Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

आर्थिक

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम…. LPG आयात के स्रोतों में किया इजाफा

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम…. LPG आयात के स्रोतों में किया इजाफा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया संकट (West Asia crisis) के दौरान भारत (India) ने एलपीजी आयात स्रोतों (LPG Import Sources) में बड़ा बदलाव किया है। पहले भारत का 90% आयात खाड़ी देशों (Gulf countries) से होता था। अब जोखिम कम करने के लिए अमेरिका और ईरान जैसे देशों से निर्भरता बढ़ाई गई है। फरवरी के 8% के मुकाबले अप्रैल 2026 तक भारत के कुल एलपीजी आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी बढ़कर एक-तिहाई हो गई। यह बदलाव 2025 के अंत में अमेरिका के साथ हुए 22 लाख टन प्रतिवर्ष एलपीजी आपूर्ति समझौते से संभव हुआ। इसके अलावा ईरान (6% हिस्सेदारी), अर्जेंटीना, चिली, फ्रांस और नीदरलैंड से भी आपूर्ति ली गई। लंबे रूट के कारण माल ढुलाई का खर्च बढ़ा है। क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण देश में एलपीजी की खपत में गिरावट आई है। अप्रैल में घटी एलपीजी की खपतअप्रैल में एलपीजी खपत घटकर 24.7 लाख टन रह गई, ज...
ट्रंप बोले… ईरान के साथ डील नहीं हुई तो ‘होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा अमेरिका

ट्रंप बोले… ईरान के साथ डील नहीं हुई तो ‘होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से शुल्क वसूलेगा अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने शनिवार को कहा कि अगर ईरान (Iran) के साथ अंतिम समझौता नहीं हो पाता है तो वॉशिंगटन होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लगा सकता है। उन्होंने कहा कि यह शुल्क पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए “संरक्षक की भूमिका निभाने के बदले दी गई सेवाओं” के लिए होगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुए 14 सूत्रीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत लागू 60 दिनों के युद्धविराम के दौरान कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा। होर्मुज पर अमेरिकी टोल को लेकर क्या बोले ट्रंप?अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, “युद्धविराम की 60 दिनों की अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में कोई शुल्क नहीं होगा और 60 दिन पूरे होने के बाद भी कोई शुल्क नहीं होगा, जब तक कि ...
US: ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, कतर के स्वामित्व वाले विमान का रंग और डिजाइन बदला

US: ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, कतर के स्वामित्व वाले विमान का रंग और डिजाइन बदला

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने शुक्रवार को नए एयर फोर्स वन विमान (New Air Force One aircraft) का अनावरण किया। यह पहले कतर के स्वामित्व वाला विशाल विमान था और अब इसे अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक विमान के रूप में रूपांतरित किया गया है। नए विमान में क्या खास है?नए विमान में पुराने एयर फोर्स वन की हल्के नीले रंग वाली पारंपरिक डिजाइन को हटाकर नया लुक दिया गया है। इसके निचले हिस्से को नेवी ब्लू रंग में रंगा गया है, जिसके ऊपर लाल पट्टी बनाई गई है। विमान के बाएं हिस्से पर राष्ट्रपति का प्रतीक चिन्ह लगाया गया है। जबकि पीछे के हिस्से पर बड़ा अमेरिकी ध्वज बना है। ट्रंप ने क्या कहा?एंड्रयूज एयर फोर्स बेस के हैंगर में मौजूद वायुसेना कर्मियों के सामने ट्रंप ने विमान की कारीगरी की सराहना की और कहा कि इसे देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। विमान से उतरने...
बिना टिकट ट्रेन में सफर पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से लगेगा दोगुना जुर्माना… 12 साल बदले नियम

बिना टिकट ट्रेन में सफर पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से लगेगा दोगुना जुर्माना… 12 साल बदले नियम

