Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP: कफ सिरप मामले में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने तमिलनाडु सरकार पर फोड़ा ठीकरा

MP: कफ सिरप मामले में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने तमिलनाडु सरकार पर फोड़ा ठीकरा

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल (Minister Narendra Shivaji Patel) ने बुधवार को कथित जहरीले कफ सिरप (Poisonous cough syrup.) के सेवन से किडनी संक्रमण के कारण राज्य के बच्चों की मौत के लिए तमिलनाडु सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया। नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि तमिलनाडु ने 'गंभीर लापरवाही' दिखाई है क्योंकि दूसरे प्रदेशों में सप्लाई की जाने वाली दवाओं का निरीक्षण करना उसकी जिम्मेदारी थी। नरेंद्र शिवाजी पटेल ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश सरकार राज्य में आने वाली दवाओं की जांच करती है लेकिन यह विडंबना है कि कफ सिरप के इस विशेष स्टॉक का परीक्षण नहीं किया गया। तमिलनाडु सरकार ने एक अक्टूबर से कफ सिरप 'कोल्ड्रिफ' की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था और दवा की खेप को बाजार से हटाने का आदेश दे दिया था। मध्य प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री पटेल...
जबलपुरः वीयू-वीआईपीएम वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 का भव्य शुभारंभ

जबलपुरः वीयू-वीआईपीएम वार्षिक अधिवेशन एवं राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 का भव्य शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
ग्रामीण आजीविका को सशक्‍त करने में पशुधन बहुत आवश्‍यकः राकेश सिंह किसानों की आय दुगनी करने के लिए पशुपालन एक अच्छा विकल्पः लखन पटेल जबलपुर, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में बुधवार को जबलपुर के पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय में पशु आंतरिक एवं रोग निरोधक चिकित्सा विषयक वार्षिक अधिवेशन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के विशिष्‍ट अतिथि पशु पालन एवं डेयरी राज्‍य मंत्री स्‍वतंत्र प्रभार लखन पटेल तथा अध्‍यक्षता नानाजी देशमुख पशु चिकित्‍सा विज्ञान विश्‍वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. मंदीप शर्मा थे। मुख्य अतिथि मंत्री राकेश सिंह ने इस कल्‍याणकारी कार्य के लिए आयोजकों को धन्‍यवाद व शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने पशु चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण आजीविका की रक्षा एवं पशुधन स्वास्थ्य संवर्धन में महत्वपूर्ण भ...
मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आमला में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना

मप्रः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आमला में पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दी सांत्वना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को बैतूल जिले के आमला विकासखंड में दिवंगत बच्चों के परिजन से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन आपके साथ खड़ा है। इस दौरान आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और सुधाकर पवार भी साथ रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सबसे पहले ग्राम टीकाबरई पहुंचकर नागपुर एम्स में उपचाररत हर्ष यादव के परिजन से भेंट की और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य शासन हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने एम्स नागपुर में भर्ती हर्ष के उपचार की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ली। उन्होंने परिजन और एम्स की टीम से सतत संपर्क में रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे ग्राम जामुन बिछुआ पहुंचे, जहाँ पीड़ित परिवार के सद...
ग्वालियरः तौल कांटे सही न पाए जाने पर 7 दुकानों पर कार्रवाई

ग्वालियरः तौल कांटे सही न पाए जाने पर 7 दुकानों पर कार्रवाई

मध्य प्रदेश, राज्य
विधिक माप विज्ञान अधिकारी नापतोल विभाग ने किया दुकानों का निरीक्षण ग्वालियर, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नापतौल विभाग द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में नमकीन व खान-पान की दुकानों, किराना स्टोर एवं जनरल स्टोर आदि प्रतिष्ठानों के तौल - माप उपकरणों की जाँच की जा रही है। जिन संस्थानों पर नापतोल से संबंधित अनियमितताएं सामने आ रही हैं उनके खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम व नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में बुधवार को जाँच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 7 दुकानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। नापतोल विभाग के विधिक माप विज्ञान अधिकारी व्हीएस सिंघानिया ने बताया कि निरीक्षण के दौरान गुड़ा गुड़ी का नाका स्थित रोली मिष्ठान भंडार, सोनी जी किराना एवं जनरल स्टोर, अंकित किराना एवं जनरल स्टोर, शीतल किराना स्टोर व श्रीराम किराना स्टोर पर तौल कांटा सत्यापित नहीं ...
मप्र में कप सिरफ से पीड़ित दो और बच्चों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्‍या 21 हुई

मप्र में कप सिरफ से पीड़ित दो और बच्चों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्‍या 21 हुई

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
कोल्ड्रिफ निर्माता कंपनी का डायरेक्टर फरार, छिंदवाड़ा पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया भोपाल, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार तक कफ सिरप के सेवन के बाद किडनी फेल होने से दो और बच्चों की बुधवार को मृत्यु हो गई। छह वर्षीय दिव्यांशु यदुवंशी और तीन साल के वेदांश काकोड़िया ने नागपुर में दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक बच्चों की कुल संख्या 21 हो गई है। इनमें 18 बच्चे छिंदवाड़ा, दो बैतूल और एक पांढुर्णा जिले का था। सभी की उम्र आठ वर्ष से कम है। कोल्ड्रिफ में जहरीला रसायन डायथिलीन ग्लायकाल मानक से 486 गुना अधिक (0.1 प्रतिशत से कम की जगह 48.6 प्रतिशत) मिलाने वाली तमिलनाडु के कांचीपुरम की श्रीसन फार्मास्यूटिकल का डायरेक्टर जी रंगनाथन फरार है। पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा जोन राकेश कुमार सिंह न...