Friday, October 23खबर जो असर करे |
Shadow

मध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का किया संचार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से राष्ट्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार किया। वे एक महान चिंतक थे और केवल शरीर से बल्कि कर्म से भी युवा थे। उन्होंने कहा कि योग हमारी भारतीय परंपरा का हिस्सा है। सूर्य नमस्कार की यौगिक क्रियाएं हमारे संपूर्ण जीवन का निचोड़ है। यह केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि हमारे जीवन को सामान्यता से उत्कृष्टता की ओर लेकर जाने का बड़ा माध्यम है। हम रोजाना सूर्य नमस्कार में समाहित 12 योग क्रियाओं के जरिए ही अपने शरीर को निरोगी बनाकर सुखी रह सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योगाचार्यों के मार्गद...
MP: जबलपुर में गोबर-गौमूत्र से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिसर्च के नाम पर करोड़ों का घोटाला

MP: जबलपुर में गोबर-गौमूत्र से गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रिसर्च के नाम पर करोड़ों का घोटाला

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गाय के गोबर और गोमूत्र (Cow dung and cow urine) से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों (Serious diseases like Cancer) के इलाज पर रिसर्च (Research) के नाम पर करोड़ों रुपए बर्बाद करने या यूं कहें घोटाले का मामला सामने आया है। यह कारनामा प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में स्थित नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में हुआ है। यहां पर साल 2011 में एक प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, जिसमें पंचगव्य की मदद से कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज पर खोज करना था। रिसर्च के लिए सरकार से मांगे थे 8 करोड़ रुपएपंचगव्य यानी गाय के गोबर व मूत्र के अलावा उसके दूध से बने उत्पादों का मिश्रण। इस रिसर्च के लिए विश्व विद्यालय ने करीब 8 करोड़ रुपए का फंड राज्य सरकार से मांगा था, बदले में सरकार ने 3.5 करोड़ रुपए की फंड जारी भी कर दिया था। हालांकि करीब 15 साल बाद भी कुछ प...
MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

MP: बैतूल में दो मुस्लिम युवकों ने जलाए भगवा झंडे, दोनों गिरफ्तार… क्षेत्र में तनाव का माहौल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
बैतूल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल जिले (Betul district) में हिंदू सम्मेलन (Hindu Conference) के लिए लगाए गए भगवा झंडों को जलाने पर तनाव फैल गया। गंज क्षेत्र के लोहिया वार्ड में शुक्रवार रात कार से आए दो युवकों ने झंडे जलाए जिसकी जानकारी शनिवार सुबह प्रभात फेरी के दौरान मिली। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी तौफीक और मुशर्रफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में भारी पुलिस बल तैनात है और एसडीएम के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिसजब हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को इस घटना का पता चला, तो इलाके में काफी हंगामा हुआ और तनाव बढ़ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत पुलिस अधीक्षक और एसडीएम को मौके पर...
MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

MP: आगरमालवा में नर्सरी की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
आगर मालवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) में नारकोटिक विभाग ने बड़ी कार्रवाई (Narcotics Department Major action) करते हुए दस करोड़ रुपए की नशीली एमडी जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई गुना हो सकती है। बताया जा रहा है कि नर्सरी की आड़ में एमडी ड्रग की फैक्ट्री चलाई जा रही थी जिस पर नारकोटिक्स विभाग ने छापा मार कर यह बरामदगी की है। फैक्ट्री के अंदर से 600 किलोग्राम के आसपास ड्रग्स बनाने का केमिकल भी जब्त किया गया है। फिलहाल फैक्ट्री किसकी है इसका पता लगाया जा रहा है। उज्जैन से 65 किलोमीटर दूर आगर मालवा जिले के बीस किलोमीटर दूर आमला गांव में स्थित नर्सरी में नार्कोटिक्स विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि कोई ड्रग की बड़ी खेप को लेने पहुंच रहा है, सूचना पर नारकोटिक्स विभाग उज्जैन की एक टीम सुबह साढ़े चार बजे से लगी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार...
बेकाबू 22 चक्का ट्रक ढाबे में घुसा, SUV पर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

बेकाबू 22 चक्का ट्रक ढाबे में घुसा, SUV पर पलटा, बाल-बाल बचे लोग

मध्य प्रदेश
सागर। मध्‍य प्रदेश के सागर-दमोह मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। एक तेज रफ्तार 22 चक्का कैप्सूल ट्रक अनियंत्रित होकर 'विनायक ढाबे' की बिल्डिंग में जा घुसा। इस दौरान ट्रक ने न केवल ढाबे के सामने खड़े एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी, बल्कि पास खड़ी एक लग्जरी SUV (कार) के ऊपर भी पलट गया।कैसे हुआ हादसा?प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैप्सूल ट्रक (क्रमांक MP 34 ZE 6054) दमोह की ओर जा रहा था। रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे बने विनायक ढाबे के परिसर में घुस गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां खड़ा कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया और कैप्सूल ट्रक पूरी तरह से कार के ऊपर पलट गया।गनीमत रही कि जिस समय ट्रक SUV पर पलटा, कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा यह एक बड़े जानलेवा हादसे में तब्दील हो सकता था। इस टक्कर में कंटेनर का ड्राइवर...
बीच सड़क पर फटी पानी की ज्‍वालामुखी, कॉलेज और हॉस्टल परिसर जलमग्न

