Thursday, October 22खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

ग्लोबल आर्थिक सहयोग 2026: बहुध्रुवीय दुनिया में विकास के नए मार्गों की खोज

ग्लोबल आर्थिक सहयोग 2026: बहुध्रुवीय दुनिया में विकास के नए मार्गों की खोज

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। वरिष्ठ नीति-निर्माता, वैश्विक सीईओ, निवेशक और भारत और विदेशों से बहुपक्षीय संस्थानों के लीडर 17 से 19 फरवरी के बीच मुंबई में आयोजित होने वाले पहले ग्लोबल इकोनॉमिक कोऑपरेशन 2026 (जीईसी) के लिए एकत्र होंगे। इस उच्चस्तरीय, आमंत्रण-आधारित मंच पर विचार किया जाएगा कि तेजी से बहुध्रुवीय होती दुनिया में आर्थिक कूटनीति, सहयोग और पूंजी के समन्वय को किस तरह विकसित होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि यह सम्मेलन फ्यूचर इकोनॉमिक कोऑपरेशन काउंसिल (एफईसीसी) द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो एक गैर-लाभकारी मंच है। इसका आयोजन भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। इस काउंसिल को एक गवर्निंग बॉडी निर्देशित करेगी, जिसके मुख्य संरक्षक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवे...
दिल्ली हाट में पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन 18 से 31 जनवरी तक

दिल्ली हाट में पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन 18 से 31 जनवरी तक

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पीएम विश्वकर्मा हाट-2026 का आयोजन दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में 18 से 31 जनवरी तक होगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार, 18 जनवरी को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने बताया कि यह आयोजन नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट, आईएनए में किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और एमएसएमई राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे करेंगे। इस प्रदर्शनी में देशभर के राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 117 से ज्यादा कारीगर हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आयोजित यह प्रदर्शनी सुबह 10:30 से रात 10 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा हाट का मकसद भारत की पारंपरिक कारीगरी की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना और उसे प्रदर्शित करना है। साथ ही कारीगरों को अपने...
चांदी और सोने में निवेशकों को मिल सकती है अगली उचाई, 2026 तक बढ़ेगी चमक

चांदी और सोने में निवेशकों को मिल सकती है अगली उचाई, 2026 तक बढ़ेगी चमक

आर्थिक
देवास, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पिछले एक साल के दौरान क़ीमती धातुओं के बाज़ार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली है। चांदी (सिल्वर धातु) ने जहां निवेशकों को रिकॉर्ड रिटर्न देकर सबका ध्यान खींचा, वहीं सोना (पीली धातु) भी सुरक्षित निवेश के तौर पर मजबूती से चमकता रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भी दोनों धातुओं में तेजी का रुख बना रह सकता है। एक साल में चांदी का शानदार प्रदर्शन रहा और पिछले एक साल में चांदी ने निवेशकों को असाधारण रिटर्न दिया है। घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में 150 प्रतिशत तक की तेज़ी दर्ज की गई, जिससे यह सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली वस्तु में शामिल हो गई। औद्योगिक मांग, सीमित आपूर्ति और वैश्विक अनिश्चितताओं ने चांदी की कीमतों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। क्यों बढ़ी चांदी की चमक: सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर से मजबूत औद्योगिक मांग,...
विंग्स इंडिया 2026: हैदराबाद में 28-31 जनवरी को एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम

विंग्स इंडिया 2026: हैदराबाद में 28-31 जनवरी को एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विंग्स इंडिया 2026 अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम है, जो 28 से 31 जनवरी 2026 तक हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आयोजित किया जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि विंग्स इंडिया 2026 का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू करेंगे। इस बार विंग्स इंडिया 2026 की थीम: “भारतीय एविएशन: भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना, डिज़ाइन से लेकर डिप्लॉयमेंट तक, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर मेंटेनेंस तक, समावेशिता से लेकर इनोवेशन तक और सुरक्षा से लेकर सस्टेनेबिलिटी तक।” इस अवसर पर देश और विदेश के उच्च-स्तरीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। वैश्विक विमानन के भविष्य को प्रदर्शित करने के लिए एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम एक भव्य समारोह के साथ किया जाएग...
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आईसीएसआई सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाएं शुरू कीं

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आईसीएसआई सदस्यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाएं शुरू कीं

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश के सबसे बड़े लघु वित्‍त बैंक एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के सदस्‍यों के लिए विशेष बैंकिंग सुविधाओं को मुहैया कराने की घोषणा की है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शनिवार को आईसीएसआई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत देशभर के कंपनी सचिवों के लिए विशेष रूप से तैयार बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड समाधान पेश किए जाएंगे। बैंक ने एक बयान में कहा कि इस एमओयू का मकसद आईसीएसआई के सदस्यों को व्यापक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना और बैंक के भीतर कंपनी सचिवों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस साझेदारी के तहत आईसीएसआई के सदस्यों को विशेष रूप से तैयार चालू और बचत खाता सेवाओं और एक पेशेवर प्रासंगिक क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा। इसके लाभों को शासन, कार्य प्रबंधन और व्यक्तिगत वित्त की दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में...
निसान ने गगन मंगल को भारत में संचार प्रमुख नियुक्त किया

