Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

लोकभवन 25 जनवरी से आमजनों के लिए खुलेगा

लोकभवन 25 जनवरी से आमजनों के लिए खुलेगा

मध्य प्रदेश
भोपाल! राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 25 जनवरी से लोकभवन आमजनों के लिए खोला जा रहा है। नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक निर्धारित समयावधि में लोकभवन का भ्रमण कर सकेंगे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि लोकभवन 25 जनवरी एवं 27 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे से सायं 8 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के दिन, लोकभवन भ्रमण का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि लोकभवन भ्रमण के लिए आने वाले नागरिक कुशाभाऊ ठाकरे सभागार परिसर में वाहन पार्किंग कर सकेंगे। लोकभवन में प्रवेश गेट क्रमांक-1 से होगा और निकास गेट क्रमांक- 4 से होगा। भ्रमण के समस्त रूट में आमजन लोकभवन की ऐतिहासिकता, सजावट और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत म...
MP: गणतंत्र दिवस पर भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में CM करेंगे ध्वजारोहण, जानिए इंदौर में कौन फहराएगा तिरंगा

MP: गणतंत्र दिवस पर भोपाल में राज्यपाल, उज्जैन में CM करेंगे ध्वजारोहण, जानिए इंदौर में कौन फहराएगा तिरंगा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें राज्य सरकार के अलग-अलग जनप्रतिनिधि हिस्सा लेकर झंडावंदन (Flag Hoisting) करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक पत्र जारी किया है और बताया है कि इस साल होने वाले जिलास्तरीय आयोजनों कौन से प्रतिनिधि कहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राज्य के सभी कलेक्टरों के नाम पर जारी इस पत्र में बताया गया है कि राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यमंत्री और कलेक्टर किन जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल (Mangubhai Patel) भोपाल में होने वाले मुख्य स...
फिटनेस टेस्ट में फेल, फिर मिलेट्स से जीता विश्व बाजार, ये है शुभम तिवारी की प्रेरक कहानी

फिटनेस टेस्ट में फेल, फिर मिलेट्स से जीता विश्व बाजार, ये है शुभम तिवारी की प्रेरक कहानी

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
शहडोल! शहडोल के 30 वर्षीय युवा उद्यमी शुभम तिवारी की कहानी हर बेरोजगार युवा के लिए एक मिसाल है। नौकरी के लिए मेडिकल फिटनेस टेस्ट में असफल होने के बाद उन्होंने हार नहीं मानी। तीन साल की कड़ी मेहनत से मिलेट्स उत्पादों पर रिसर्च कर विदेशों तक अपनी पहचान बना ली। जर्मनी से मंगाईं आठ अत्याधुनिक मशीनें, गल्फ कंट्री, श्रीलंका, यूरोप और अमेरिका से 42 टन का प्री-ऑर्डर, 50 हजार किलो से ज्यादा घरेलू बुकिंग! और उसके बाद सफलतापूर्वक किए जा रहे सफल प्रसासों से शुभम साबित कर रहे हैं कि असफलता बस एक नया रास्ता दिखाने का बहाना है। दरअसल असफलता नया अवसर है। नेशनल हाईवे 43 पर स्थित ये यूनिट, जहां एक घंटे में एक टन अनाज प्रोसेस होता है, राज्‍य के शहडोल संभाग की पहली ऐसी सुविधा है।अगर आप भी बेरोजगार हैं, तो उनकी ये कहानी आपको उत्साह से भर देगी, क्योंकि सपनों को हकीकत में बदलना हर युवा के बस की बात है! ...
MP: भोजशाला में बसंत पंचमी की तैयारियां तेज…कमिश्नर-आईजी पहुंचे धार, दोनों पक्षों से की बात

MP: भोजशाला में बसंत पंचमी की तैयारियां तेज…कमिश्नर-आईजी पहुंचे धार, दोनों पक्षों से की बात

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
धार। आगामी बसंत पंचमी (Basant Panchami) को लेकर मध्य प्रदेश के धार के भोजशाला (Bhojshala, Dhar) क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इंदौर कमिश्नर और आईजी (Commissioner and IG) ने हिन्दू और मुस्लिम दोनों ही पक्षों के साथ बैठक की। बताया जाता है कि इंदौर कमिश्नर डॉ. सुदामा खंडे और आईजी इंदौर अनुराग सिंह सोमवार को धार पहुंचे और सर्किट हाउस में हिन्दू-मुस्लिम समाज (Hindu-Muslim society) के प्रतिनिधि मंडलों से अलग-अलग बंद कमरे में चर्चा की। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ बातबताया जाता है कि बैठक में हिंदू समाज की ओर से गोपाल शर्मा और अशोक जैन मौजूद रहे जबकि मुस्लिम समाज की ओर से शहर काजी वकार सादिक, हाजी मुजीब कुरेशी, सोहेल निसार, जावेद अंजुम साहब एवं सदर अब्दुल समद समेत कुल 8 प्रतिनिधि मौजूद रहे। क्या बोला हिन्दू पक्ष?भोज उत्सव समिति के संर...
निवेश आकर्षित करने के लिए CM मोहन यादव की अगुवाई में दावोस पहुंची मप्र की टीम

