Saturday, July 25खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से थे पीड़ित

मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का निधन, लंबे समय से डिमेंशिया से थे पीड़ित

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
MADHYA PRADESH APPROVEDDescription भोपाल। मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र का गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से लाखों प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर शायरडॉ. बशीर बद्र के प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।डॉ. बशीर बद्र लंबे समय से डिमेंशिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। उनकी याददाश्त जा चुकी थी। वे लोगों को पहचान भी नहीं पा रहे थे। पिछले कुछ समय से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। जिंदगी की आम बातों को सरल, सहज और सलीके से कहने का हुनर रखने वाले इस बुजुर्ग शायर के घर तभी से खामोशी पसरी थी। उन्हें आधुनिक गजल का उस्ताद माना जाता है। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 15 फरवरी 1935 को जन्मे बशीर बद्र ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद...
ट्विशा शर्मा मौत मामले में सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची सीबीआई, पूछताछ जारी

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
- थ्री डी कैमरे से रिकॉर्ड किए जा रहे घर के विजुअल, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारभोपाल । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित एक्ट्रेट ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच में जुटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गुरुवार सुबह सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के घर पहुंची। अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटे हैं। साथ ही गिरिबाला के घर में हाई इंटेंसिटी वाला थ्री डी कैमरा लगाया है। इसकी मदद से फर्स्ट फ्लोर पर दीवारों की हाइट नापने के साथ पूरे घर की 360 डिग्री एंगल पर रिकॉर्डिंग की जा रही है।सीबीआई की टीम ने गुरुवार सुबह 10 बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस बल की मौजूदगी में सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आवास में प्रवेश किया। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने यहां घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को खंगालते हुए पूरे घर के अंदर की बारीकी से मैपिंग की कार्रवाई की। इस कार्रवा...
वीर सावरकर देशवासियों के लिए रहेंगे सदैव वंदनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीर सावरकर देशवासियों के लिए रहेंगे सदैव वंदनीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘स्वातंत्र्यवीर’ विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा कि शहीद वीर सावरकर के नाम मात्र के स्मरण से ही रोम-रोम, राष्ट्रभक्ति-साहस और आत्म गौरव के भाव से पुलकित हो उठता है। वे असह्य यातनाओं को निर्भीकता और निडरता से सह गए, लेकिन स्वतंत्रता के दीप को जलाए रखा। मां भारती की सेवा में स्वयं का होम कर देने वाले स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर देशवासियों के लिए सदा वंदनीय रहेंगे।...
MP: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम… महिला ने फेंकी लाल मिर्च तो भागते नजर आए अधिकारी

MP: उज्जैन में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी टीम… महिला ने फेंकी लाल मिर्च तो भागते नजर आए अधिकारी

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
उज्जैन । मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन जिले (Ujjain district) के घिनोदा गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम को तब पीछे हटना पड़ा जब एक महिला ने छत से लाल मिर्च पाउडर (Chilli Powder) फेंकना शुरू कर दिया। आरोपी मांगीलाल पाटीदार और उसकी पत्नी सजन बाई ने सड़क के हिस्से पर अवैध निर्माण कर लिया था। टीम जब 19 मई को कार्रवाई करने पहुंची तो सजन बाई ने अधिकारियों पर छत से मिर्च पाउडर फेंकनी शुरू की। इससे टीम को वहां से भागना पड़ा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाचरोद के घिनोदा आबादी क्षेत्र में मांगीलाल पाटीदार का मकान है। आरोप है कि निर्माण के दौरान उसने सड़क के हिस्से पर अतिक्रमण कर लिया था। शिकायत मिलने पर 19 मई को तहसील की टीम खाचरौद थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने मांगीलाल और उसकी पत्नी सजन बाई को समझाइश देते हुए अतिक्रमण हटाने की...
MP: ट्विशा शर्मा मामले में सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने की रद्द

MP: ट्विशा शर्मा मामले में सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने की रद्द