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ट्रेन में बिना टिकट यात्रा (Train Travelling without ticket) करते हुए पकड़े जाने पर अब पहले की तुलना में दोगुना जुर्माना (Fines Double) देना होगा। अभी बेटिकट यात्रा करने पर यात्री से पूरा किराया वसूला जाता है और 250 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। रेलवे की ओर से की गई नई व्यवस्था में यह जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। नया नियम एक जुलाई से लागू होगा। नियम में यह बदलाव करीब 13 साल बाद किया गया है। इससे पहले वर्ष 2013 में जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये किया गया था। रेलवे बोर्ड ने इसके अलावा कुछ और नियम भी बदले हैं। रेलवे (Railway) के अनुसार, कोई यात्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका टिकट जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही उससे पूरा किराया और 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसके अलावा महिला कोच में प्रवेश करने वाले पुर...
WhatsApp में जुड़ा एक नया फीचर….iOS यूजर्स के लिए जारी किया मैसेज एनिमेशन

WhatsApp में जुड़ा एक नया फीचर….iOS यूजर्स के लिए जारी किया मैसेज एनिमेशन

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। वाट्सएप (WhatsApp) ने अपने प्लेटफॉर्म (Platform) में एक नया फीचर (New feature) शामिल किया है, जिसका नाम मैसेज एनिमेशन (Message Animation) है. इस फीचर को iOS यूजर्स के लिए जारी किया है, जिसके बाद यह iPhone पर नजर आएगा. इसके लिए यूजर्स को सेटिंग्स में मैसेज एनिमेशन के लिए एक टॉगल मिलेगा, उसको इनेबल और डिसेबल किया जा सकेगा. इस फीचर की जानकारी Wabetainfo ने शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp का यह फीचर अभी iOS के बीटा वर्जन 26.24.10.70 के साथ दिया गया है. अभी इसे कुछ बीटा यूजर्स के लिए जारी किया है और आने वाले सप्ताह में और ज्यादा यूजर्स को ये फीचर दिया जाएगा। WhatsApp ने पहले मैसेज एनिमेशन को iOS से हटा दिया था, जिसके बाद मैसेज बिना किसी विजुअल इफेक्ट के दिखाई देता था. अब कंपनी ने iOS पर मैसेज एनिमेशन को नए अवतार में पेश किया है। नए अपडेट के साथ मैसेज भेजने और रिसीव ...
होर्मुज से गैस लादकर निकला पहला भारतीय LNG टैंकर ‘दिशा’ गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंचा

होर्मुज से गैस लादकर निकला पहला भारतीय LNG टैंकर ‘दिशा’ गुजरात के दहेज पोर्ट पहुंचा

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका-ईरान (US-Iran) के बीच पीस डील होते ही भारत को पहली खुशखबरी मिल गई है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को पार कर पहला एलएनजी जहाज (LNG Tanker Disha) भारत आ चुका है. जी हां, अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद पहला LNG कैरियर जहाज ‘दिशा’ (LNG Tanker Disha) आज यानी शुक्रवार को गुजरात में भरूच के दहेज पोर्ट पर पहुंचा. यह दहेज एलएनजी टर्मिनल पर आ गया है. इस तरह से तीन महीने का इंतजार खत्म हुआ. एनएनजी करियर दिशा ईरान युद्ध के चलते होर्मुज में फंसा हुआ था. दरअसल, गुजरात के दहेज LNG टर्मिनल पर आज LNG कैरियर जहाज ‘दिशा’ सफलतापूर्वक पहुंच गया. इस जहाज ने 15 जून को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पार किया था. इस तरह से इस जहाज का तीन महीने से अधिक का इंतज़ार खत्म हुआ. इस जहाज ने 2 मार्च को कतर के रास लाफान टर्मिनल से 62,370 मीट्रिक टन LNG लोड किया था. मगर मध्य...
पश्चिम बंगाल में कारोबार बढ़ा रहे अडानी… हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाने समेत कई बड़े प्रोजेक्ट में निवेश की तैयारी

पश्चिम बंगाल में कारोबार बढ़ा रहे अडानी… हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाने समेत कई बड़े प्रोजेक्ट में निवेश की तैयारी

