Sunday, September 6खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

समाज के सहयोग और सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से संभव हुए हैं सामुदायिक महत्व के कई कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समाज के सहयोग और सामाजिक संस्थाओं की सक्रियता से संभव हुए हैं सामुदायिक महत्व के कई कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समाजिक संस्थाएं समाज के सहयोग से सामुदायिक महत्व के कार्यों का संपादन और अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करती हैं। समाज के सहयोग से कई स्थानों पर मंदिर, शालाओं और अन्य सामुदायिक महत्व के भवनों का निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा इस दिशा में की जा रही पहल और जनसामान्य द्वारा इसके लिए दिया जा रहा सहयोग सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को रतलाम के काटजू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में नव निर्मित ‘संघ शताब्दी सभागार’ का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया में कई देश सैन्य और आर्थिक रूप से मजबूत है, लेकिन भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां सनातन संस्कृति से समाज चल रहा है। हम शक्ति में विश्वास न करते हुए संस्कारों में विश्वा...
MP: HC का बड़ा फैसला…. श्योपुर नगर पालिका की अध्यक्ष के काम करने पर लगाई रोक

MP: HC का बड़ा फैसला…. श्योपुर नगर पालिका की अध्यक्ष के काम करने पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
ग्वालियर। हाई कोर्ट (High Court) की ग्वालियर खंडपीठ (Gwalior Bench) ने श्योपुर नगर पालिका (Sheopur Municipality) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने श्योपुर नगर पालिका की अध्यक्ष रेणु गर्ग (Municipal Council President Renu Garg) को अगले आदेश तक अपने पद पर काम करने से रोक दिया है। यह आदेश जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने दिया, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया। यह निर्णय एक याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। बताया गया कि रेणु गर्ग की नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का गजट नोटिफिकेशन अब तक प्रकाशित नहीं हुआ है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि गजट प्रकाशन के बिना किसी भी व्यक्ति का अध्यक्ष पद पर कार्य करना कानूनी रूप से वैध नहीं है। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने कहा कि गजट नोटिफिकेशन का प्रकाशन चुनाव प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। इसके बिना कोई भी व्यक्ति वैधानिक रूप से प...
MP: कफ सिरप मामले में CM मोहन यादव बोले- जांच में सहयोग नहीं कर रही तमिलनाडु सरकार

MP: कफ सिरप मामले में CM मोहन यादव बोले- जांच में सहयोग नहीं कर रही तमिलनाडु सरकार

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) अपने राज्य में निर्मित एक कफ सिरप (Cough syrup) की वजह से एमपी में हुई 22 बच्चों की मौत से जुड़े मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है। यादव ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी। उन्होंने तमिलनाडु सरकार से इस मामले में ठोस कदम उठाने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। यह बात यादव ने नागपुर के उन अस्पतालों का दौरा करने के बाद कही, जहां तमिलनाडु में निर्मित कोल्ड्रिफ कफ सिरप को लेने से बीमार पड़े बच्चों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और पीड़ित परिजनों से भी बात की। कोल्ड्रिफ कफ सिरप देने के बाद कथित तौर पर किडनी खराब होने से मध्यप...
MP: बैतूल जिले के मुलताई में RSS प्रचारक के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव… भारी पुलिस तैनात

MP: बैतूल जिले के मुलताई में RSS प्रचारक के साथ मारपीट के बाद क्षेत्र में तनाव… भारी पुलिस तैनात

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) के मुलताई (Multai) में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक (Rashtriya Swayamsevak Sangh- RSS Pracharak) के साथ हुई मारपीट के बाद शहर में तनाव फैल गया। मारपीट की यह वारदात धर्म विशेष के कुछ लोगों ने की, जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने मुस्लिम मोहल्ले में घुसकर दुकानों में तोड़फोड़ भी की, जिससे हालात बिगड़ गए। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। जिससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विवाद की शुरुआत संघ प्रचारक को बाइक से कट मारने के बाद हुई थी, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी युवकों ने मारपीट कर दी। जिला प्रचारक यादव के साथ हुई मारपीटप्राप्त जानकारी के अनुसार गु...
मप्रः मंत्री टेटवाल ने कौशल प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं किया सम्मान

मप्रः मंत्री टेटवाल ने कौशल प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं किया सम्मान

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल ने गुरुवार को आयोजित राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 राष्ट्रीय स्तरीय एवं 14 राज्य स्तरीय टॉपर्स को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कौशलम् प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025 में कौशल उत्कृष्टता, नारी शक्ति और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह उन प्रतिभाशाली प्रशिक्षणार्थियों को समर्पित रहा जिन्होंने वर्ष 2025 की राष्ट्र स्तरीय आईटीआई परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रशिक्षणार्थियों के साथ उनके प्रशिक्षण अधिकारी एवं प्राचार्य को भी कौशलम् प्रतिभा प्रोत्साहन सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। मंत्री टेटवाल ने राष्ट्र स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाली त्रिशा तावड़े का किया पूजन कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को ...
मध्‍य प्रदेश में अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में पड़ेगी धूप और रात में होगा गुलाबी ठंड का अहसास

