मौत का सिरप; एसआईटी के राडार पर 20 खाते, अमित सिंह टाटा के घर छापा
जौनपुर । प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप को लेकर दर्ज 12 फर्मों के मामले में जांच तेज हो गई है। जौनपुर के सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमों की विवेचना कोतवाली पुलिस तो कर ही रही है, एसआईटी ने भी जांच तेज कर दी है। एसआईटी के राडार पर करीब 20 से अधिक खाते हैं, उनसे जुड़े 600 पन्नों का स्टेटमेंट निकालकर जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल से जुड़े ठिकानों, उसकी फर्मों का यहां से किस तरह से किसका जुड़ाव था इसकी भी जांच की जा रही है। इसके लिए दो टीमें रांची गई हुई हैं। वहीं, दो दिन पहले लखनऊ में गिरफ्तार अमित सिंह टाटा के घर पर भी पुलिस का छापा पड़ा है। घर की गहन तलाशी हुई और परिवार के लोगों से की पूछताछ की गई है।
जौनपुर कोतवाली में 21 नवंबर को औषधि निरीक्षक रजत पांडेय की तहरी पर पर 12 फर्म संचालकों और वाराणसी के शुभम जायसवाल, उसके पिता सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। औषधि ...