निसान ने गगन मंगल को भारत में संचार प्रमुख नियुक्त किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने गगन मंगल को अपना कम्युनिकेशंस हेड नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 12 जनवरी से प्रभावी हो गई है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि गुरुग्राम के रहने वाले गगन मंगल एनएमआईपीएल के लिए कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्सा के साथ मिलकर काम करेंगे। उनकी रिपोर्टिंग वाइस प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल कम्युनिकेशंस कैथरिन जाचारी के समक्ष होगी। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा, ‘‘हमारे सफर के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर निसान मोटर इंडिया में हम गगन का स्वागत करते हैं। उनके पास ऑटोमोटिव कम्युनिकेशंस के क्षेत्र में व्यापक विशेषज्ञता और भारतीय मीडिया को लेकर मजबूत समझ है। हम अपने ब्रांड रीसर्जेंस को गति दे रहे हैं और एक्साइटिंग प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी म...
बजट के दिन 01 फरवरी को शेयर बाजार खुला रहेगा

बजट के दिन 01 फरवरी को शेयर बाजार खुला रहेगा

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) इस साल 01 फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निवेशकों को दी जानकारी में बताया सामान्य समय पर कारोबार होगा। ये निवेशकों को बजट की घोषणाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका देगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को जारी परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण 01 फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। परिपत्र के अनुसार, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह 09 बजे शुरू होकर 09.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 09.15 बजे से दोपहर 3.30 ...
सेबी का बड़ा फैसला… एक अफ्रैल से बदल जाएंगे म्यूचुअल फंड से जुड़े ये नियम

सेबी का बड़ा फैसला… एक अफ्रैल से बदल जाएंगे म्यूचुअल फंड से जुड़े ये नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) (Securities and Exchange Board of India + SEBI) ने म्यूचुअल फंड (Mutual Fund ) से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इसका मकसद पारदर्शिता बढ़ाना, निवेशकों के हितों की सुरक्षा करना और फंड हाउसों में बेहतर गवर्नेंस सुनिश्चित करना है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। क्या हैं नए नियम?नए नियमों के तहत म्यूचुअल फंड योजनाओं के खर्च ढांचे में अहम बदलाव किए गए हैं। म्यूचुअल फंड योजनाएं अब अपने प्रदर्शन से जुड़ा बेस एक्सपेंस रेशियो वसूल सकेंगी। सेबी ने स्पष्ट किया है कि जो योजनाएं प्रदर्शन आधारित बेस एक्सपेंस रेशियो लेने का विकल्प चुनेंगी, उन्हें बोर्ड द्वारा समय-समय पर तय किए गए खर्च ढांचे और डिस्क्लोजर नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा कुल खर्च को अलग-अलग हिस्सों में दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ब्रोकरेज सीमा में भी सेबी ने कटौत...
अफगानिस्तान के बाजार से बाहर हुईं पाकिस्तानी दवाएं… भारतीय दवाओं की मांग बढ़ी

अफगानिस्तान के बाजार से बाहर हुईं पाकिस्तानी दवाएं… भारतीय दवाओं की मांग बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
काबूल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में इन दिनों एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Social media platform X) पर फजल अफगान नाम के एक अफगान ब्लॉगर (Afghan blogger) की कहानी इस बदलाव की गवाह है। फजल को सिरदर्द के लिए 'पारोल' (तुर्की का ब्रांड) खरीदना था जिसकी कीमत 40 अफगानी थी। लेकिन फार्मासिस्ट ने उन्हें भारत में बनी वही दवा महज 10 अफगानी में दे दी। फजल का कहना है कि भारतीय दवा न केवल चार गुना सस्ती थी, बल्कि उसका असर भी बहुत तेज रहा। यह केवल एक व्यक्ति का अनुभव नहीं है, बल्कि पूरे अफगानिस्तान में भारतीय दवाएं अब पाकिस्तानी दवाओं की जगह ले रही हैं। क्यों टूटा पाकिस्तान का वर्चस्व?दशकों से अफगानिस्तान अपनी बुनियादी चिकित्सा जरूरतों के लिए पाकिस्तान पर निर्भर था। वहां की लगभग 70-80% दवाएं पाकिस्तान से आती थीं। लेकिन अक्टूबर-नवंबर 2025 में दोनों देशों के बीच हुई ...
कहीं आपके आधार का Misuse तो नहीं हो रहा…. ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

कहीं आपके आधार का Misuse तो नहीं हो रहा…. ऐसे करें चेक, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज डिजिटल पहचान दस्तावेज़ों (Digital Identity Documents) में आधार कार्ड (Aadhar card) सबसे प्रमुख से स्वीकार किया जाने वाला प्रमाण है। बैंक खाते खोलने से लेकर मोबाइल सिम लेने, सरकारी सेवाओं से जुड़ने तक हर जगह आधार का इस्तेमाल अनिवार्य हो गया है। हालांकि यह सुविधा सरलता प्रदान करती है, वहीं इसका गलत इस्तेमाल (misuse) भी एक गंभीर खतरा बन चुका है। जानें कैसे हो रहा यह नया फ्रॉड और कैसे आप इससे बचें। ऐसे किया जा रहा ये बड़ा फ्रॉडहाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कई लोगों ने अनुभव किया है कि उनके नाम पर बिना उनकी जानकारी के लोन या क्रेडिट स्कोर से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं, जिसके पीछे धोखेबाज़ों द्वारा आधार कार्ड डिटेल्स का उपयोग करने के मामले मिल रहे हैं। ऐसे मामलों में अक्सर पीड़ितों को तब पता चलता है जब बैंक या क्रेडिट एजेंसियों से नोटिस प्राप्त होता है या उनके क्रेडिट र...