मध्‍य प्रदेश में अब बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में पड़ेगी धूप और रात में होगा गुलाबी ठंड का अहसास

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 9 अक्‍टूबर । मध्‍य प्रदेश में अब भारी बारिश का दौर खत्‍म हो गया है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी हल्‍की बूंदाबांदी हो रही है। लेकिन आने वाले दिनो में अब प्रदेश में दिन में तेज धूप खिलेगी और रात में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 से 3 दिन में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जायेगी। पूर्वी हिस्से में 3 दिन तक बूंदाबांदी के आसार जरूर है। बीते बुधवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 12 जिले ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है, जबकि राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से लौटा है। अभी प्रदेश में बारिश होने का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इन वजहों से पूरे प्रदेश से मानसून के लौटने की परिस्थितियां अनुकूल हुई है। मौसम वैज्ञानिकों ...
एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल फिर बिगड़ा : इंडिगो ने चंडीगढ़ उड़ान रद्द की, स्पाइसजेट की पुणे और दुबई फ्लाइट्स लेट

एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल फिर बिगड़ा : इंडिगो ने चंडीगढ़ उड़ान रद्द की, स्पाइसजेट की पुणे और दुबई फ्लाइट्स लेट

मध्य प्रदेश, राज्य
जयपुर, 9 अक्टूबर । जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बार फिर फ्लाइट संचालन गड़बड़ा गया। इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस की कई उड़ानें तय समय पर रवाना नहीं हो सकीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई-7742 जो सुबह 5:50 बजे जयपुर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरने वाली थी, आखिरी वक्त पर रद्द कर दी गई। एयरक्राफ्ट की उपलब्धता न होने के कारण यह निर्णय किया गया। बुधवार को इंडिगो के एक विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे ग्राउंड कर दिया गया था। इसी वजह से पिछले दो दिनों में चंडीगढ़, उदयपुर और इंदौर की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। वहीं, स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-1077 जो सुबह 5:05 बजे जयपुर से पुणे के लिए रवाना होनी थी, टेक्निकल इश्यू के कारण उड़ान नहीं भर सकी। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि समस्या के समाधान के बाद जल्द ही फ्लाइट को रवाना किया जाएगा। स्पाइसजेट की जय...
भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को संजोने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को संजोने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश, राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मथुरा से आरंभ श्रीकृष्ण गुरूकुल शिक्षा यात्रा के समापन कार्यक्रम में वर्चुअली हुए शामिल भोपाल, 9 अक्टूबर । मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण गुरूकुल शिक्षा यात्रा में शामिल सभी संतों, तीर्थ पुरोहित महासंघ, धर्म यात्रा महासंघ और विश्व हिंदू परिषद का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज उज्जैन एक अद्भुत क्षण का साक्षी बन रहा है। यात्रा में सम्मिलित सभी सहभागी उस मार्ग पर चलकर आए हैं, जिस पर हमारे आराध्य श्रीकृष्ण शिक्षा ग्रहण करने के लिए मथुरा से उज्जैन स्थित आचार्य सांदीपनी के आश्रम पधारे थे। संतगण को उस पावन मार्ग से गुजरने का अवसर मिला, जहां श्रीकृष्ण की चरणरज पड़ी थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को मथुरा से आरंभ श्रीकृष्ण गुरूकुल शिक्षा यात्रा के उज्जैन में आयोजित समापन समारोह को राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे...
इंदौरः आरटीओ की कार्रवाई जारी, ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसें जब्त

इंदौरः आरटीओ की कार्रवाई जारी, ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसें जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य
दुकानदारों को दी गई चेतावनी इंदौर, 09 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम ने गुरुवार को विजय नगर इलाके में कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक बाधित कर रही दो बसों को जब्त किया। टीम ने दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि वे अपने वाहनों के कारण यातायात बाधित न करें। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विजय नगर से भमोरी होकर एमआर-9 लिंक रोड पर बसें खड़ी रहने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इस मार्ग पर बस बॉडी निर्माण का काम होता है, और बॉडी निर्माता अक्सर बसों को सड़क किनारे तक खड़ा कर देते हैं। गुरुवार को एआरटीओ अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में उड़नदस्ते की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो बसों को जब्त किया। जिन्हें विजय नगर आरटीओ में खड़ा किया गया है। शर्मा ने बताया कि आरटीओ की टीम द्वारा ट्रैवल्स और लोक परिवहन बसों पर ल...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, बच्‍चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को, बच्‍चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

मध्य प्रदेश, राज्य
कलेक्टर ने ली टास्क फोर्स की बैठक भोपाल, 9 अक्टूबर (हि.स.) । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 12 अक्टूबर को आयोजित होगा, जिसमें 5 साल तक की उम्र के बच्चों को पोलियो दवा का सेवन कराया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में टास्क फोर्स बैठक आयोजित की गई। जिसमें पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा कर शत - प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इला तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारियों सहित शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेज, शिक्षा विभाग, रेलवे अस्पताल, सीआरपीएफ, रोटरी क्लब, विश्व स्वास्थ्य संगठन, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अभियान के तहत भोपाल के साढ़े तीन लाख बच्चों को दवा पिलाई जा...