निवेश आकर्षित करने के लिए CM मोहन यादव की अगुवाई में दावोस पहुंची मप्र की टीम

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार की टीम निवेश को आकर्षित करने के लिए दावोस (Davos) में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 (World Economic Forum 2026) में भाग ले रही है। 'ए स्प्रिट ऑफ डायलाग' थीम के साथ राज्य सरकार रिन्यूएबल एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों से बातचीत करेगी। दौरे के दौरान अडानी समूह, सानोफी और डीपी वर्ल्ड जैसी बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा होगी। क्या मकसद?मध्य प्रदेश सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, दावोस में बैठकों के दौरान मैन्युफैक्चरिंग, अक्षय ऊर्जा, लॉजिस्टिक, टेक्सटाइल, रसायन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेशकों को राज्य में आमंत्रित किया जाएगा। मध्य प्रदेश इस मंच पर निवेश संबंधी चर्चाओं, नई नीतियों की प्रस...
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दतिया पहुँचीं, पीताम्बरा पीठ में की पूजा- अर्चना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दतिया पहुँचीं, पीताम्बरा पीठ में की पूजा- अर्चना

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
दतिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सपरिवार मध्‍य प्रदेश के दतिया पहुँचीं। झांसी से सड़क मार्ग के माध्यम से दतिया आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वयं मुख्यमंत्री की अगवानी की। दतिया पहुँचने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्री पीताम्बरा पीठ पहुँचीं, जहाँ उन्होंने लगभग 40 मिनट से ज्यादा विधिवत पूजा-अर्चना की और मां पीताम्बरा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता माई कृपा में आयोजित रात्रि भोज में भी शामिल हुई।बता दे कि दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद श्रीमती रेखा गुप्ता का दतिया में...
वसंत पंचमी शुक्रवार को, भोजशाला में पूजा होगा या फिर नमाज…. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद

वसंत पंचमी शुक्रवार को, भोजशाला में पूजा होगा या फिर नमाज…. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) स्थित भोजशाला (Bhojshala) से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है. इस बार विवाद की वजह यह है कि 23 जनवरी को वसंत पंचमी (Vasant Panchami) शुक्रवार के दिन पड़ रही है, जबकि भोजशाला परिसर में हर शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की जुमे की नमाज अदा होती है इसको लेकर हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में मांग की गई है कि 23 जनवरी को भोजशाला परिसर में जुमे की नमाज पर रोक लगाई जाए और उस दिन केवल हिंदुओं को सरस्वती पूजा करने की अनुमति दी जाए. याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि याचिका में यह भी मांग की गई है कि वसंत पंचमी के दिन ASI और राज्य सरकार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बने. याचिका...
इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के लिए खास सुरक्षा इंतजाम, दर्शकों में जोश

इंदौर में भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच के लिए खास सुरक्षा इंतजाम, दर्शकों में जोश

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह है। इधर, पुलिस और जिला प्रशासन ने मैच को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। इंदौर होलकर स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मैच शुरू हो गया है। इस मैच को लेकर पूरे शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त जोश है। सुबह से ही स्टेडियम के आसपास युवाओं की खासी भीड़ है। बड़ी संख्या में युवा अपने चहेते क्रिकेट प्रेमियों की एक झलक देखने के लिए आए हैं। कोई चहेते खिलाड़ी का पोर्ट्रेट बनाकर लाया तो किसी ने 500 किमी बाइक चलाकर मैच देखने की चाहत पूरी की। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला है, वह स्टेडियम के बाहर माहौल देखने, खरीदारी करने के लिए भी पहुंचे हैं। इंदौर के केशव शर्मा अपने हाथों से बने विराट कोहली और अनु...
मुरैना के अंबाह में किन्नर के घर डकैती, 30 लाख के सामान पर हाथ साफ

मुरैना के अंबाह में किन्नर के घर डकैती, 30 लाख के सामान पर हाथ साफ

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह नगर में शनिवार की रात एक किन्नर के घर डकैती की वारदात घटी। इस घटना में 8 से 10 हथियारबंद बदमाश घर में प्रवेश करके, वहां उपस्थित लोगों को बंधक बनाकर लगभग 22 तोला सोना, कैश समेत कुल 30 लाख का सामान लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, आंबा में रहने वाली किन्नर राबिया के घर पर यह घटना रात लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। राबिया और उसके दो साथी किन्नर इस दौरान घर पर मौजूद थे। बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए और पहले किन्नरों को हथियार के बल पर डरा कर बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर के सभी ताले काटकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने किन्नरों के शरीर की तलाशी भी ली तथा उनसे जेवर भी निकालवाए। करीब चार किलो चांदी के जेवर और लगभग चार लाख रुपये नकद लूट गए। घटना के बाद अम्बाह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच...
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रभाव, शहडोल सबसे ठंडा जिला

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रभाव, शहडोल सबसे ठंडा जिला

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड का असर और तेज हो गया है। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते वहां से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं। शनिवार को उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 269 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम सक्रिय रही, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिला। इसी वजह से ठंड और सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ा। मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। भोपाल और शहडोल-रीवा संभाग में ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश में शहडोल जिला सबसे ठंडा रहा। शनिवार की रात यहां कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहडोल के बाद उम...