Tuesday, April 28खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने हमीदिया अस्पताल में कार्बाइड गन से प्रभावित युवाओं एवं बच्चों का हाल जाना

उप मुख्यमंत्री ने हमीदिया अस्पताल में कार्बाइड गन से प्रभावित युवाओं एवं बच्चों का हाल जाना

मध्य प्रदेश
दोषियों पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हमीदिया चिकित्सालय भोपाल पहुँचकर कार्बाइड गन से दुर्घटनाग्रस्त युवाओं और बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके उपचार की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने जानकारी दी कि दुर्घटना में घायल कुल 37 मरीजों में से 32 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 5 मरीजों का उपचार अभी जारी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निरंतर निगरानी रखी जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अवैध रूप से पटाखा निर्माण या विस्फोटक सामग्री रखने वालों की सघन जांच की जा रही है। दोषियों पर कठोर...
MP: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल और खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध

MP: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल और खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) (Carbide gun -Indigenous firecracker gun) से घायल होने के कई मामले सामने आए हैं। अंचल में तीन दिन में 19 युवा इस गन से निकलने वाली चिंगारी और बारूद से घायल हुए हैं। इसे देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने जिले में कार्बाइड गन और प्लास्टिक पाइप समेत अन्य खतरनाक उपकरणों के निर्माण और खरीद बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अब जिले में कार्बाइड गन और प्लास्टिक पाइप गन का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा। ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल, जेएएच और रतन ज्योति नेत्रालय में आतिशबाजी से घायल होने के सबसे ज्यादा केस आए हैं। बुधवार को आठ ऐसे घायलों का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन ऑपरेशन कितना सफल रहा और रोशनी कितनी हद तक लौट पाएगी यह अभी नहीं बताया जा सकता है। भि...
MP: छतरपुर में जुआं फड़ पर पुलिस का एक्शन, 24 गिरफ्तार, 50 लाख की सामग्री जब्त

MP: छतरपुर में जुआं फड़ पर पुलिस का एक्शन, 24 गिरफ्तार, 50 लाख की सामग्री जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। दिवाली (Diwali) के दौरान जुआ खेलने वालों पर शिकंजा कसने के लिए एमपी पुलिस (MP Police) ने छापामारी और अभियान की प्लानिंग पहले से ही बना रखी थी। अपने बनाए प्लान के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की छतरपुर पुलिस (Chhatarpur Police) ने हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ (High-profile gambling scandals) पर बड़ा एक्शन लिया है। इस कार्रवाई में 24 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इनके पास से करीब 50 लाख की संपत्ति बरामद हुई है। ये पूरा कार्रवाई छतरपुर जिले की पुलिस ने देरी रोड स्थित इलाके में अंजाम दी है। पुलिस ने मौके से 14 लाख 10 हजार रुपये नगद, 26 मोबाइल फोन, तीन कारें और ताश की गड्डियाँ जब्त की हैं। पुलिस द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक जब्त संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 50 लाख रुपये है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के मार्गदर्शन में थाना सिविल लाइन पुलिस...
अब निजी संस्‍थानों में श्रमिकों को बोनस भुगतान जरूरी

अब निजी संस्‍थानों में श्रमिकों को बोनस भुगतान जरूरी

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
भोपाल ! श्रम विभाग द्वारा राज्य में संचालित समस्त कारखानों और वाणिज्यिक संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों के लिए बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे संस्थान जहां बीस या इससे अधिक श्रमिक कार्यरत हैं और जिनका मासिक वेतन 21 हजार रूपये से कम है, उन्हें बोनस भुगतान किया जाना जरूरी है। अधिनियम के अनुसार हर लेखा वर्ष में किए गए कार्य के बोनस का भुगतान आगामी लेखा वर्ष में 30 नवंबर तक किया जाना चाहिए। बोनस की राशि 7000 रूपये अथवा 8.33% जो भी अधिक हो वह देय होगी। उप श्रम आयुक्त श्री आशीष पालीवाल ने बताया है कि उक्त बोनस का भुगतान न होने की स्थिति में अपनी शिकायत संबंधित जिला श्रम कार्यालय में, एल.सी.एम. एस.पोर्टल पर, शासन द्वारा संचालित cmhelpline पोर्टल 181 पर अथवा श्रम विभागीय टोल फ्री नंबर 18002338888 पर दर्ज करवा सकते हैं। ...
प्रदेश में 45 रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट से निगरानी