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) केस में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने कड़ा फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Former judge Giribala Singh) को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के फैसले को रद्द कर दिया है. हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि निचली अदालत ने मामले के तथ्यों, गवाहों के बयानों और आरोपों पर गंभीरता से विचार नहीं किया था. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री से यह नहीं कहा जा सकता कि आरोप केवल समर्थ सिंह तक सीमित हैं। दरअसल, इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच अब CBI कर रही है. जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट को बताया कि उसे आरोपी सास गिरिबाला सिंह से हिरासत में पूछताछ की जरूरत है. जांच एजेंसी ने उनकी जमानत रद्द करने की मांग की थी. इस पर जबलपुर बेंच में वैकेशन जज देव नारायण ...
ग्वालियर में रेत डंपिंग विवाद में रिटायर्ड बीएसएफ जवान ने ससुर-दामाद को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ग्वालियर में रेत डंपिंग विवाद में रिटायर्ड बीएसएफ जवान ने ससुर-दामाद को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा गंभीर

अपराध, मध्य प्रदेश
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के पटरी रोड इलाके में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सरकारी जमीन पर रेत डंप करने को लेकर चल रहे विवाद में बीएसएफ के रिटायर्ड जवान विष्णु दुबे और उसके साथियों ने ससुर-दामाद पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना में दामाद महेंद्र उर्फ भोला गुर्जर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि ससुर सत्यभान गुर्जर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। भोला गुर्जर अपने ससुर सत्यभान गुर्जर के साथ पटरी रोड से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, आरोपियों ने कट्टों और पिस्तौल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 15 से 20 ...
पीएम सूर्य घर योजना में 39 हजार 975 उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची 311 करोड़ से अधिक की सब्सिडी

पीएम सूर्य घर योजना में 39 हजार 975 उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची 311 करोड़ से अधिक की सब्सिडी

मध्य प्रदेश
भोपाल! मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्रान्तर्गत आने 16 जिलों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत अब तक कुल 39 हजार 975 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। इनके खातों में 311 करोड़ 64 लाख से अधिक की राशि सब्सिडी के रूप में जमा कराई जा चुकी है। कंपनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन उपरांत विद्युत वितरण कंपनी में रजिस्टर्ड अधिकृत वेंडर से ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाएं। पीएम सूर्य घर योजना में एक किलोवॉट सोलर संयन्त्र लगाने पर 30 हजार रूपये, दो किलोवॉट सोलर संयंत्र लगाने पर 60 हजार रुपए तथा तीन किलोवॉट या उससे अधिक के सोलर संयन्त्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है। कहां करें आवेदन पीएम सूर्य घर योजना का शुभारंभ 13 फरवरी 2024 को हुआ था। योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट&...
योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति के हैं अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परम्परा को सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग और खजुराहो, दोनों ही सदियों से भारतीय संस्कृति के अभिन्न स्तंभ रहे हैं। हमारी सरकार योग के प्रचार के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। योग को प्रदेश के घर-घर तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग द्वारा इन दिनों ''घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग" अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में आयोजित “योग महोत्सव 2026” कार्यक्रम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योग आज सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि 'वन ...
अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित

अब तक कुल 13.36 लाख किसानों से 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित

आर्थिक, मध्य प्रदेश
भोपाल ! मध्यप्रदेश न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब तक 13 लाख 36 हजार किसानों से गेहूं का उपार्जन कर देश में अव्वल है। अब तक 103 लाख 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हो चुका है। इसमें से 8 लाख 9 हजार 990 सीमांत एवं लघु कृषकों से 32 लाख 14 हजार मीट्रिक टन गेहूँ खरीदी की गई है। गेहूं का उपार्जन अभी भी जारी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि कोविड-19 की अवधि को छोड़कर विगत 10 वर्षों में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं का सर्वाधिक उपार्जन किया गया है। मुख्यमंत्री कर रहे सतत मॉनिटरिंग मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से 78 लाख मीट्रिक टन गेहूँ के उपार्जन लक्ष्य को केन्द्र सरकार द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में 100 लाख मीट्रिक टन निर्धारित ...
MP: भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी की लगाई फांसी…. जांच में जुटी पुलिस

MP: भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी की लगाई फांसी…. जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के पॉश और हाई-प्रोफाइल इलाके 'चार इमली (High-profile area 'Char Imli')' में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वरिष्ठ IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी (Minor Daughter) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की उम्र 17 वर्ष थी और वह 11वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर इस साल 12वीं में पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक मृतका अपने परिवार के साथ चार इमली स्थित सरकारी आवास में रहती थी. घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे. इसी दौरान छात्रा अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं...