Friday, July 24खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब…. 94 दिन में दर्शन करने वालों की संख्या 45 लाख पार

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब…. 94 दिन में दर्शन करने वालों की संख्या 45 लाख पार

राज्य, राष्ट्रीय
देहरादून। प्रदेश में संचालित चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) इस बार भी नया रिकॉर्ड (New record) बना रही है। 94 दिन की यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं (Devotees) की संख्या 45 लाख पार हो चुकी है जबकि बीते वर्ष इसी अवधि में कुल 41 लाख 47 हजार 540 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे। पिछले वर्ष की तुलना में 3.52 लाख यात्री अधिक पहुंचे हैं। अभी तक सर्वाधिक 15 लाख 27 हजार 936 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल (Lord Badrivishal) के दर्शन को पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 12 लाख 19 हजार 744 था। इस प्रकार यहां भी श्रद्धालुओं की संख्या 03 लाख 08 हजार 192 अधिक रही है। प्रदेश सरकार की ओर से मानसून सीजन को देखते हुए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं आपदा प्रबंधन पर पूरी नजर रखे हुए हैं। 19 अप्रैल को शुरू हुई चार...
‘गॉडजिला’ स्टार केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन….सड़क हादसे में हुई मौत

‘गॉडजिला’ स्टार केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन….सड़क हादसे में हुई मौत

अंतरराष्ट्रीय, मनोरंजन
नई दिल्ली। हॉलीवुड की फेमस फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' ('Godzilla vs Kong') और 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' ('Godzilla x Kong: The New Empire') में जिया का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस केली हॉटल (Kaylee Hottle) का 18 साल की उम्र में निधन हो गया. उनकी मौत अमेरिका के मैरीलैंड में हुए एक सड़क हादसे में हुई। केली के पिता जोशुआ हॉटल ने अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) में फेसबुक लाइव के जरिए उनकी मौत की जानकारी दी. बाद में उन्होंने TMZ से भी इस दुखद खबर की पुष्टि की। स्कूल ने भी दी मौत की पुष्टिकेली टेक्सास स्कूल फॉर द डेफ (Texas School for the Deaf) की सीनियर स्टूडेंट थीं. स्कूल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर उनके निधन पर गहरा दुख जताया। स्कूल ने लिखा- हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी सीनियर छात्रा केली हॉटल का मैरीलैंड के फ्रेडरिक में एक कार ...
तमिलनाडुः 5 अगस्त को अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी TVK सरकार…6 को आएगा कृषि बजट

तमिलनाडुः 5 अगस्त को अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेगी TVK सरकार…6 को आएगा कृषि बजट

राज्य, राष्ट्रीय
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) में टीवीके सरकार (TVK Government) अपना पहला पूर्ण बजट (First full Budget) पेश करने जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर (JCD Prabhakar) के अनुसार, पांच अगस्त को आम बजट पेश होगा। इसके ठीक अगले दिन 6 अगस्त को अलग से कृषि बजट पेश किया जाएगा। इस विशेष कृषि बजट में किसानों के लिए लक्षित सब्सिडी और नए विकास कार्यों का पूरा खाका तैयार किया जाएगा। क्या होगी अलग कृषि बजट की मुख्य रणनीति?कृषि मंत्री आर विनोद छह अगस्त को सदन में राज्य का पृथक कृषि बजट पेश करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बजट का पूरा ध्यान किसानों की सीधी आर्थिक मदद पर होगा। सरकार का मकसद खेती की लागत को घटाना है। इसके साथ ही कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए नई तकनीक और लक्षित सब्सिडी की योजना बनाई गई है। इससे छोटे और सीमांत किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा। भारी कर्ज के बीच कृषि विकास के लिए पैसा कह...
उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर…. असम में बाढ़ से 31 मौतें, आज 15 राज्यों में अलर्ट

उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर…. असम में बाढ़ से 31 मौतें, आज 15 राज्यों में अलर्ट

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 जुलाई को देश के बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain Alert) का अनुमान जताया है. मानसून (Monsoon) इस समय देश के लगभग सभी हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी और तटीय इलाकों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बादल गरजने की भी संभावना है. असम (Aasam) में पिछले 24 घंटों में बाढ़ में 21 लोगों की जान चली गई और कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है> हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में मानसून आफत बनकर बरस रहा है. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बोह घाटी में भारी बारिश के कारण बड़ा नुकसान हुआ है. वहां करीब छह मकान पानी के तेज बहाव में बह गए हैं. नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है. ...
जाति जनगणना: आंकड़ों की शुद्धता पर फोकस….इन 2 विकल्पों पर विचार कर रही सरकार

जाति जनगणना: आंकड़ों की शुद्धता पर फोकस….इन 2 विकल्पों पर विचार कर रही सरकार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में आबादी की गणना (Population count) के चरण में अब महज छह महीने का समय शेष बचा है। ऐसे में भारत (India) के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त (Registrar General and Census Commissioner+ RGI) का कार्यालय जातिगत जनगणना (Caste Census) कराने की सटीक कार्यप्रणाली और पद्धति को लेकर गहन मंथन में जुटा हुआ है। आगामी जनगणना में जातिगत आंकड़ों को भी शामिल किया जाना है, लेकिन इसे किस प्रकार दर्ज किया जाए इसको लेकर सरकार के सामने कई प्रशासनिक और नीतिगत चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस समय गृह मंत्रालय और आरजीआई के सामने दो प्रमुख विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। पहला ओपन-एंडेड फॉर्मेट, जिसके तहत नागरिकों को खुद अपनी जाति बताने और दर्ज कराने की छूट होगी। दूसरा ड्रॉप-डाउन मेन्यू, जिसके तहत केवल पहले से मान्यता प्राप्त और अधिसूचित जातियों की एक तय सूची में से ही चयन करने क...
अर्जुन कपूर संग रिश्ते की अफवाहों पर साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी

अर्जुन कपूर संग रिश्ते की अफवाहों पर साहिबा बाली ने तोड़ी चुप्पी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान उन्हें अभिनेत्री साहिबा बाली के साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके रिश्ते को लेकर डेटिंग की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, साहिबा ने इन अफवाहों पर अपने खास अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए सभी चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की। साहिबा बाली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, हर बात पर यकीन मत करो, भाग 2। उनके इस मजाकिया पोस्ट को डेटिंग की अफवाहों का जवाब माना जा रहा है। अभिनेत्री ने बिना किसी औपचारिक बयान के हल्के-फुल्के अंदाज में इन खबरों को खारिज करने का संकेत दिया। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं। साहिबा...
जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

जेनिफर विंगेट की शादी की चर्चाओं ने पकड़ा जोर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टीवी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट की कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेनिफर ने 16 जुलाई को ब्रिटेन में सिंगापुर के व्यवसायी विलियम इश्माएल के साथ निजी समारोह में शादी कर ली है। हालांकि, अभिनेत्री या उनके परिवार की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने इन अटकलों को और हवा दे दी है। वीडियो में जेनिफर सफेद वेडिंग गाउन का ट्रायल करती और डिजाइनरों के साथ ड्रेस की बारीकियों पर चर्चा करती नजर आ रही हैं। एक अन्य क्लिप में वह तैयार वेडिंग ड्रेस पहनकर बेहद खुश दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में केवल दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए थे। हालांकि, अब तक न तो जेनि...
आधुनिक श्रवण कुमार बनी बहू, सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा

आधुनिक श्रवण कुमार बनी बहू, सास को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा

राष्ट्रीय
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार हरिद्वार से एक ऐसा भावुक दृश्य सामने आया है, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी एक परिवार में बहू पिंकी अपनी वृद्ध सास ऊषा देवी को विशेष रूप से तैयार की गई कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक पैदल यात्रा कर रही हैं। इस सेवा भाव की यात्रा में उनकी नन्ही बेटी राधा भी दादी की सेवा में पूरी श्रद्धा के साथ साथ चल रही है। ऊषा देवी की लंबे समय से हरिद्वार आकर गंगा स्नान करने और कांवड़ यात्रा करने की इच्छा थी, लेकिन बढ़ती उम्र के कारण वह पैदल चलने में असमर्थ थीं। परिवार में चार पुत्र होने के बावजूद उनकी इस इच्छा को पूरा करने का संकल्प बहू पिंकी ने लिया। पिंकी सबसे पहले सास को हर की पैड़ी लेकर पहुंचीं, जहां उन्होंने गंगा स्नान कराया। इसके बाद ऊषा देवी को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से हापुड़ तक की पैदल यात्रा शुरू की। रास...
नड्डा संग वार्ता से नहीं निकला हल, CJP ने तेज किया आंदोलन; जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी

नड्डा संग वार्ता से नहीं निकला हल, CJP ने तेज किया आंदोलन; जंतर-मंतर पर रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और केंद्र सरकार के बीच सोमवार को पहली बार औपचारिक बातचीत हुई, लेकिन यह बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात के बाद CJP ने साफ कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। पार्टी ने अब ऐलान किया है कि आगे की बातचीत तभी होगी, जब सरकार का प्रतिनिधि खुद प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इस बीच संसद की ओर निकाले गए 'संसद चलो' मार्च को दिल्ली पुलिस ने बीच रास्ते में रोक दिया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके दौरान लाठीचार्ज की भी खबर सामने आई। CJP ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए। CJP बोली- बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ हुई बैठक से कोई समाधान नहीं निकला। उनके मुताबिक सरकार ने आंदोलनकारियों क...
पूर्वी एशिया में बढ़ा तनाव: जापान की नई सैन्य रणनीति पर चीन की कड़ी चेतावनी, ड्रोन कार्यक्रम बना विवाद की वजह

पूर्वी एशिया में बढ़ा तनाव: जापान की नई सैन्य रणनीति पर चीन की कड़ी चेतावनी, ड्रोन कार्यक्रम बना विवाद की वजह

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अब पूर्वी एशिया में भी सुरक्षा तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। चीन और जापान के बीच रक्षा तैयारियों और सैन्य आधुनिकीकरण को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। चीन ने जापान के तेजी से विकसित हो रहे ड्रोन और मानव रहित सैन्य प्रणालियों पर चिंता जताते हुए आरोप लगाया है कि टोक्यो अपनी पारंपरिक "आत्मरक्षा" नीति की सीमाओं से आगे बढ़ रहा है। PLA के मुखपत्र ने जताई चिंता चीन की सेना के आधिकारिक समाचार पत्र PLA Daily ने हालिया संस्करण में जापान के मानव रहित सैन्य कार्यक्रमों पर कई विश्लेषण प्रकाशित किए हैं। इनमें दावा किया गया है कि जापान लंबी दूरी तक हमला करने, जवाबी कार्रवाई करने और अमेरिका के साथ संयुक्त अभियानों में सक्षम सैन्य क्षमताएं विकसित कर रहा है। चीनी विश्लेषकों का कहना है कि यह बदलाव क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन को प्रभावित कर सकता है। जापान के ...