Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

MP: भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर में मिले दंपति के शव….. बदबू आने पर किराएदारों ने पुलिस को दी सूचना

MP: भोपाल के ऐशबाग इलाके में घर में मिले दंपति के शव….. बदबू आने पर किराएदारों ने पुलिस को दी सूचना

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ऐशबाग इलाके (Aishbagh area) में एक बुजुर्ग दंपति (Elderly couple) की मौत कई दिनों तक घर की चार दीवारों में सिमटी रही और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. दरवाजा बंद रहा, आवाजें खामोश रहीं और जिंदगी चुपचाप खत्म हो गई. जब किरायेदार ने दस्तक दी और जवाब नहीं मिला, तब यह दर्दनाक सच सामने आया. यह दंपति अकेले रहता था और उनकी मौत की किसी को भनक तक नहीं लगी। सुदामा नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति के घर का मामला तब सामने आया, जब उनका किरायेदार किराया देने पहुंचा. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. ऐसे में उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ और उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। दरवाजा तोड़ते ही दिखा खौफनाक मंजरसूचना मिलने पर ऐशबाग पुलिस मौके पर पहुंची. जब दरवाजा खोला नहीं गया, तो पुलिस को उसे तो...
MP: इंदौर में मुहर्रम मेले पर HC का बड़ा निर्णय… मेयर इन काउंसिल के मंजूरी रद्द करने के फैसले को किया निरस्त

MP: इंदौर में मुहर्रम मेले पर HC का बड़ा निर्णय… मेयर इन काउंसिल के मंजूरी रद्द करने के फैसले को किया निरस्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) की इंदौर बेंच (Indore Bench) ने मुहर्रम मेले (Muharram Fairs) को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इंदौर नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (Mayor-in-Council) की ओर से मंजूरी रद्द करने के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया है. अदालत ने मेले की अनुमति बहाल करते हुए कहा कि नगर निगम ने उचित प्रशासनिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया। पूरा मामला मुहर्रम मेले के पारंपरिक आयोजन से जुड़ा है, जिसे लेकर 'वक्फ कर्बला इंतजामिया कमेटी' ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि कमेटी हर साल शहर के धोबी घाट पर ताजिया जुलूस और मुहर्रम मेले का आयोजन करती आ रही है और इंदौर नगर निगम समय-समय पर इसकी लिखित अनुमति देता रहा है। इस साल भी नगर निगम ने 25 जून को एक आधिकारिक आदेश जारी कर 26 जून से 28 जून तक (तीन दिन) मेले के आयोजन की अनुमति दी ...
MP: रतलाम बड़ा हादसा…. मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

MP: रतलाम बड़ा हादसा…. मुहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रतलाम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम जिले (Ratlam district) के ग्राम हतनारा (Hatnara village) में मुहर्रम के अवसर पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। लगभग 10 फीट ऊंचा ताजिया पंचमुखी महादेव मंदिर (Panchmukhi Mahadev Temple) के समीप से गुजर रहा था, तभी वह 11 केवी हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। करंट फैलने से 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई है। पल भर में चीख-पुकार में बदल गया माहौलवहीं, दो अन्य गंभीर घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी भी मृत्यु होने की सूचना सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन या स्वास्थ्य...
MP में मानसून की दस्तक…. 15 जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

MP में मानसून की दस्तक…. 15 जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon 2026) की दस्तक हो गई है. बुधवार, 24 जून को मानसून ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के रास्ते दस्तक दे दी है. इस बार मानसून 9 दिन लेट है. दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है. वहीं प्रदेश में दस्तक के साथ ही मानसून देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है. हालांकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख और जम्मु कश्मीर वालों को थोड़ा इंतजार करना होगा। एमपी के इन जिलों में पहुंचा मानसूनआलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, पांढुर्णा,बालाघाट, मंडला, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, सिवनी, डिंडौरी में मानसून पहुंच चुका है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून अन्य जिलों को कवर कर लेगा और धीरे-धीरे आगे बढ़ेग...
MP: राहुल गांधी ने HC में लिखित आवेदन देकर अपने बयान पर जताया खेद, जानें क्या है मामला?

