टीवी की आवाज को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
गुंटूर। आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी (Mangalagiri) इलाके में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां टीवी की आवाज कम करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी कथित तौर पर हत्या तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में पत्नी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामूली बहस से बढ़ा तनावघटना आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले की एक हाउसिंग कॉलोनी में हुई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शेख अहमद के रूप में हुई है, जो एयर कंडीशनिंग मैकेनिक का काम करता था और अपनी पत्नी के साथ सरकारी आवासीय परिसर में रह रहा था।बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी से टीवी की आवाज धीमी करने को कहा, जिस पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
गुस्से में किया चाकू से हमला
पुलिस के अनुसार, विवाद अचानक हिंसक हो गया और आरोप है कि पत्नी ने घर में मौजूद चाकू से पति पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व एंबुलें...









