Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अधोसंरचना विस्तार के साथ बेहतर स्वास्थ्य संकेतकों की ओर तेज गति से अग्रसर हो रहा है म.प्र. : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
सुदृढ़ हो रही हैं मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सशक्त किया जा रहा है। समन्वित प्रयासों से स्वास्थ्य अधोसंरचना का व्यापक विस्तार हुआ है और आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। मेडिकल शिक्षा, सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में उल्लेखनीय प्रगति के साथ मध्यप्रदेश स्वास्थ्य संकेतकों में निरंतर सुधार की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मातृ-शिशु स्वास्थ्य में भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है। प्रदेश में मातृ मृत्यु दर (MMR) 173 से घटकर 142 तथा शिशु मृत्यु दर (IMR) 41 से घटकर 37 हुई है। जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत लाखों लाभार्थियों को हजारों...
MP: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में दो आरोपियों को क्लीनचिट… पुलिस ने चार्जशीट से नाम हटाए

MP: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड केस में दो आरोपियों को क्लीनचिट… पुलिस ने चार्जशीट से नाम हटाए

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर (Indore city) के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (Transporter Raja Raghuvanshi) की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों को क्लीनचिट (Two Accused Clean chit) दे दी है और उनके नाम चार्जशीट से हटा दिए हैं। ये आरोपी थे बलवीर अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक), जिन्हें पहले साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की जांच में न तो इन आरोपियों के खिलाफ हत्या से जुड़े कोई ठोस प्रमाण मिले और न ही साक्ष्य नष्ट करने के आरोपों की पुष्टि हो सकी। इससे मामले में शिलांग पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद जांच में उनकी संलिप्तता न मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई। गिरफ्तारी के बाद किया गया बरीशुरुआत में शिलांग पुलिस ...
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा

मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा जिले (Chhindwara district) के परासिया क्षेत्र में हुए जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड (Toxic Coldrif Cough Syrup Scandal) के शिकार एक और बच्चे की मौत हो गई। बैतूल जिले के चार वर्षीय हर्ष यदुवंशी की रविवार रात करीब नागपुर एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह पिछले चार महीने से आईसीयू में भर्ती था और एम्स नागपुर में कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा था। इस मौत के बाद प्रदेश में जहरीले कफ सीरप के सेवन से मरने वाले बच्चों की संख्या 25 हो गई है। जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के टीकाबर्री निवासी गोकुल यदुवंशी के पुत्र हर्ष को सर्दी खांसी की शिकायत पर एक अक्टूबर 2025 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में एसएस ठाकुर को दिखाया था। ठाकुर की क्लीनिक पर हर्ष को कोल्ड्रिफ सीरप दिया गया था। उसको पीने के बाद हर्ष की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गंभीर हालत में परिजन...
MP के इस जिले को मिली रोप-वे और म्यूजियम का तोहफा, शिवराज ने दी बड़ी खुशखबरी!

MP के इस जिले को मिली रोप-वे और म्यूजियम का तोहफा, शिवराज ने दी बड़ी खुशखबरी!

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
रायसेन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा-रायसेन संसदीय क्षेत्र (Vidisha-Raisen Parliamentary Constituency) में सोमवार को चल रहे सांसद खेल महोत्सव (MP Sports Festival) का समापन हुआ, और इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रायसेन को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। शिवराज ने घोषणा की कि उन्हें भारत सरकार से रायसेन के किले तक रोप-वे बनाने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा, किले के भीतर एक भव्य म्यूजियम भी बनेगा, जिसमें रायसेन के इतिहास और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा। किले तक पहुँचने का आसान रास्ता मिलेगा: रोप-वे का निर्माण होगारायसेन का किला एक ऊंची पहाड़ी की चोटी पर स्थित है, जिससे वहां पहुंचना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहा है। अब रोप-वे के निर्माण से श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से किले तक पहुँच सकेंगे। शिवराज ने इस बारे में रायसेन के विधायक प्रभुराम चौधरी को...
ईंधन संरक्षण: भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक कदम

