Monday, June 8खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

जब भी हम भारत के करीब जाते हैं, पाक को डर लगता है; पूर्व अफगान सांसद

जब भी हम भारत के करीब जाते हैं, पाक को डर लगता है; पूर्व अफगान सांसद

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्‍ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान सेना ने एक बार फिर डूरंड लाइन पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले में अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत में कम से कम 10 नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें तीन स्थानीय क्रिकेटर भी शामिल हैं। इसके अलावा आठ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।अफगान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला उरगुन जिले में हुआ, जब स्थानीय क्रिकेटर शराना (पक्तिया प्रांत की राजधानी) में एक फ्रेंडली मैच खेलने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई बमबारी ने उनके गांव को निशाना बनाया।अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रद्द की पाकिस्तान यात्रा हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान में अगले महीने होने वाली टी20 त्रिकोणीय सीरीज से अपनी टीम को वापस लेने की घोषणा की। एसीबी ने शनिवार को सोशल मीड...
जेलेंस्की की जैकेट की तारीफ करने लगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘बहुत सुंदर है, स्टाइलिश लग रही’

जेलेंस्की की जैकेट की तारीफ करने लगे डोनाल्ड ट्रंप, बोले- ‘बहुत सुंदर है, स्टाइलिश लग रही’

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगट । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने काले रंग का मिलिट्री स्टाइल वाला सूट पहना था, जिसे देखकर ट्रंप ने उनकी खूब तारीफ की। व्हाइट हाउस में हुई इस बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह अपने जैकेट में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। यह वास्तव में बहुत स्टाइलिश है। मुझे यह पसंद है।' उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह दूसरी बार है जब जेलेंस्की के कपड़ों ने ट्रंप का ध्यान खींचा, इससे पहले अगस्त में भी उन्होंने यूक्रेनी नेता के सूट की तारीफ की थी। फरवरी में वाशिंगटन दौरे के दौरान एक पत्रकार ने जेलेंस्की के मिलिट्री स्टाइल वाले हरे टी-शर्ट और पैंट पहनने पर सवाल उठाया था, जिसके बाद उन्होंने अगस्त में व्हाइट हाउस में सूट पहनकर सबको चौंका दिया। इस बार भी उन्होंने वही सूट चुना और जब एक पत्रकार ने...
सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम… हमास को US की चेतावनी

सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम… हमास को US की चेतावनी

अंतरराष्ट्रीय
तेहरान। गाजा (Gaza) में सीजफायर (Ceasefire) होने के बाद भी हमास (Hamas) शांत नहीं है। अमेरिका (America) ने हमास को चेतावनी दी है कि अगर किसी भी प्रकार से युद्धविराम के समझौते का उल्लंघन होता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका (America) को पता चला है कि हमास अपने ही लोगों पर हमला करने की तैयारी कर रहा है। यानी वह गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों को निशाना बनाना चाहता है। अमेरिकी विदेश विभाग (US State Department) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि विश्वसनीय खुफिया रिपोर्ट्स में पता चला है कि हमास इस समझौते का उल्लंघन करना चाहता है और अब वह अपने ही लोगों को टारगेट करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका ने कहा, हमने समझौते की गारंटी लेने वाले देशों को भी इसकी जानकारी दे दी है। अगर हमास फिलिस्तीनी लोगों पर भी हमला करता है या फिर उन्हें परेशान करने के लिए कोई साजिश रचता है तो उसे गंभीर परिण...
बिहार चुनावः इंडिया अलायंस की बिना CM फेस के मैदान में उतरने की तैयारी… तेजस्वी के नाम पर असमंजस

बिहार चुनावः इंडिया अलायंस की बिना CM फेस के मैदान में उतरने की तैयारी… तेजस्वी के नाम पर असमंजस

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन (India Alliance) बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में बिना मुख्यमंत्री चेहरे के उतर सकता है, क्योंकि राजद की ओर से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम फेस (CM Face) घोषित करने की मांग पर कांग्रेस और सीपीआई-एमएल ने अभी तक स्पष्ट सहमति नहीं दी है। आरजेडी लंबे समय से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को गठबंधन का नेता घोषित करने पर जोर दे रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कोई ठोस बयान देने से परहेज किया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं का कहना है कि तेजस्वी की अगुवाई में कोई अस्पष्टता नहीं है, क्योंकि वे विपक्ष के नेता और गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी के प्रमुख हैं। हालांकि, आधिकारिक घोषणा का इंतजार जारी है। सीट बंटवारे को लेकर आरजेडी और कांग्रेस के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है, लेकिन कई सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही लड़ाई की स्थ...
RBL बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा UAE का लेंडर.. प्रति शेयर 280 रुपये के भाव पर डील…

