Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक बरैया के विवादित बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, मुख्यमंत्री ने की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस विधायक बरैया के विवादित बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया, मुख्यमंत्री ने की कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का आपत्तिजनक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने धर्मग्रन्थों और बेटियों के संदर्भ में अस्वीकार्य बातें की हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक तापमान ऊँचा हो गया है, और भाजपा ने इस पर आक्रमक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बरैया के बयान की निंदा की है और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "राहुल गांधी को देखने की आवश्यकता है कि ऐसे जहर फैलाने वाले बयानों का क्या प्रभाव होता है। हमें उम्मीद है कि वे अपने विधायक को पार्टी से बाहर करेंगे और उन पर कार्रवाई करेंगे।" उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी इस बयान की भर्त्सना करते हुए कहा, "क...
मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस 21 जनवरी को होगी

मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस 21 जनवरी को होगी

मध्य प्रदेश
जनवरी 2026 बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस के प्रतिवेदन की समीक्षाबैठक सुबह 11 बजे से मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में होगी।कांफ्रेंस मेंकलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कांफ्रेंस के बिंदुओं के पालन प्रतिवेदनकी समीक्षा होगी।मंत्रालय में होने वाली इस कांफ्रेंस में विभिन्नविभागों के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे जबकि कलेक्टर,कमिश्नर और पुलिसअधीक्षक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सहभागिता करेंगे।...
मौनी अमावस्या 18 जनवरी को: पितृ कृपा के लिए मौन, स्नान और दान का महत्व

मौनी अमावस्या 18 जनवरी को: पितृ कृपा के लिए मौन, स्नान और दान का महत्व

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या के रूप में सनातनी मानते आए हैं। इस दिन श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर दान-पुण्य करते हैं तथा मौन व्रत का पालन कर आत्म-चिंतन और साधना में लीन रहते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष मौनी अमावस्या रविवार 18 जनवरी को मनाई जाएगी। इस संबंध में ज्योतिषाचार्य भरत चंद्र दुबे ने बताया कि मौनी अमावस्या पर मौन रहना सबसे बड़ा तप माना गया है। मौन से मन शांत होता है, विचारों में संयम आता है और आत्मा की शुद्धि होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि मौन साधना से वाणी की शुद्धि होती है, पापों का नाश होता है और साधक को आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यह व्रत मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और ज्ञानवृद्धि का भी मार्ग प्रशस्त करता है। उन्हें बताया कि पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 18 जनवरी को रात 1 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ होकर 19 ...
महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

महाकाल महोत्सव: संगीत और भक्ति का विशेष कार्यक्रम, विपिन अनेजा देंगे प्रस्तुति

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पाँच दिवसीय महाकाल महोत्सव के चौथे दिन आज शनिवार को महाकाल लोक में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें संगीत और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। आयोजक संस्था वीर भारत न्यास के सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 7 बजे होगा। कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति सुगम संगीत की रहेगी, जिसमें श्रेयश शुक्ला एवं बैंड (इंदौर) तथा विपिन अनेजा एवं बैंड (मुंबई) द्वारा मधुर और भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वीर भारत न्यास एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाकाल महोत्सव में आज लोक-संस्कृति के रंगों से सजी इस संध्या में जनजातीय एवं लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें कोरकू जनजातीय गुदली नृत्य मंशाराम एवं साथी (हरदा), गण...
मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का कहर, मंदसौर में तापमान 2.5 डिग्री

मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का कहर, मंदसौर में तापमान 2.5 डिग्री

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठंड ने तीखा रूप ले लिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में सर्दी और तेज हुई है। अगले दो से तीन दिन तक कड़ाके की ठंड बनी रहने की संभावना है। 19 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश में बादल और हल्की बारिश की स्थिति भी बन सकती है। शनिवार सुबह 15 से अधिक जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चादर छाई रही, जबकि शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी और मैहर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार की रात कई जिलों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला मंदसौर रहा। यहां तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंदसौर के बाद कटनी के करौंदी...
MP: बिजली विभाग का अजीब कारनामा… रात ढाई बजे कनेक्शन काटने पहुंच गए कर्मचारी, महिला ने चोर समझ मारे पत्थर

