Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश
राज्यपाल पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि   ईमेल  प्रिंट      शहीद दिवस पर मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि भोपाल! राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया। उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों का पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर लोकायुक्त जस्टिस श्री सतेंद्र कुमार सिंह ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे। शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव सहित लोकभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पण और मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 5 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 5 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ

मध्य प्रदेश
भोपाल। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सांस्कृतिक रूप से चरमोत्कर्ष पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला नोहलेश्वर महोत्सव इस वर्ष अधिक भव्यता के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 से 15 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस 5 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस महोत्सव में कला, संस्कृति, साहित्य एवं भक्ति संगीत जगत की ख्यातनाम हस्तियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।   राज्य मंत्री श्री लोधी ने बताया कि बुंदेलखंड की धार्मिक आस्था के इस केंद्र पर होने जा रहे नोहलेश्वर महोत्सव में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर जहां भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे, वहीं भगवान भोलेनाथ के शिव...
सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय : आयुक्त भोंडवे

सड़क सुरक्षा केवल कानून नहीं, जन-जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय : आयुक्त भोंडवे

मध्य प्रदेश
भोपाल आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास श्री संकेत भोंडवे ने कहा है कि सड़क सुरक्षा केवल कानून का विषय नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन से जुड़ा हुआ विषय है। यदि सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और आपात परिस्थितियों में सही जानकारी रखें, तो अनेक बहुमूल्य जीवन बचाए जा सकते हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जिम्मेदार नागरिक भावना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरूवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा प्रशिक्षण सह कार्यशाला में सड़क सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता एवं जीवन रक्षा से जुड़े विषयों पर विशे...
MP: रायसेन में आसमान से विदेशी मशीन गिरने से मची अफरा-तफरी… जानें क्या है पूरा मामला?

MP: रायसेन में आसमान से विदेशी मशीन गिरने से मची अफरा-तफरी… जानें क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रायसेन। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के रायसेन जिले (Raisen district) के एक गांव में मलेशिया के वायुमंडलीय डेटा संग्रह उपकरण रेडियो-सोंडे (Atmospheric Data Collection Instrument Radio-Sonde) के गिरने से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। इस मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर बेगमगंज क्षेत्र के ग्राम मरखंडी के एक रिहायशी इलाके में बुधवार शाम आसमान से यह रेडियो-सोंडे गिरा, जिसे संदिग्ध यंत्र समझकर और किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। बेगमगंज की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) सोनल गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यंत्र को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह कोई विस्फोटक नहीं बल्कि मौसम विज्ञान में इस्तेमाल होने वाला रेडियो-सोंडे उपकर...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ का किया पुण्य स्मरण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ का किया पुण्य स्मरण

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्र निर्माण को समर्पित, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक प्रो. राजेन्द्र सिंह ‘रज्जू भैया’ की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री रज्जू भैया के प्रखर विचार, कृतित्व और उनका अद्भुत व्यक्तित्व मां भारती की सेवा को समर्पित राष्ट्र सेवकों के लिए सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा।...
मध्य प्रदेश
मप्र में 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, संजय कुमार होंगे भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेना (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में गुरुवार को गृह विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार (2004 बैच) को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि मौजूदा आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा (आईपीएस 1997 बैच) को मध्य प्रदेश का परिवहन आयुक्त बनाया गया है। यानी उनकी सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपी गई हैं। इसके अलावा 1992 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस म...
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस पर लोकभवन में फहराया ध्वज

मध्य प्रदेश
भोपाल ! राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोकभवन में ध्वज फहराया। गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी सहित लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। राज्यपाल श्री पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों को मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय श्री नरेन्द्र सिंह रावत, श्री श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, राज्यपाल के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री अभिलाष भलावी, नियंत्रक हाउसहोल्ड श्रीमती शिल्पी दिवाकर राज्यपाल के निज सचिव श्री विपुल पटेल सहित राजभवन के सभी विभागों और सुरक्षा बलों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।...
प्रदेश में उत्पादित फूलों की विभिन्न किस्मों का होगा प्रदर्शन

प्रदेश में उत्पादित फूलों की विभिन्न किस्मों का होगा प्रदर्शन

मध्य प्रदेश
भोपाल। "वाइब्रेंट" की थीम पर 30 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाला "राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव" बहुउदेशीय होगा। पुष्प महोत्सव के भव्य आयोजन के लिये तैयारियों की समीक्षा बैठक आयुक्त श्री अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें राज्य स्तरीय रोज सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद गर्दे सहित अन्य पदाधिकारी और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश में फूलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देने और कृषकों की आय में वृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिये पुष्प महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। इसमें कृषि, एवं उद्यानिकी फसल उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देना सरकार का मूल लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश, देश का प्रमुख पुष्प उत्पादन राज्य है। मध्यप्रदेश में मुख्यत: गुलाब, जरबेरा, गेंदा, सेवंती, रजनी...
पेंच जल विद्युत गृह ने मॉक ड्रिल में दिया महाराष्ट्र के तीन ताप विद्युत गृहों को बैकअप

पेंच जल विद्युत गृह ने मॉक ड्रिल में दिया महाराष्ट्र के तीन ताप विद्युत गृहों को बैकअप

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने पेंच जल विद्युत गृह तोतलाडोह के माध्यम से उच्च स्तरीय अभियान्त्रिकी दक्षता, समन्वय एवं परिचालन तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कम्पनी (MahaTransco) के साथ गत दिवस सफलतापूर्वक ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल की। यह अभ्यास विशिष्ट आपातकालीन परिस्थितियों या राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड के आंशिक अथवा पूर्ण विफल होने की स्थिति में विद्युत प्रणाली की त्वरित बहाली एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दृष्टि से किया जाता है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कम्पनी के पेंच जल विद्युत गृह से महाराष्ट्र राज्य स्थित कोराडी ताप विद्युत गृह (महा-जेनको), खापरखेड़ा ताप विद्युत गृह (महा-जेनको) व विदर्भ औद्योगिक विद्युत गृह (अदाणी समूह), नागपुर तक एक आयलैंड का निर्माण कर महाराष्ट्र की लगभग 5 हजार मेगावाट उत्पादन...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश
संयुक्त अरब अमीरात स्थित वैश्विक लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी है डीपी वर्ल्ड भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में बुधवार को दावोस में मध्यप्रदेश और वैश्विक लॉजिस्टिक्स एवं सप्लाई चेन क्षेत्र की संयुक्त अरब अमीरात (दुबई) में स्थित अग्रणी कंपनी डीपी वर्ल्ड के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। मध्यप्रदेश शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई ने एवं डीपी वर्ल्ड की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा वित्त एवं व्यवसाय विकास अधिकारी अनिल मोहता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर डीपी वर्ल्ड के समूह अध्यक्ष सुल्तान अहमद बिन सुलायेम उपस्थित रहे। इस एमओयू के माध्यम से औद्योगिक विकास और निवेश सहयोग से जुड़े विषयों पर सहमति बनी, जो राज्य में लॉजिस्टिक्स, इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देने की क्षमता रख...