Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक संघर्ष को शांत करने का राग, टैरिफ धमकी को बताया असली शांतिदूत

ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाक संघर्ष को शांत करने का राग, टैरिफ धमकी को बताया असली शांतिदूत

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने भारत और पाकिस्तान (India and Pakistan) के बीच सैन्य संघर्ष को शांत करने में टैरिफ (Tariff) धमकी को असली शांतिदूत बताया है। मध्य पूर्व की यात्रा पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने 8 युद्धों को सुलझाने का दावा किया। ट्रंप ने कहा, 'मैंने कुछ युद्धों को सिर्फ टैरिफ के आधार पर सुलझा लिया। उदाहरण के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच। मैंने कहा कि अगर आप लोग युद्ध लड़ना चाहते हो और आपके पास परमाणु हथियार हैं, तो मैं दोनों पर भारी टैरिफ लगाऊंगा। यह 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत भी हो सकता है।' उन्होंने दावा किया कि उनकी टैरिफ धमकी ने इस मुद्दे को महज 24 घंटों में सुलझा दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने आगे बताया, 'मैंने कहा कि मैं टैरिफ लगा रहा हूं और उस चीज को 24 घंटों में सुलझा लिया गया। अगर हमारे पा...
US में ‘नॉरईस्टर’ का कहर… मैक्सिको में 47 की मौत.. हजारों हुए बेघर, न्यूयॉर्क में इमरजेंसी घोषित

US में ‘नॉरईस्टर’ का कहर… मैक्सिको में 47 की मौत.. हजारों हुए बेघर, न्यूयॉर्क में इमरजेंसी घोषित

Uncategorized
न्यूयॉर्क । मैक्सिको (Mexico.) में हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन (Torrential Rain and Landslides) ने भयानक तबाही मचा दी है। रविवार तक पूरे देश में कम से कम 47 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 38 लोग अभी भी लापता हैं। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं, और कई क्षेत्रों में सड़कें, घर तथा पुल बह गए हैं। इसी तरह के विकराल तूफानों (Fierce storms) ने न्यूयॉर्क समेत कई शहरों को झकझोर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका (America) के पूर्वी तट पर रविवार को एक शक्तिशाली नॉरईस्टर तूफान (Powerful Nor'easter storm) ने दस्तक दी, जिससे भारी वर्षा, तेज हवाएं और तटीय इलाकों में बाढ़ ने भयावह स्थिति पैदा कर दी। हालात इतने गंभीर हो गए कि न्यूयॉर्क सिटी, लॉन्ग आइलैंड और न्यू जर्सी में आपातकाल घोषित कर दिया गया। न्यूयॉर्क के लिए खतरे की घंटीन्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होकुल ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तेज हवाओं ...
MP: श्योपुर में CM मोहन यादव के कार्यक्रम में BJP नेता सहित 25 लोगों की जेब कटी, उड़ाए 2 लाख

MP: श्योपुर में CM मोहन यादव के कार्यक्रम में BJP नेता सहित 25 लोगों की जेब कटी, उड़ाए 2 लाख

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
श्योपुर। रविवार को सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के कार्यक्रम में भाजपा नेता (BJP leader) सहित कई लोगों को भारी नुकसान हो गया। लाडली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana) के राशि वितरण कार्यक्रम में भाजपा नेता सहित करीब 25 लोगों की जेबें काट ली गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) भी वायरल हो रहा है। बताया गया कि जेबकतरों ने करीब 2 लाख से ज्यादा की नगदी उड़ा ली। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। दरअसल, रविवार शाम को सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला मंत्री सतीश समाधिया (BJP District Minister Satish Samadhiya) समेत करीब 25 लोगों की जेब कट गई। जेबकतरों ने इन लोगों से करीब 2 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी उड़ाई। जेब काटने की की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक दो बच्चे भीड़ में घुसकर जेब काट रहे हैं। इसमें दीपक सिंघल बालाजी, डॉ. विष्णु गर्ग...
बिहार चुनावः NDA प्रत्याशी घोषित करने को तैयार…, महागठबंधन सीट बंटवारे पर ही उलझा

