भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप… जानें क्यों नहीं मिली विजेता-उपविजेता टीम को प्राइज मनी!
नई दिल्ली। आईसीसी (ICC) क्या…हर छोटे-बड़े टूर्नामेंट जीतने पर विनिंग टीम (Winning team.) और लूजिंग टीम (Losing team) को कुछ ना कुछ प्राइज मनी मिलती है। आईसीसी तो क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए साल दर साल अपनी प्राइज मनी भी बढ़ाता रहता है। मगर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 (Under-19 World Cup 2026) का खिताब जीतने वाली आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम इंडिया को आईसीसी ने कोई प्राइज मनी नहीं दी। इसके पीछे क्या वजह है? बता दें, भारत ने इंग्लैंड को हराकर 6 फरवरी को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। यह टीम इंडिया (Team India.) की 6ठी अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी है। भारत की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों को बुरी तरह धोते हुए 175 रनों की धुआंधार पारी खेली। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने।
आईसीसी ने क्यों U19 ट...









