Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

अंतरराष्ट्रीय

G7 Summit में अमेरिका ने दिए रूसी तेल पर फिर प्रतिबंध लगाने के संकेत… बढ़ी भारत की टेंशन

G7 Summit में अमेरिका ने दिए रूसी तेल पर फिर प्रतिबंध लगाने के संकेत… बढ़ी भारत की टेंशन

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
एवियन-लेस-बैंस। फ्रांस (France) के एवियन-लेस-बैंस (Évian-les-Bains) में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit) से भारत के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ महीनों से खाड़ी में ईरान युद्ध के कारण यूक्रेन का मुद्दा वैश्विक मंच पर थोड़ा पीछे छूट गया था, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) और अन्य G7 नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध को वापस अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रख दिया है। अमेरिका ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि ग्लोबल ऑयल मार्केट (Global Oil Market) को स्थिर रखने के लिए रूसी तेल पर दी गई छूट जल्द ही खत्म की जा सकती है, जिससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा और सस्ते कच्चे तेल के आयात पर सीधा असर पड़ेगा। ट्रंप का 'गेम प्लान': तेल की कीमतों और कूटनीति का संतुलनजब वैश्विक तेल सप्लाई खतरे में थी, तब उन्होंने रूस को तेल बेचने की छूट दी ताकि अमेरिका और दुनि...
US डील के बाद अब तेल बेच सकेगा ईरान…. IEA की चेतावनी, कहा- बिना शर्त होर्मुज खोलना जरूरी….

US डील के बाद अब तेल बेच सकेगा ईरान…. IEA की चेतावनी, कहा- बिना शर्त होर्मुज खोलना जरूरी….

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
तेरहान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के पल में तोला, पल में माशा वाले स्वभाव से दुनिया में हर कोई वाकिफ है। वह अचानक कोई वादा करते हैं और थोड़ी ही देर में उससे पलट भी जाते हैं। ईरान ने इसे ही ध्यान में रखकर अमेरिका के साथ परोक्ष बातचीत के दौरान अनूठी तरकीब अपनाई और मनोविज्ञानियों को वार्ता का हिस्सा बनाया। दो वरिष्ठ मनोवैज्ञानिकों ने न केवल ट्रंप के व्यवहार का गंभीरता से आकलन किया बल्कि ईरानी टीम को यह सलाह भी दी कि उन्हें किस तरह के संदेश भेजे जाएं। एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी वार्ता से जुड़े रहे एक ईरानी अधिकारी के हवाले से दी गई है। ड्रॉप साइट की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में इस्लामाबाद में हुई पहले दौर की द्विपक्षीय बातचीत के बाद तेहरान ने अपने सलाहकार दल में दो वरिष्ठ मनोवैज्ञानिकों को शामिल किया। इनका काम ईरानी वार्ताकारों को ट्रंप के व्यव...
G7 Summit में आज मोदी- ट्रंप मुलाकात….. ऑपरेशन सिंदूर और टैरिफ विवाद के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक

G7 Summit में आज मोदी- ट्रंप मुलाकात….. ऑपरेशन सिंदूर और टैरिफ विवाद के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को फ्रांस में G7 समिट (G7 Summit) के दौरान एक आउटरीच सेशन (Outreach Session) को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया संसाधनों की कमी से नहीं, बल्कि भरोसे के संकट से जूझ रही है. इस मीटिंग पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के बगल में बैठे थे. उन्होंने समुद्री रास्तों की सुरक्षा और यह पक्का करने पर जोर दिया कि समुद्री नाविक बिना किसी डर के अपना काम कर सकें. हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच हुए टकराव में तीन भारतीय नाविकों की मौत की तरफ इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग समुद्र के रास्ते ग्लोबल ट्रेड को जारी रखते हैं, उनकी सुरक्षा की जानी चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी बुधवार यानी आज फ्रांस में G-7 बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात करेंगे. मीटिंग में पश्चिम एशिया के हाल...
नेगेव मशीन गन की मारक क्षमता बढ़ेगी, भारतीय सेना लगाएगी इजरायली टेलीस्कोपिक साइट

नेगेव मशीन गन की मारक क्षमता बढ़ेगी, भारतीय सेना लगाएगी इजरायली टेलीस्कोपिक साइट

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
यरुशलम। भारतीय सेना ने नेगेव मशीन गन के लिए इजरायली कंपनी की दिन के समय इस्तेमाल होने वाली टेलीस्कोपिक साइट (दूरबीन) को चुना है। इसकी मदद से दूर के लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाना आसान हो जाता है।इजरायली कंपनी मेप्रोलाइट की मेप्रो एक्स6 एक फिक्स्ड 6एक्स मैग्निफिकेशन वाली टेलीस्कोपिक साइट है, जिसे असाल्ट राइफल, लाइट मशीन गन और दूसरे हथियार के लिए बनाया गया है, जिनमें सटीकता, मजबूती और बेहतरीन आप्टिकल परफार्मेंस की जरूरत होती है। इन साइट्स की डिलीवरी भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) के जरिए की जाएगी। मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा देने के लिए मेप्रोलाइट ने आरआरपी डिफेंस के साथ टेक्नोलाजी ट्रांसफर का समझौता किया है। कंपनी भारत में मेप्रो एक्स6 के पूरे प्रोडक्शन के लिए जरूरी जानकारी, प्रक्रिया और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं ट्रांसफर करेगी।" बयान में कहा गया है, "आरआरपी डिफेंस इन साइट्स को स्थान...
पश्चिम एशिया में शांति की असली परीक्षा शुरू, परमाणु विवाद से आगे बढ़कर 60 दिन तय करेंगे युद्ध और भरोसे का भविष्य

पश्चिम एशिया में शांति की असली परीक्षा शुरू, परमाणु विवाद से आगे बढ़कर 60 दिन तय करेंगे युद्ध और भरोसे का भविष्य

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बने नए शांति ढांचे को परखने के लिए तय की गई 60 दिन की अवधि पश्चिम एशिया के भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। विश्लेषकों का मानना है कि यह समय केवल परमाणु कार्यक्रम पर सहमति का नहीं, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने की सबसे बड़ी परीक्षा साबित होगा। समझौते की दिशा में बढ़ते हुए अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपने रुख में नरमी दिखाई है। तेहरान पर तत्काल परमाणु गतिविधियां पूरी तरह बंद करने का दबाव बनाने के बजाय उसे बातचीत और समाधान के लिए समय दिया गया है। हालांकि परमाणु कार्यक्रम पूरे संकट का प्रमुख मुद्दा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगले दो महीनों में दोनों देशों के बीच विश्वास, सैन्य संयम और समझौते की शर्तों के पालन की वास्तविक परीक्षा होगी। 60 दिनों में तय होगी शांति की दिशा राजनीतिक विश्लेषकों के अनुस...
यूएनएससी सुधार पर भारत का स्पष्ट संदेश, सिर्फ अस्थायी सीटें बढ़ाने से नहीं बदलेगी व्यवस्था

यूएनएससी सुधार पर भारत का स्पष्ट संदेश, सिर्फ अस्थायी सीटें बढ़ाने से नहीं बदलेगी व्यवस्था

अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधार को लेकर भारत ने एक बार फिर स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा है कि केवल अस्थायी सदस्य देशों की संख्या बढ़ाने से वास्तविक बदलाव नहीं आएगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि यदि सुधार प्रक्रिया सिर्फ दो वर्ष के कार्यकाल वाली अस्थायी सीटों के विस्तार तक सीमित रहती है, तो इसे न तो व्यापक सुधार माना जा सकता है और न ही इससे परिषद की मौजूदा शक्ति संरचना में कोई बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि कई देशों और समूहों ने अस्थायी सदस्यता के विस्तार के समर्थन के साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों और शर्तों को भी जोड़ा है। ऐसे में केवल इसी पहलू को सहमति का संकेत मानना पूरी तस्वीर को नहीं दर्शाता। उनके अनुसार, सदस्य देश लंबे समय से सुरक्षा परिषद में वास्तविक और प्रभावी सुधारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। लिखित प्र...
होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकला LPG से भरा भारतीय जहाज दिशा…. 34 अन्य को भी हरी झंडी मिलने उम्मीद

होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकला LPG से भरा भारतीय जहाज दिशा…. 34 अन्य को भी हरी झंडी मिलने उम्मीद

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
तेहरान। अमेरिका और ईरान (America-Iran) के बीच डील पक्की होने के बाद भारतीय ध्वज (Indian Flag) वाला एलएनजी जहाज 'दिशा' (LNG ship 'Disha') तीन महीने से अधिक समय बाद युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने वाला पहला भारतीय जहाज बन गया है। यह जहाज 18 जून को भारत पहुंचेगा। 'दिशा' के निकलने के बाद अब बाकी 34 जहाजों को लेकर भी उम्मीद पक्की हो गई है। जल्द ही फारस की खाड़ी में फंसे 34 अन्य जहाजों को भी हरी झंडी मिल सकती है। इस तरह तेल और गैस के जहाजों के भारत पहुंचने से मुश्किलें कम हो जाएंगी और पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से भी निजात मिल जाएगी। तेल और गैस को लेकर राहत मिलने में लगेगा थोड़ा समयरिपोर्ट के मुताबिक फारस की खाड़ी में फंसे कम से कम 16 जहाजों में उर्वरक हैं। जानकारों का कहना है कि तेल और गैस को लेकर राहत मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। इसकी व...
PM मोदी स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

PM मोदी स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय
ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को स्लोवाकिया (Slovakia) के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Highest civilian honor) ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ (‘Order of the White Double Cross’) से सम्मानित किया गया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी (President Peter Pellegrini) ने उन्हें यह सम्मान दिया। यह प्रधानमंत्री को विदेश में मिला 33वां नागरिक सम्मान है। सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्लोवाकिया की सरकार और वहां के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों और भारत-स्लोवाकिया की मजबूत मित्रता को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच विश्वास, स्नेह और सहयोग का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों को इस मित्रता को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।...
एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर! कितनी बड़ी है 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम

एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर! कितनी बड़ी है 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क दुनिया के अरबतियों की लिस्ट से बाहर हो गये हैं, क्योंकि वह दुनिया के सभी अरबपतियों से काफी आगे निकल खरबपति हो गए हैं। वैसे तो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टॉप पर हैं, लेकिन यह लिस्ट अब एलन मस्क के लिए बेमानी है। इनके लिए अलग ट्रिलियनेयर इंडेक्स की जरूरत है और मजे की बात है अगर ऐसी कोई लिस्ट बनी तो कई सालों तक मस्क इसमें अकेले ही रहेंगे। क्योंकि दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की संपत्ति इनसे करीब 700 अरब डॉलर कम है।लैरी पेज अरबपति नंबर 1 अगर दुनिया के अरबपतियों की बात करें तो इस समय लैरी पेज नंबर वन हैं। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क है, जिनकी संपत्ति 1011 अरब डॉलर यानी एक ट्रिलियन से अधिक है।आखिर कितना बड़ा है 1 ट्रिलियन डॉलर? 1 ट्रिलियन डॉलर की रकम इतनी बड़ी है कि इसकी तुलना कई देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से की जा रही है...
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, जबकि पाकिस्तान में लगातार 5 बार कटौती, जानिए वजह?

भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, जबकि पाकिस्तान में लगातार 5 बार कटौती, जानिए वजह?

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
v नई दिल्‍ली। भारत के लोगों को मई में लगातार चार बार पेट्रोल-डीजल की महंगाई का झटका लगा, जबकि पड़ोसी पाकिस्तान में मई-जून में लगातार पांचवीं बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। भारत की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹102 प्रति लीटर और डीजल ₹95 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। जबकि, पाकिस्तान में पेट्रोल वहां की करेंसी के हिसाब से 377.78 पाकिस्तानी रुपये और हाई स्पीड डीजल 378.78 पाकिस्तानी रुपये लीटर बिक रहा है। यानी भारतीय रुपये में 129 से 130 रुपये के बराबर। इस लिहाज से देखें तो पाकिस्तान में अब भी पेट्रोल-डीजल भारत के मुकाबले बहुत महंगे हैं।ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यानी 28 फरवरी 2026 के बाद से वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल देखने को मिली है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम रिक...