प्रदेश में 45 रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट से निगरानी

मध्य प्रदेश
भोपाल : ! प्रदेश में वाहन चेकिंग की पारदर्शी व्यवस्था लागू करने तथा सुशासन के उद्देश्य से प्रदेश के समस्त परिवहन चेकपोस्टों को बंद कर दिया गया है। इनके स्थान पर परिवहन विभाग ने 45 "रोड सेफ्टी एण्ड एनफोर्समेंट चेकिंग प्वाइंट" प्रारम्भ कर दिए हैं। इन पर पदस्थ प्रवर्तन बल द्वारा बॉडीवोर्न कैमरों की निगरानी में पीओएस मशीन के माध्यम से वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालानी कार्यवाही की जा रही है। "इज ऑफ डुइंग बिजनेस" के अंतर्गत इन प्वाइंट पर द्वारा अहम निर्णय लेते हुए प्रदेश में प्रवेश करने वाले अन्य राज्यों के वाहनों द्वारा ई-चेकपोस्ट मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन मोटरयान कर जमा करने की सुविधा दी गई है। परिवहन विभाग ने इस वर्ष 5 हजार 693 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहण का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष 2024-25 में परिवहन विभाग ने करीब 4 हजार 875 करोड़ रूपये का राजस्व संग्रहण किया था। यह राजस्व वर्ष 2023-24 क...
शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय

शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने का निर्णय

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक गुरूवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए सहकारी बैंकों के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को अल्पावधि फसल ऋण दिये जाने की योजना को निरंतर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी। खरीफ 2025 सीजन की ड्यू डेट 28 मार्च, 2026 और रबी 2025-26 सीजन की ड्यू डेट 15 जून 2026 नियत की गयी है। योजनान्तर्गत खरीफ एवं रबी सीजन की निर्धारित तिथि (ड्यू डेट) तक ऋण की अदायगी करने वाले किसानों से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) द्वारा 3 लाख रूपये तक के दिये गये अल्पावधि फसल ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जायेगा। राज्य शासन द्वारा सभी किसानों के लिए 1.5 प्रतिशत सामान्य ब्याज अनुदान और निर्धारित ड्यू डेट तक ऋण की अदायगी क...
माँ रतनगढ़ के दरवार में श्रृद्धालुओं ने देखे अदभुद चमत्कार

माँ रतनगढ़ के दरवार में श्रृद्धालुओं ने देखे अदभुद चमत्कार

ब्रेकिंग न्यूज़, मध्य प्रदेश
दतिया । मध्‍य प्रदेश के दतिया जिले के विध्यांचल पर्वत की घनी बादियों एवं ऊंचे पहाड़ पर स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली की दौज पर लगने वाले रतनगढ़ माता मेले में लाखों श्रद्धालू पहुंचे। गत वर्ष की तुलना में यहाँ और अधिक श्रद्धालु पहुंचे । यहां चप्पे-चप्‍पे पर मौजूद पुलिस एवं पर्किंग प्वाइंटो से जूझते वाहन चालक पहली बार यातायात को लेकर गंभीरता का प्रमाण बने। जिला प्रशासन द्वारा एक माह की मशक्त के बाद की गई। चौकस व्यवस्थाओं के बीच लाखों श्रृद्धालुओं ने माता रतनगढ़ और कुंअर बाबा के श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। सबने देखे अद्भुत चमत्कारविज्ञान की हदें समाप्त करते कई चमत्कार लोगों ने देखे, लेकिन माँ रतनगढ़ृ के दरवार में अदभुद नजारा देखने को मिलता है। जहाँ महिलाएं पुरूष सर्पदंश से पीड़ित जैसे ही मंदिर के पास पहुंचे नदी किनारे पहुंचे है वैसे ही बेहोस हो जाते है और उनके परिज...
विनिर्माण इकाइयों की संख्या 4 लाख 26 हजार पहुंची

