Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

नर्मदा परिक्रमा पथ पर वृक्षारोपण का किया जाएगा व्यापक अभियान: मंत्री पटेल

नर्मदा परिक्रमा पथ पर वृक्षारोपण का किया जाएगा व्यापक अभियान: मंत्री पटेल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने नर्मदा परikrमा पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आश्रय स्थलों पर व्यापक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री पटेल ने सोमवार को जीवनदायिनी माँ नर्मदा के जल को निर्मल बनाए रखने, उनके प्रवाह को अविरल सुनिश्चित करने तथा नर्मदा से जुड़े समग्र विकास कार्यों के संबंध में राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में छोटे सिेंह, दिनेश जैन, हर्षिका सिंह, अविप्रसाद एवं दीपक आर्य उपस्थित थे। मंत्री पटेल ने अधिकारियों को परिक्रमा पथ पर प्रस्तावित पुल, पुलिया एवं ब्रिज के सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूर्ण कर सुनियोजित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में विधानसभा से संबंधित लंबित प्रकरणों की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। मंत्री पटेल ने सभी लंबित...
लव जिहाद को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति

लव जिहाद को रोकने के लिए वार्ड स्तर पर महिला नेटवर्क बनाएगी हिंदू उत्सव समिति

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से वार्ड और मोहल्ला स्तर पर महिला सदस्यों का संगठित नेटवर्क तैयार करने की रणनीति बनाई है। सोमवार से इसकी शुरूआत भी हो गई है। समिति का कहना है कि अब उसका कार्य केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज और परिवार की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर जमीनी स्तर पर हस्तक्षेप किया जाएगा। समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने सोमवार को बताया कि संगठन का मानना है कि जब समाज और परिवार सुरक्षित होंगे, तभी उत्सवों का वास्तविक अर्थ रहेगा। इसी सोच के तहत महिलाओं को अभियान की केंद्रीय भूमिका सौंपी जा रही है। तिवारी के अनुसार हर वार्ड और मोहल्ले में युवक-युवतियों की संयुक्त टीमें बनाई जाएंगी, जिनमें महिलाओं की भूमिका प्रमुख होगी। महिला सदस्य घर-घर जाकर माताओं, बहनों और...
पन्ना में ऑटो और बाइक की भयंकर टक्कर, युवक की मृत्यु, दो घायल

पन्ना में ऑटो और बाइक की भयंकर टक्कर, युवक की मृत्यु, दो घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
पन्ना, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सकरिया हवाई पट्टी के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ककरहटी निवासी शिवम शिवहरे (19) पुत्र दुर्गेश शिवहरे अपने साथियों संजय पांडे और शिवा पांडे के साथ बाइक से पन्ना से ककरहटी जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बेकाबू ऑटो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम शिवहरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय पांडे और शिवा पांडे को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। ऑटो चालक फरार, तलाश जारी पुल...
सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में बनेंगे टेंट सिटी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान

सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में बनेंगे टेंट सिटी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का ऐलान

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ गुजरात के रण ऑफ कच्छ का 'रण उत्सव' आज भारत की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को गुजरात में भव्य 'रण उत्सव' में सहभागिता के बाद कहा कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है। लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। यह प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में वर्ष-2028 में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ' में 'रण उत्सव' की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी। साथ ही, मध्य प्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य कि...
पचमढ़ी के होटल में गैस सिलेंडर का विस्फोट, चार घायल