MP: राहुल गांधी ने HC में लिखित आवेदन देकर अपने बयान पर जताया खेद, जानें क्या है मामला?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बेटे से जुड़े मानहानि मामले में अपने बयान पर जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) में बुधवार को लिखित में खेद प्रकट किया। अब कोर्ट राहुल गांधी के खेद संबंधी लिखित बयान पर सुनवाई करेगा। अदालत ने गुरुवार को इसके लिए सुनवाई निर्धारित की है। यह केस एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से दायर मानहानि वाद से जुड़ा है। लिखित खेद में क्या कहा?मामले में बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान पर लिखित में खेद व्यक्त किया। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी का बयान शिकायतकर्ता यानी कार्तिकेय सिंह चौहान के संबंध में नहीं था। बयान को लेक...
MP: जमीन खरीदी से जुड़े आरोपों के बाद CM मोहन यादव दिल्ली तलब

MP: जमीन खरीदी से जुड़े आरोपों के बाद CM मोहन यादव दिल्ली तलब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) इन दिनों जमीन की खरीद (Land Purchase) से जुड़े आरोपों को लेकर सवालों के घेरे में है। विपक्षी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर उनके खिलाफ न्यायिक जांच की मांग पर अड़ी हुई है। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर पार्टी आलाकमान ने उन्हें तलब किया है। जिसके बाद मोहन यादव आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। मोहन यादव पर क्या हैं आरोप?दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान सीएम मोहन यादव के परिवार और उनकी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन में लगभग 168 एकड़ की 137 जमीनें खरीदी हैं, जिनकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है। आरोप है कि ये जमीनें उन्हीं इलाकों में खरीदी गईं जहां सरकार ने बड़ी सड़क परियोजनाओं और लैंड यूज (भूमि उपयोग) बदलने की घोषणाएं क...
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को

मध्य प्रदेश
भोपाल। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 की समीक्षा बैठक 29 जून को 4:30 बजे आयोजित की गई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) शामिल होंगे। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत एवं रिपीट मतदाओं की जॉच सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।...
उच्च शिक्षा विभाग की पहल : नए सत्र में महाविद्यालयों में होंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

उच्च शिक्षा विभाग की पहल : नए सत्र में महाविद्यालयों में होंगे मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

मध्य प्रदेश
भोपाल । उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में इंडक्शन (अभिमुखीकरण) कार्यक्रम के दौरान “मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम” आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना तथा उन्हें तनाव, अवसाद एवं अन्य मनोवैज्ञानिक चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले नवप्रवेशित विद्यार्थियों के इंडक्शन कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक सोच, ध्यान एवं जीवन कौशल जैसे विषयों की जानकारी दी जाएग...
जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, वह यहीं का होकर रह जाता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अपराध, मध्य प्रदेश
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समय तभी बदलता है, जब संकल्प बड़ा होता है। सभी भारतीयों के लिए यह गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत का समय बदला है। विश्व के कई देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से प्रधानमंत्री श्री मोदी को विभूषित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत @2047 और अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार का यह प्रयास होगा कि इसमें से लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर का योगदान मध्यप्रदेश का हो। मध्यप्रदेश, प्रधानमंत्री श्री मोदी के सेवा, सुशासन और जन कल्याण के संकल्पों को पूर्ण करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश की गिनती देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में हो रही है। हम विरासत भी और विकास भी के पथ पर लगात...
MP: जीतू पटवारी का बड़ा आरोप….बोले- 100 से 335 एकड़ कैसे हो गई जमीन? CM मोहन यादव से मांगा इस्तीफा

MP: जीतू पटवारी का बड़ा आरोप….बोले- 100 से 335 एकड़ कैसे हो गई जमीन? CM मोहन यादव से मांगा इस्तीफा

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) ने उज्जैन (Ujjain) में कथित तौर पर जमीन घोटाले (Land scams) का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) के इस्तीफे की मांग की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने इसे महाकाल की जमीन की लूट बताते हुए मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। जीतू पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को यह बताना चाहिए कि सत्ता में आने के बाद उनके परिवार की जमीन की मिल्कियत कथित तौर पर 100 एकड़ से बढ़कर 335 एकड़ कैसे हो गई? जीतू पटवारी ने भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एक न्यूज रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामने आई मीडिया रिपोर्ट चिंताजनक है। मुख्यमंत्री महज एक व्यक्ति नहीं होता वह पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यदि मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लग रहे हैं तो इससे स्वा...