ईंधन संरक्षण: भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक कदम

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने सोमवार को ऑयल इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित संरक्षण क्षमता महोत्सव (सक्षम 2026) का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ईंधन संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तेल कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा सक्षम पखवाड़ा एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ईंधन का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखने के लिए बेहद जरूरी है। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि तेल कंपनियों का यह सामूहिक प्रयास न केवल अपने निर्धारित लक्ष्यों तक पहुंचेगा, बल्कि इसके सकारात्मक परिणाम भी समाज में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे। कार्यक्रम में बच्चे भी बढ़-चढ़कर सहभागिता कर रहे हैं, इसका उल्लेख करते हुए उन्होंने खुशी जताई और कहा कि नई पीढ़ी में जागरूकता ही वास्त...
इंदौर में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने जेसीबी से पाया काबू

इंदौर में कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने जेसीबी से पाया काबू

मध्य प्रदेश, राज्य
इंदौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हवा बंगला रोड स्थित एक कबाड़ की दुकान में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, गत्ता और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड के एसआई संतोष दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे गायत्री गेट, फुटी कोठी रोड क्षेत्र में स्थित कबाड़ की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी तुरंत मौके पर रवाना की गई। दमकल कर्मियों ने करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आसपास के लोगों ...
मछुआरों ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के तहत विशाल नाव रैली निकाली

मछुआरों ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के तहत विशाल नाव रैली निकाली

मध्य प्रदेश, राज्य
बड़वानी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में नर्मदा बचाओ आंदोलन के अंतर्गत नर्मदा घाटी के विस्थापित मछुआरों ने सोमवार को अपने संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की मांग करते हुए नर्मदा नदी में एक विशाल नाव रैली आयोजित की। इस रैली का नेतृत्व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने किया, जिसमें 30 से अधिक नावों पर सवार सैकड़ों मछुआरा परिवार शामिल हुए। रैली कसरावद से राजघाट तक आयोजित की गई। नाव रैली के माध्यम से मछुआरों ने सरकार और प्रशासन का ध्यान उनकी वर्षों से लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया। रैली के समापन के बाद मछुआरा संगठनों ने कलेक्टर बड़वानी को 10 सूत्रीय मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। नर्मदा घाटी के मछुआरे विस्थापन के सबसे बड़े पीड़ित हैं, ऐसा कहना मेधा पाटकर ने किया। उन्होंने कहा कि दशकों बाद भी मछुआरों को उनके कानूनी अधिकार नहीं मिले हैं। पाटकर ने चेतावनी दी क...
ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का त्वरित आकलन करने के निर्देश

ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति का त्वरित आकलन करने के निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन में आयोजित साप्ताहिक अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिले में ओलावृष्टि, समग्र विकास, कृषि सुदृढ़ीकरण और जनकल्याण से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मल्हारगढ़ क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का त्वरित आकलन कर कृषि एवं राजस्व विभाग को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर सहायता मिल सके। वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किए जाने के मद्देनजर कृषि विभाग को वार्षिक कार्ययोजना का कैलेंडर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में फसलों के विपणन, निर्यात, उत्पादन गुणवत्ता, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा, माइ...
स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए उपमुख्यमंत्री शुक्ल का निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए उपमुख्यमंत्री शुक्ल का निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को भोपाल स्थित मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, अधोसंरचना विकास, चिकित्सकीय मैनपावर की उपलब्धता एवं चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। इस दौरान उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के लिए सभी योजनाओं का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने अधोसंरचना विकास, चिकित्सकीय सहायक एवं चिकित्सकीय मैनपावर की नियुक्ति तथा स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन से संबंधित प्रस्तावों की गहन समीक्षा की। साथ ही इन प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र आगे बढ़ाने के निर्देश...
टीकमगढ़ में पशु क्रूरता पर एफआईआर, इलाके में तनाव

टीकमगढ़ में पशु क्रूरता पर एफआईआर, इलाके में तनाव

मध्य प्रदेश, राज्य
टीकमगढ़, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ शहर के बैकुंठी मोहल्ले में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया है। यहाँ एक पशुपालक ने मृत बछड़े का सिर काटकर गोशाला की दीवार पर टांग दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हालात को संभाला और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, बैकुंठी मोहल्ले में रहने वाला सतेंद्र यादव दुग्ध व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले उसकी गाय के बछड़े की बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जिसके बाद गाय ने दूध देना बंद कर दिया। सतेंद्र ने सोमवार को बछड़े का सिर काटकर उसमें भूसा भर दिया, धड़ को फेंक दिया और सिर को गाय के सामने लटका दिया ताकि गाय को यह लगे कि उसका बच्चा वहीं है और वह फिर से दूध देने लगे। जब पड...