बिहार चुनावः NDA प्रत्याशी घोषित करने को तैयार…, महागठबंधन सीट बंटवारे पर ही उलझा

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख (17 अक्टूबर) में अब केवल चार दिन शेष हैं, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) (Rashtriya Janata Dal -RJD) के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन (Opposition Grand Alliance) में सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध गहराता जा रहा है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) (National Democratic Alliance - NDA) ने अपनी सीट-बंटवारा रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है, हालांकि दोनों पक्षों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर तनावमहागठबंधन की बातचीत में मुख्य विवाद आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या को लेकर है। विपक्षी खेमे के सूत्रों के अनुसार, आरजेडी अपने प्रमुख सहयोगी कांग्रेस को 243 सदस्यीय विधानसभा में 55 से अधिक सीटें देने के मूड में नहीं है,...
हरियाणा IPS आत्महत्या केसः छुट्टी पर भेजे गए DGP कपूर, आज हो सकता है पोस्टमॉर्टम

हरियाणा IPS आत्महत्या केसः छुट्टी पर भेजे गए DGP कपूर, आज हो सकता है पोस्टमॉर्टम

राज्य, राष्ट्रीय
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर (Haryana Cadre) के IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार (Y. Puran Kumar) की आत्महत्या से मचे सियासी बवाल के बीच मंगलवार देर रात हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर (DGP Shatrughan Kapoor) को छुट्टी पर भेज दिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के आने की ठीक पहले हरियाणा ने ये फैसला लिया। ऐसे में अब शायद परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो सकता है। कुमार परिवार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार शाम करीब पांच बजे अमनीत पी कुमार के आवास पहुंचेंगे। उनके साथ सोनिया गांधी के भी आने की चर्चा है। वह इस समय प्रियंका गांधी के साथ शिमला में हैं। बताया जा रहा है कि यदि सोनिया का स्वास्थ्य ठीक रहा है तो वह भी आएंगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मंगलवार दोपहर में अमनीत के आवास पर पहुंचेंगे। आज परिव...
सिंहस्थ के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें एम.पी. ट्रांसको : मंत्री तोमर

सिंहस्थ के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें एम.पी. ट्रांसको : मंत्री तोमर

मध्य प्रदेश, राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मुख्यालय जबलपुर में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) द्वारा सिंहस्थ-2028 के लिये किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने वर्तमान कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। मंत्री श्री तोमर ने निर्देश दिये कि सिंहस्थ-2028 प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है, सिंहस्थ के कार्यों की नियमित निगरानी रखी जायें और तय समय सीमा व उच्च गुणवत्ता के साथ सभी कार्य पूरे किये जाये। एम.पी. ट्रांसको उज्जैन में कर रही है यह कार्य मंत्री श्री तोमर ने सिंहस्थ-2028 में उज्जैन में निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिये पहले चरण में निर्माणधीन 132 के.व्ही. सब स्टेशन चिंतामन एवं 132 के.व्ही. सब स्टेशन त्रिवेणी बिहार के निर्माण क...
लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए गोवर्धन पर्व : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

मध्य प्रदेश
भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 21 अक्टूबर को गोवर्धन पर्व लोक अनुष्ठान और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाए। आयोजन में गौशालाओं तथा पशुपालकों को विशेष रूप से सहभागी बनाया जाए। साथ ही गोवर्धन पर्व पर पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां दर्ज करने और नवाचार करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ.यादव गोवर्धन पर्व आयोजन के संबंध में सोमवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि प्रदेश की गौ-शालाओं में गोवर्धन पर्व का सामुदायिक आयोजन होगा। गोवर्धन पर्व का मुख्य आयोजन रवीन्द्र भवन भोपाल में किया जाएगा, जिसमें गोवर्धन पूजन, परिक्रमा, अन्नकूट भोग मुख्य होगा। इस अवसर पर पशुचारक समुदायों की कला, बरेदी और ठाट्या नृत्य आदि का प्रस्तु...
MP-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप के निर्यात को लेकर WHO चिंतित, भारत ने भेजा जवाब

MP-राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद कफ सिरप के निर्यात को लेकर WHO चिंतित, भारत ने भेजा जवाब

राष्ट्रीय
न्यूयार्क। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) में कफ सिरप (Cough syrups ) के पीने से बच्चों की मौत का मामला गरमाया हुआ है। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization- WHO) ने चेतावनी दी कि अनियंत्रित चैनलों के जरिए इन प्रोडक्ट्स को दूसरे देशों में निर्यात करने का जोखिम हो सकता है। WHO की ओर से 1 अक्टूबर को भेजे गए पत्र का केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जवाब दिया है। इसमें पुष्टि की गई कि 3 सिरप दवाओं में घातक रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) पाया गया, लेकिन इनमें से कोई भी प्रोडक्ट भारत से निर्यात नहीं किया गया। डीईजी और एथिलीन ग्लाइकॉल विषाक्त पदार्थ हैं, जिनका इस्तेमाल औद्योगिक सॉल्वेंट और एंटीफ्रीज एजेंट के रूप में होता है। ये छोटी मात्रा में भी बच्चों के लिए घातक हो सकते हैं। खतरनाक प्रोडक्ट्स की पहचान कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश टीआर और रीलाइफ...
बिहार चुनावः सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में फंसा पेंच… कांग्रेस ने तय किए 60 सीटों पर प्रत्याशी!

बिहार चुनावः सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में फंसा पेंच… कांग्रेस ने तय किए 60 सीटों पर प्रत्याशी!

राष्ट्रीय
पटना। बिहार चुनाव (Bihar Election) को लेकर सियासी गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। सीट शेयरिंग (Seat Sharing) के मुद्दे पर एनडीए (NDA) में तस्वीर साफ हो चुकी है लेकिन महागठबंधन (Grand Alliance) में अब भी पेंच फंसा हुआ है। इस बीच कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की आज नई दिल्ली में बैठक होगी। इसमें कांग्रेस अपने कोटे की 60 सीटों पर प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दे देगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार सोमवार तक सीट बंटवारे का पेच नहीं सुलझने पर कांग्रेस अपनी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगी। चूंकि पहले चरण के नामांकन में अब पांच दिन ही शेष बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों को तैयारी के लिए भी समय चाहिए। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, विधानसभा दल नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद दल नेता मदनमोहन झा दिल्ली पहुंच चुके ...
चांदी के भाव में जोरदार उछाल के बीच सप्लाई संकट गहराया, सिल्वर ईटीएफ में निवेश पर रोक

चांदी के भाव में जोरदार उछाल के बीच सप्लाई संकट गहराया, सिल्वर ईटीएफ में निवेश पर रोक

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में चांदी की कीमतों (Silver Price) में जोरदार उछाल के बीच इसकी सप्लाई पर संकट गहराने लगा है। सप्लाई की कमी के चलते इसके दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए कुछ म्यूचुअल फंड कंपनियों (Mutual fund Companies) ने चांदी आधारित सिल्वर ईटीएफ (Silver ETFs) में एकमुश्त (लंप-सम) और स्विच-इन निवेशों पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। दीवाली के बाद सप्लाई सामान्य होने पर निवेश फिर शुरू दिया जाएगा। इन कंपनियों का कहना है कि फैसला मार्केट की मौजूदा परिस्थितियों और घरेलू बाजार में फिजिकल सिल्वर की कमी के कारण लिया गया है। अभी घरेलू चांदी की कीमतें वैश्विक कीमतों से ज्यादा प्रीमियम पर चल रही हैं, जिसका सीधा असर सिल्वर ईटीएफ की यूनिट (एनएवी) और रिटर्न पर पड़ सकता है। इसका मतलब है कि अभी नए निवेशक अगर रकम लगाते हैं तो उन्हें नुकसान का खतरा हो सकता है। 15 फीसदी तक उछला प्रीमियमत्योहा...