विनिर्माण इकाइयों की संख्या 4 लाख 26 हजार पहुंची

मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्यप्रदेश में निवेश मित्र नीतियों और उद्योग समर्थित प्रावधानों के परिणाम स्वरूप पिछले तीन वर्षों में विनिर्माण इकाइयों की संख्या बढ़कर 4,26,230 तक पहुंच गई है। वर्ष 2022-23 में 67332 विनिर्माण एमएसएमई पंजीकृत हुई थी 2023-24 में 89,317 और 2024-25 में 1,13,696 हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में विनिर्माण क्षेत्र में नई इकाइयों की स्थापना को हर प्रकार से प्रोत्साहित कर रहे है। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की संख्या भी बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश में 20.43 लाख एमएसएमई इकाइयाँ है। इसमें 20.22 लाख सूक्ष्म उद्यम है, 19508 लघु उद्योग और 1178 मध्यम उद्यम हैं। एमएसएमई सेक्टर में 21% विनिर्माण श्रेणी की, 29% सेवा श्रेणी और 50% व्यवसाय श्रेणी की इकाइयां हैं। इस प्रकार एमएसएमई सेक्टर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 30% का योगदान दे रहा है। इस क्षेत्र में लगभग 66 हजार कर...
MP: दिवाली पर खतरनाक स्टंटबाजी… मंदसौर में चलती कार और शाजापुर में स्कूटी पर फोड़े पटाखे

MP: दिवाली पर खतरनाक स्टंटबाजी… मंदसौर में चलती कार और शाजापुर में स्कूटी पर फोड़े पटाखे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिवाली (Diwali) की रात अलग-अलग जगहों से चलते वाहनों से खतरनाक स्टंटबाजी (Dangerous stuntwork) की घटनाएं सामने आई हैं। मंदसौर ओर शाजापुर के दो वीडियो सामने आए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने के लिए चेतावनी दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चलते वाहनों से स्टंटबाजों की ओर से खतरनाक ढंग से पटाखे जलाए जा रहे हैं। एमपी में पहला मामला मंदसौर जिले (Mandsaur district) के पिपलियामंडी हाईवे पर लापरवाह कार चालक ने यातायात के नियम को ताक पर रख कार की छत पर जान जोखिम में डालकर पटाखे जलाए ओर इसके साथ ही दूसरा शख्स विडीयो बनाते दूसरे गेट से वुडओ बनते नजर आ रहा है। विडीयो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई ओर कार को जप्त कर चालक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कि...
MP: छतरपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी… भाई की मौत से था दुखी

MP: छतरपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी… भाई की मौत से था दुखी

मध्य प्रदेश, राज्य
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोर लाइन पर बने एक निजी हॉटल (Private Hotel) में 25 साल के शख्स ने खुद को गोली (Shooting Himself) मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले दो वीडियो बनाए जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हैं। मृतक अपने भाई की मौत से बेहद दुःखी था और इसी के चलते उसने यह घातक कदम उठाया। भाई की मौत सड़क हादसे में हुई थी। जानकारी के मुताबिक राजेश अपने भाई(बुआ के बेटे )की मौत का सदमा बर्दास्त नही कर सका और आत्महत्या कर ली। इससे पहले बनाए गए वीडियो में उसने कहा, हम फिर एक एक साथ जन्म लेंगे और लोग समझ जाएंगे की हम लोग आ गए हैं। वीडियो में पेड़ पहाड़ और नदी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे एक पेड़ दूसरे पेड़ के बिना, एक नदी दूसरी नदी के बिना नही रह सकती वैसे ही मैं भी उसके बिना नही रह सकता हूं। वो वहां अकेला...