बीच सड़क पर फटी पानी की ज्‍वालामुखी, कॉलेज और हॉस्टल परिसर जलमग्न

मध्य प्रदेश
मैहर। मध्‍य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन में बुधवार को विकास के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई। यहां करोड़ों की लागत से बिछाई गई बाणसागर परियोजना की पाइपलाइन अचानक बीच सड़क पर फूट गई। पानी का दबाव (प्रेशर) इतना जबरदस्त था कि सड़क पर फव्वारा फूट पड़ा और देखते ही देखते मुख्य मार्ग ने नदी का रूप ले लिया है।मामला अमरपाटन महाविद्यालय के पास का है। पाइपलाइन फटने से न केवल लाखों लीटर पानी बर्बाद हुआ, बल्कि पानी के तेज बहाव से पक्की सड़क करीब 4 इंच नीचे धंस गई है जिससे बड़ा हादसा होने से टला है।कॉलेज और हॉस्टल परिसर जलमग्नपाइपलाइन फूटते ही पानी की तेज धार ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। पानी का बहाव पास ही स्थित शासकीय छात्रावास और महाविद्यालय परिसर की ओर मुड़ गया, जिससे वहां घुटनों तक पानी भर गया। अचानक हुए जलभराव से छात्रों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर पानी भरने से आवा...
मप्र में अब सरकारी बंगलों में नहीं चलेगा कब्जा: कई को बंगला खाली करने का नोटिस

मप्र में अब सरकारी बंगलों में नहीं चलेगा कब्जा: कई को बंगला खाली करने का नोटिस

मध्य प्रदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश में कई पूर्व मंत्री और अधिकारी सरकारी आवास खाली करने को तैयार नहीं हैं। इसे देखते हुए संपदा संचालनालय ने अब सख्ती शुरू कर दी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि नियम सबके लिए बराबर हैं, चाहे वे अपनी ही पार्टी के बड़े नेता क्यों न हों। बिना पात्रता के सरकारी बंगलों का आनंद ले रहे पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों और आईएएस अधिकारियों को अब 'बेदखली' का डर सताने लगा है। अब सरकार ने पात्रता खत्म होने के बावजूद सरकारी बंगलों में जमे पूर्व मंत्रियों और आईएएस अफसरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. प्रभात झा के परिवार को 13 जनवरी तक बंगला खाली करने का आखिरी अल्टीमेटम दिया गया है, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 4 आईएएस और कई पूर्व मंत्रियों को भी नोटिस जारी कर भारी जुर्माने की चेतावनी दी गई है। सरकारी बंगलों से कब्जा हटाने के लिए एक्शनराजधा...
MP: भोपाल भी पी रहा जहरीला पानी… 4 इलाकों में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, स्लॉटर हाउस सील

MP: भोपाल भी पी रहा जहरीला पानी… 4 इलाकों में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया, स्लॉटर हाउस सील

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) और आसपास के इलाकों में दूषित पानी (Contaminated water) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच भोपाल नगर निगम की जांच में शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर ई-कोलाई बैक्टीरिया (E. coli bacteria) की पुष्टि हुई है। नगर निगम द्वारा अब तक लिए गए कुल 1,810 सैंपलों में से ये चार नमूने फेल पाए गए, जो मुख्य रूप से ट्यूबवेल और ग्राउंड वॉटर से जुड़े थे। भोपाल की मेयर मालती राय ने साफ किया है कि यह दूषित पानी निगम की मुख्य पाइपलाइन से सप्लाई होने वाला पानी नहीं है, बल्कि कच्चा जल है। इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्लॉटर हाउस (बूचड़खाने) को भी सील कर दिया है क्योंकि वहां के नमूनों में गड़बड़ी पाई गई थी। राय ने कहा, नगर निगम को कई शिकायतें मिल रही हैं। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी तुरंत संबंधित स्थानों पर जाकर जांच कर रहे हैं।...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सीधी जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज सीधी जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात

मध्य प्रदेश, राज्य
शहर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में आयोजित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 201 करोड़ 64 लाख रुपये के 209 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 68 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 179 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 133 करोड़ 62 लाख रुपये लागत के 30 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव "एक बगिया मां के नाम'' योजना में 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रूपये की राशि से लाभान्वित करेंगे। 179 कार्यों का लोकार्पण जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा बहरी में अनुसूचित जाति विभाग, आदिवासी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जिला पंचायत...
मप्र: डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

मप्र: डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन आज, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (शुक्रवार को) सुबह 11 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में प्रतिष्ठित डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह तथा राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समारोह में 19वें डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय पुरस्कार से प्रसिद्ध पुरातत्वविद् पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल को सम्मानित करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरातत्व संचालनालय, अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन 9 से 11 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। भारत के विरासत एवं ज्ञान परिदृश्य में यह राष्ट्रीय आयोजन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उभरकर सामने आया है, जिसमें देशभर से प्रख्यात विद्वान, वरिष्ठ प्रशासक, नीति-निर्माता, शिक्षा...