MP: बिजली विभाग का अजीब कारनामा… रात ढाई बजे कनेक्शन काटने पहुंच गए कर्मचारी, महिला ने चोर समझ मारे पत्थर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भिण्ड। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड जिले (Bhind district) के लहार में बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों का एक अनूठा कारनामा (Unique feat) सामने आया है। ये कर्मचारी गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे (Around 2:30 AM) एक महिला के घर कनेक्शन काटने पहुंच गए। रात के सन्नाटे में अचानक गेट खटकाने से महिला घबरा गई। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो कर्मचारी दीवार फांदकर छत पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। ऐसे में बदमाशों का हमला समझकर महिला ने बचाव में ईंट-पत्थर फेंक दिए, जिससे सरकारी वाहन का कांच टूट गया। इसके बाद बिजली कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। उधर कर्मचारियों के इतनी रात को महिला के घर पहुंचने के पीछे जो वजह सामने आई है, वह और भी हैरान करने वाली है। दरअसल ये कर्मचारी उस अजीबोगरीब फरमान के बाद इतनी रात को वहां पहुंचे थे, जिसके अनुसार टारगेट पूरा करने का दबाव बनाते हुए उन्हें रात 12 ब...
MP: छिंदवाड़ा में खौफनाक वारदात… मां ने पिता के लिए रो रही बच्ची का गला घोंटकर

MP: छिंदवाड़ा में खौफनाक वारदात… मां ने पिता के लिए रो रही बच्ची का गला घोंटकर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara district) के चांद थाना क्षेत्र के परसगांव में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने गुस्से में आकर अपनी ढाई साल की मासूम बेटी (Innocent Daughter) की गला घोंटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृत बच्ची के पिता रामदास चौरिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी ढाई साल की बेटी की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। पिता ने बताया कि करीब 3 बजकर 25 मिनिट पर जब वह घर लौटे तो बेटी को अचेत अवस्था में मिली। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत पर संदेह जताते हुए पिता थाने पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि बच्ची की मौत गला घोंटने से हुई...
MP: इंदौर में ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क का खुलासा…. स्कूल प्रिंसिपल निकला सरगना, 2 युवतियों के साथ गिरफ्तार

MP: इंदौर में ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क का खुलासा…. स्कूल प्रिंसिपल निकला सरगना, 2 युवतियों के साथ गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इंटरस्टेट ड्रग्स स्मगलिंग नेटवर्क (Interstate Drug Smuggling Network) का पर्दाफाश हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि भोपाल (Bhopal) के एक स्कूल का प्रिंसिपल इस नेटवर्क का सरगना निकला। लग्जरी लाइफ का शौकीन यह प्रिंसिपल थार गाड़ी से ड्रग्स की तस्करी करता था। उसे दो लड़कियों के साथ इंदौर में गिरफ्तार किया गया है। इंदौर में शिक्षा की गरिमा को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज खुलासा तब हुआ जब भोपाल के एक स्कूल के प्रिंसिपल अबान शकील को कनाड़िया पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। लग्जरी लाइफ स्टाइल का शौकीन अबान शकील दरअसल नशे के इंटरस्टेट नेटवर्क का अहम किरदार निकला, जो थार गाड़ी से ड्रग्स की तस्करी करता था। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है और पूछताछ में कई अन्य तस्करों के नाम सामने आए हैं। इससे पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। इवेंट कंपनी की आड़ ...
गौतम गंभीर का माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ में दर्शन

गौतम गंभीर का माँ पीताम्बरा सर्व सिद्धपीठ में दर्शन

मध्य प्रदेश, राज्य
आगरमालवा, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी एवं वर्तमान में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पहुँचे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मध्यप्रदेश के इंदौर में खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और देश की सुख-शांति, समृद्धि के साथ-साथ भारतीय टीम की जीत और सफलता की कामना की। मंदिर परिसर में गौतम गंभीर के आगमन से श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी, ट्रस्ट सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा उपरांत गौतम गंभीर ने शांत भाव से माँ के दरबार में कु...
महाकाल महोत्सव में सोना महापात्रा की आत्मा को छू लेने वाली शिव-भक्ति प्रस्तुति

महाकाल महोत्सव में सोना महापात्रा की आत्मा को छू लेने वाली शिव-भक्ति प्रस्तुति

मध्य प्रदेश, राज्य
उज्जैन, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित पांच दिवसीय महाकाल महोत्सव में आज शुक्रवार की शाम जनजातीय लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव में मुम्बई की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सोना महापात्रा द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति एवं संस्कृति संचालनालय के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 18 जनवरी तक “श्री महाकाल महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन संस्था में शामिल वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी ने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को श्री महाकाल लोक में जनजातीय लोकनृत्य, लोककलाओं एवं संगीतमय प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें जनजातीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं, लोकजीवन एवं आस्था से जुड़े विविध रंगों को मंच प्रदान किया जाएगा। इस दौरान देश की ...