Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये का अंतरित किया

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये का अंतरित किया

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को नर्मदापुरम जिले के माखन नगर (बाबई) में आयोजित लाड़ली बहनें के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि का अंतरण करेंगे। प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 29 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि का भी अंतरण करेंगे। इस मौके पर जिले के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है। ...
माघ माह की मासिक शिवरात्रि 17 जनवरी को, शिव-गौरी की विशेष पूजा करें

माघ माह की मासिक शिवरात्रि 17 जनवरी को, शिव-गौरी की विशेष पूजा करें

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सनातन धर्म में हर शुभ कार्य से पहले पंचांग का विचार करना अत्यंत आवश्यक माना गया है। तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण इन पांच अंगों के समन्वय से ही यह तय होता है कि कोई धार्मिक कार्य कब और कैसे किया जाए। इसी परंपरा के अनुसार प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत और पूजन किया जाता है। माघ माह की मासिक शिवरात्रि इस बार 17 जनवरी, शनिवार को है, जोकि श्रद्धा और भक्ति के साथ हर बार की तरह मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य भरत दुबे के अनुसार “माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 16 जनवरी की रात 10 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 18 जनवरी की रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। व्रत और पूजा 17 जनवरी को करना इसलिए श्रेष्ठ है, क्योंकि शिव आराधना का सर्वोत्तम समय निशिता काल इसी दिन प्राप्त हो रहा है।” आचार्य भरत दुबे का कहना है कि शिवरात्रि साधना और...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भविष्य में ज़्यादा नई नौकरियां पैदा करने के लिए स्टार्टअप की क्षमता और सामर्थ्य को मान्यता देता है। यह एक बेहतरीन चक्र है जो एक दूसरे को पोषित करेगा। उद्यमी संस्कृति ज़्यादा नौकरियां पैदा करेगी और ज़्यादा नौकरियां ज़्यादा संभावित उद्यमियों को जन्म देंगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा - राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया था। हमारे देश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नित नए अ...
मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा

मध्य प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक गिरा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार रात चार शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जबकि शाजापुर में शीतलहर की स्थिति बनी रही। आज शुक्रवार सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्वालियर-चंबल, रीवा, शहडोल और सागर संभाग सबसे अधिक प्रभावित हैं, जहां कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। भोपाल और इंदौर में भी रात का तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 232 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। यह ऊपरी वायुमंडल में बहने वाल...
MP: राहुल गांधी कल आएंगे इंदौर… दूषित पानी से मौतों पर राजनीति का अखाड़ा बना शहर

MP: राहुल गांधी कल आएंगे इंदौर… दूषित पानी से मौतों पर राजनीति का अखाड़ा बना शहर

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Opposition Leader Rahul Gandhi) के 17 जनवरी को मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) दौरे के पहले ये शहर पूरी तरह राजनीति का अखाड़ा बन गया है। गांधी दूषित पानी से हुई लगभग 20 से भी ज्यादा लोगों की मौत के मामले को लेकर 17 को इंदौर आने वाले हैं। वे यहां प्रभावितों के परिजन से मुलाकात करेंगे। उनके इस दौरे के पहले राज्य में इस मुद्दे को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कल अपने इंदौर प्रवास के दौरान बिना किसी का नाम लिए इस मामले को लेकर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ''हमने इस कठिनाई के दौर को महसूस किया है, संवेदना के साथ महसूस किया है, लेकिन आप अगर लाशों पर राजनीति करने आओगे, इंदौर बर्दाश्त नहीं करेगा। कोई बर्दाश्त करने वाला न...
भोपाल में आज मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 का आयोजन

भोपाल में आज मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 का आयोजन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आज गुरुवार को ‘मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कांफ्रेंस में एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए मध्य प्रदेश के रणनीतिक रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर एन एम्पावर्ड भारत की थीम पर आयोजित इस कांफ्रेंस से एआई आधारित शासन, तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अकादमिक और उद्योग समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ प्रदेश सरकार एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश 'इनोवेशन एक्सपो' का शुभार...
मध्‍य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश की संभावना

मध्‍य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं की वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। राजधानी भोपाल समेत पूरे प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बना हुआ है। नवंबर-दिसंबर के बाद जनवरी में भी ठंड के पुराने रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। प्रदेश में सर्द हवाओं की वजह से रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। शहडोल और कटनी में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जबकि ग्वालियर और भोपाल में भी रातें कड़ाके की ठंड से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जनवरी से हिमालयी क्षेत्र में एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 3 से 4 दिन बाद मध्य प्रदेश में मावठा यानी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल पश्चिमी हिस्से के पास से एक ट्रफ गुजर रही है, लेकिन उसका सीधा असर प्रदेश पर नहीं पड़ रहा है। वेस्टर्न डिस्टरब...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थल सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं, जवानों के साहस को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थल सेना दिवस पर दी शुभकामनाएं, जवानों के साहस को किया नमन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज गुरुवार को थल सेना दिवस है। हर साल देश में 15 जनवरी का दिन भारतीय थल सेना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने थल सेना दिवस के अवसर पर अपने अदम्य साहस और अद्भुत पराक्रम से मातृभूमि की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले भारतीय सेना के सभी वीर जवानों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर अपने संदेश में कहा कि थल सेना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विषम, चुनौतीपूर्ण एवं कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा के लिए कर्तव्य पथ पर समर्पित सेना के जवानों पर संपूर्ण राष्ट्र को गर्व है। उन शूरवीरों को कोटिशः नमन, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए।...
उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

उज्जैनः महाकाल महोत्सव का आज दूसरा दिन, शिव तत्त्व पर आधारित प्रस्तुति “शिवा” होगी मुख्य आकर्षण

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में आयोजित महाकाल महोत्सव 2026 के दूसरे दिन यानी आज गुरुवार को श्री महाकाल लोक में शिव तत्त्व पर आधारित भव्य सांगीतिक प्रस्तुति “शिवा” महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेगी। सायं 7 बजे से आयोजित इस विशेष सांस्कृतिक संध्या में देश का प्रतिष्ठित समूह द ग्रेट इंडियन कॉयर (मुंबई) द्वारा भगवान शिव के तत्त्व, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना को स्वरबद्ध किया जाएगा। यह प्रस्तुति संगीत, साधना और शिव अनुभूति का अद्भुत संगम होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के सांस्कृतिक सलाहकार श्रीराम तिवारी ने बताया कि वीर भारत न्यास, विक्रमादित्य शोध पीठ तथा श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव का उद्देश्य भगवान शिव के तत्त्व, महाकाल की अवधारणा तथा भारतीय संस्कृति...
अपनी सांस्कृतिक अनुभूतियों और प्रशिक्षण के निर्देशों का देश हित में करें उपयोग : राज्यपाल पटेल

अपनी सांस्कृतिक अनुभूतियों और प्रशिक्षण के निर्देशों का देश हित में करें उपयोग : राज्यपाल पटेल

मध्य प्रदेश
भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रशिक्षण, अधिकारियों को सशस्त्र सीमा बल अकादमी भोपाल के लिये केवल अधिकारी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील और सजग राष्ट्र-प्रहरी के रूप में तैयार करने का समन्वित प्रयास है। प्रशिक्षण, व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक-दूसरे के राज्य की संस्कृति, विशेषताओं और विविधताओं को समझने का अवसर प्रदान करता है। विविधता में एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षु अपने राज्य की विशिष्टताओं की अनुभूतियों और प्रशिक्षण के निर्देशों का देश हित में उपयोग कर, “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के निर्माण में योगदान दे। राज्यपाल श्री पटेल गुरूवार को सशस्त्र सीमा बल अकादमी भोपाल के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्र के प्रतिष्ठित बल में चयन की बधाई और शुभ...