके में तैनात भारतीयों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है। ऐसे में समझते हैं कि इस वक्त कितने भारतीय नाविक समंदर में तैनात हैं और किस तरह उन्हें हर रोज अपनी जान की बाजी लगानी पड़ती है। आंकड़ों की बात करें तो भार...
एलन मस्क की कंपनियों भी युद्ध की जद में… ईरान ने दी SpaceX को निशाना बनाने की खुली धमकी

एलन मस्क की कंपनियों भी युद्ध की जद में… ईरान ने दी SpaceX को निशाना बनाने की खुली धमकी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेहरान। एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी SpaceX के ऐतिहासिक IPO से पहले ईरान (Iran) ने खुली धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि वह अब एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनियों को निशाना बनाएगा। पश्चिम एशिया (West Asia) में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव चरम पर पहुंच गया है और इसका असर अब दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनियों पर भी पड़ता दिख रहा है। ईरानी सेना ने मस्क की कंपनी 'स्पेसएक्स' और इसकी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस 'स्टारलिंक' को पश्चिम एशिया में अपना संभावित 'सैन्य लक्ष्य' घोषित किया है। ईरान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी हमलों के पलटवार में यह कदम उठाया जा सकता है। मस्क की कंपनियों पर क्यों भड़का है ईरान?अमेरिकी न्यूज चैनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क की कंपनी 'स्टारलिंक' ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियानों में बेहद अहम भूमिका निभा रही है। यह मानव रहित निगरानी, ...
थाईलैंड की भावी शासक प्रिसेज बज्रकितियाभा का निधन…, 3 साल तक कोमा में रही

थाईलैंड की भावी शासक प्रिसेज बज्रकितियाभा का निधन…, 3 साल तक कोमा में रही

अंतरराष्ट्रीय
बैंकॉक। थाईलैंड (Thailand) की भावी शासक राजकुमारी, बज्रकितियाभा (Princess Bajrakitiyabha) का निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह शाही परिवार ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। राजा महा वजिरालॉन्गकॉर्न (King Maha Vajiralongkorn) की सबसे बड़ी बेटी और देश की सबसे लोकप्रिय शाही हस्तियों में से एक, ‘प्रिंसेस भा’ पिछले साढ़े 3 साल से लाइफ सपोर्ट सिस्टम के सहारे कोमा में थीं। अब उनकी मौत से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पैलेस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 47 वर्षीय राजकुमारी बज्रकितियाभा ने बैंकॉक के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। इससे पहले शाही परिवार ने बीते दिनों एक बयान जारी कर बताया था कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। मेडिकल टीम ने बताया था कि उनके पेट और आंतों में इन्फेक्शन फैल गया था और उनके कई अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद स्थानीय समयानुसा...