पचमढ़ी के होटल में गैस सिलेंडर का विस्फोट, चार घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
नर्मदापुरम, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी के एक होटल में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे एलपीजी सिलेंडर में अचानक तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस हादसे में होटल का एक कर्मचारी झुलस गया है, जबकि महाराष्ट्र के एक परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पचमढ़ी के सिनेरिटी होटल में यह घटना हुई, जहां गैस सिलेंडर के फटने से धमाका इतना तेज था कि 20 मीटर दूर स्थित पांडव रिट्रीट में भी इसका असर महसूस हुआ। इस विस्फोट से होटल का ग्राउंड फ्लोर क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में बुलढाना निवासी प्रदीप गाड़ोदिया, उनकी पत्नी रीमा गाड़ोदिया (37), बेटे मोरेश गाड़ोदिया (5), और नमन गाड़ोदिया शामिल हैं। इसके अलावा, होटल का कुक राकेश भी झुलस गया है। मौके पर पहुंची पचमढ़ी थाना प्रभारी पदम सिंह मौर्य ने घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाने में मदद की...
कोतवाली पुलिस ने डेढ़ करोड़ की एमडी के साथ गुलशेर पठान को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने डेढ़ करोड़ की एमडी के साथ गुलशेर पठान को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में मध्य प्रदेश के मंदसौर और पड़ोसी प्रतापगढ़ का कनेक्शन लगातार सामने आ रहा है। कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर गुलशेर पठान को डेढ़ करोड़ की एमडी के साथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक और आरोपी को भी पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स की सप्लाई के लिए मंदसौर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और गुलशेर को उसके साथी नंदकिशोर उर्फ नंदू के साथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों से अवैध डोडाचूरा और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लि...
रण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ गुजरात में रण ऑफ कच्छ का 'रण उत्सव' आज भारत की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन क्षमता का वैश्विक प्रतीक बन चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भव्य 'रण उत्सव' में सहभागिता कर विश्व स्तरीय टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के बाद कहा कि जहां कभी बंजर भूमि थी, वहां आज किसानों की सहभागिता से पर्यटन, आजीविका और विकास का मॉडल खड़ा हुआ है, जिसे दुनिया देख रही है। लोक कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियां और गुजरात की समृद्ध संस्कृति, इस उत्सव को विशिष्ट पहचान देती हैं। यह प्रेरक उदाहरण है। उज्जैन में वर्ष-2028 में आयोजित होने वाले 'सिंहस्थ' में 'रण उत्सव' की तर्ज पर टेंट सिटी विकसित की जाएगी। साथ ही, मध्यप्रदेश में जहां पर्यटकों की संख्या अधिक है, वहां भी टेंट सिटी की योजना पर कार्य किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर प...
आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट

मध्य प्रदेश, लेख
• डॉ. मोहन यादव भोपाल! भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व में हम विकसित भारत का मिशन लेकर आगे बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 मध्यप्रदेश के लिए आर्थिक विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा, उद्योगों को सरल प्रक्रियाएँ, निवेशकों को भरोसेमंद वातावरण, युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण, एमएसएमई सेक्टर को संस्थागत समर्थन और नागरिकों को बेहतर सेवाएँ प्राप्त होंगी। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की जो नींव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में रखी गई है उसे वर्ष 2026-27 के बजट ने और ज्यादा मजबूत किया है। भारत की अर्थव्यवस्था अब तेजी से नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर है। युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और उदयमिता...
समाधान योजना में 852 करोड़ 76 लाख मूल राशि हुई जमा : ऊर्जा मंत्री तोमर

समाधान योजना में 852 करोड़ 76 लाख मूल राशि हुई जमा : ऊर्जा मंत्री तोमर

मध्य प्रदेश
350 करोड़ 67 लाख सरचार्ज हुआ माफ भोपाल ! ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि समाधान योजना 2025-26 के प्रथम चरण में 852 करोड़ 76 लाख रूपये मूल राशि जमा हुई है। साथ ही 350 करोड़ 67 लाख रूपये का सरचार्ज माफ किया गया है। योजना में 17 लाख 15 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराया है। पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने सौ फीसदी तक छूट का लाभ लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तीन माह से अधिक के शेष बकायादार उपभोक्ता  योजना के द्वितीय चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा कर 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठायें। द्वितीय चरण 28 फरवरी तक चलेगा।  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 5 लाख 27 हजार बकायादार उपभोक्ताओं ने पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 534 करोड़ 16 लाख क...
मंत्रालय में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ

मंत्रालय में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ

मध्य प्रदेश
मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में फरवरी माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर सोमवार को राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। सामूहिक गायन में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर शामिल हुई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, श्री मनु श्रीवास्तव, श्री संजय कुमार शुक्ला, सचिव श्री एम. रघुराज, सहित मंत्रालय वल्लभ भवन, सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।...