आर्थिक, राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। अडानी ग्रुप (Adani Group) पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अपने कारोबार का विस्तार करने की तैयारी में है। समूह की नजर राज्य के कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (Major Infrastructure Projects) पर है, जिनमें हुगली नदी (Hooghly River) के नीचे सुरंग (अंडर-रिवर टनल), पावर डिस्ट्रिब्यूशन, ट्रांसमिशन और डीप-सी पोर्ट जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि अगर राज्य में पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल नीतियां बनती हैं तो वह बड़े पैमाने पर निवेश करने को तैयार है। हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाने में क्यों है दिलचस्पीअडानी ग्रुप के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि कोलकाता में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। ऐसे में हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाकर शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा सकता है, जिससे माल ढुलाई और यातायात दोनों आसान होंगे। उन्होंने कहा कि बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा कर...
फिजिकल एआई के नए दौर में रोबोटिक्स विस्तार पर एलजी का जोर

फिजिकल एआई के नए दौर में रोबोटिक्स विस्तार पर एलजी का जोर

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, लाइफस्टाइल
नई दिल्ली। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (एलजी) ने फिजिकल एआई के क्षेत्र में अपनी दीर्घकालिक रणनीति को सामने रखते हुए रोबोटिक्स के विस्तार का रोडमैप साझा किया है। कंपनी का कहना है कि वह अपनी उन्नत रोबोटिक्स तकनीकों और एलजी क्लोइड रोबोट के जरिए इस तकनीक को फैक्ट्री परिसरों से बाहर निकालकर घरों, कमर्शियल स्पेस, मोबिलिटी और औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंचा रही है। एलजी के अनुसार, पिछले दो दशकों में विकसित किए गए रोबोटिक्स अनुभव, कनेक्टेड होम अप्लायंसेज से प्राप्त उपभोक्ता डेटा, कोर मोशन टेक्नोलॉजी और समूह-स्तरीय फिजिकल एआई इकोसिस्टम इसकी रणनीति के प्रमुख आधार हैं। इन्हीं के माध्यम से कंपनी वैश्विक रोबोटिक्स बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कंपनी ने ‘जीरो लेबर होम’ की अवधारणा को भी रेखांकित किया है, जिसके तहत भविष्य के घरों में एआई आधारित रोबोट, स्मार्ट उपकरण और ऑर्...
PM मोदी कल PM-VBRY के तहत वितरित करेंगे 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

PM मोदी कल PM-VBRY के तहत वितरित करेंगे 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शुक्रवार को विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) (Pradhan Mantri Viksit Bharat Rojgar Yojana-PM-VBRY) के तहत करीब 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगे। केंद्र सरकार की इस खास योजना का मकसद देश में नए रोजगार पैदा करना, नौकरियों को औपचारिक रूप देना और युवाओं की कार्यक्षमता को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस योजना का लक्ष्य हर क्षेत्र के श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा का लाभ पहुंचाना है। योजना के जरिये अब तक देशभर में 15 लाख नए रोजगार के मौके तैयार किए जा चुके हैं। पीएम-वीबीआरवाई को इस तरह बनाया गया है कि यह श्रमिकों और नियोक्ताओं (कंपनियों) दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करे। पहली नौकरी पर मिलेंगे 15,000योजना के तहत पहली बार नौ...
युद्ध खत्म होते ही कच्चा तेल धड़ाम….. 78 डॉलर के करीब आए दाम, जानिए आज के फ्यूल रेट!

युद्ध खत्म होते ही कच्चा तेल धड़ाम….. 78 डॉलर के करीब आए दाम, जानिए आज के फ्यूल रेट!

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध (Iran-US War) खत्म हो चुका है। इस खबर के बाद कच्चे तेल के दाम (Crude oil Prices) धड़ाम हो गए हैं। ब्रेंट क्रूड के भाव 1.53 प्रतिशत लुढ़क कर 78.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। इस बीच भारत (India) की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। आज फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पड़ोसी देशों में कम हो गए पेट्रोल के रेटग्लोबल पेट्रोल प्राइस के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल की औसत कीमत 130.82 रुपये लीटर से घटकर 126.84 रुपये पर आ गई है। चीन में भी पेट्रोल सस्ता हुआ है। अब यहां पेट्रोल की कीमत 132.81 रुपये से घटकर 125.36 रुपये लीटर पर आ गया है। नेपाल में पेट्रोल भी पेट्रोल की कीमत 136.41 रुपये से 135.47 रुपये...