RBL बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा UAE का लेंडर.. प्रति शेयर 280 रुपये के भाव पर डील…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर (Private Sector) के आरबीएल बैंक ( RBL Bank)में यूएई का दूसरा सबसे बड़ा लेंडर (UAE's Second Largest Lender)- एमिरेट्स NBD बैंक पीजेएससी (Emirates NBD Bank PJSC) बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा है। इसके लिए यूएई का लेंडर आरबीएल बैंक में 26,580 करोड़ रुपये (3 बिलियन डॉलर) निवेश पर सहमत हो गया है। यह निवेश प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रति शेयर ₹280 के भाव पर नई इक्विटी पूंजी जारी की जाएगी। ईटी की खबर के मुताबिक डील पर साइन किया जा चुका है। डील की प्रक्रिया में EY और JPMorgan सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में RBL बैंक में 22% हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है, जो इस बड़े पूंजी निवेश के बाद घट जाएगी। शुक्रवार को आरबीएल बैंक के शेयर ₹299.70 पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 11% की बढ़त दर्ज की गई ...
धनतेरस पर जोहो के फाउंडर बोले- Gold निवेश नहीं… फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है…

धनतेरस पर जोहो के फाउंडर बोले- Gold निवेश नहीं… फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बीते एक साल के दौरान गोल्ड (Gold Price) ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। सोने के भाव इस समय सातवें आसमान (Seventh Heaven) पर हैं। जिसकी वजह से जहां एक तरफ कई निवेशक काफी उत्साहित हैं। तो कुछ इसी तेजी में काफी सतर्कता दिखा रहे हैं। इस बीच धनतेरस (Dhanteras) के दिन जोफो (Zoho) के फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट श्रीधर वेम्बू (Sridhar Vembu) का बयान गोल्ड पर आया है। उन्होंने शनिवार को सोने को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक परंपरागत निवेश नहीं है। बल्कि सिस्टेमेटिक फाइनेंशियल रिस्क के बदले इंश्योरेंस है। श्रीधर वेम्बू का बयान ऐसे दिन आया है जब बड़ी संख्या में भारतीय धनतेरस के दिन सोना खरीदते हैं। भारतीय परिवारों में सोना खरीदना इस दिन काफी शुभ माना जाता है। उनका बयान मार्केट में तेजी के बीच आया है। क्या कुछ लिखा है जोहो के फाउंडर नेएक्स पर श्रीधर वेम्बू पोस्ट करते हैं, “मुझे नहीं लगता है कि ...
SC का बड़ा फैसला… सरकार करेगी गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि की व्यवस्था

SC का बड़ा फैसला… सरकार करेगी गरीब विचाराधीन कैदियों की जमानत राशि की व्यवस्था

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने एक अनूठी SOP तैयार की है, जिसमें निर्देश दिया गया कि अगर कोई गरीब व्यक्ति (Poor person) जमानत के लिए आर्थिक गारंटी देने में असमर्थ है, तो सरकार (Government) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority- DLSA) के जरिए इसे मुहैया करेगी। इस तरह उसकी रिहाई सुनिश्चित की जाएगी। अदालत ने यह एसओपी सीनियर वकील सिद्धार्थ लूथरा और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी के सुझावों के बाद तैयार की। यह मामला एससी ने स्वतः संज्ञान में लिया, जब उसे पता चला कि हजारों विचाराधीन कैदी जमानत मिलने के बावजूद केवल इसलिए जेल में बंद हैं क्योंकि वे जमानत बांड या गारंटर प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। जज एमएम सुंदरेश और एससी शर्मा की पीठ ने कहा कि DLSA एक लाख रुपये तक की जमानत राशि भर सकता है। अगर ट्रायल कोर्ट ने इससे अधिक राशि तय की है, तो डीएलएसए इसे कम करने...
US में ट्रंप का विरोध, तानाशाही रवैए के खिलाफ बड़ा आंदोलन… सड़कों पर उतरे हजारों लोग

US में ट्रंप का विरोध, तानाशाही रवैए के खिलाफ बड़ा आंदोलन… सड़कों पर उतरे हजारों लोग

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) को अपने ही देश में भयंकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप और उनकी टीम के तानाशाही रवैए (Dictatorial Attitude) के खिलाफ यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन हैं। आयोजकों के मुताबिक ट्रंप के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए पूरे अमेरिका (America) में करीब 2600 जगहों पर यह प्रदर्शन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। ट्रंप विरोधी समूह इस प्रोटेस्ट को 'नो किंग्स' के नाम से संबोधित कर रहे हैं, तो वहीं ट्रंप के समर्थक इसे 'हेट अमेरिका' प्रदर्शन बता रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में दिन के खत्म होने तक छोटे शहरों और कस्बों और यहां तक की कुछ विदेशी राजधानियों में भी इस तरह के प्रदर्शन होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि ट्रंप के खिलाफ आखिरी बड़ा प्रदर्शन जून में हुआ था। आयोजकों के मुताबिक उस प्रदर्शन में ...
इसरो की बड़ी उपलब्धि….चंद्रयान-2 ने की सूर्य की किरणों के चंद्रमा पर पड़ने वाले असर की खोज

इसरो की बड़ी उपलब्धि….चंद्रयान-2 ने की सूर्य की किरणों के चंद्रमा पर पड़ने वाले असर की खोज

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिवाली (Diwali) के शुभ मौके से पहले चंद्रयान (Chandrayaan) ने भी एक खुशखबरी भेजी है। ISRO के मुताबिक चंद्रयान-2 मिशन (Chandrayaan-2 mission) ने अपने वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से पहली बार यह पता लगाया कि सूरज से निकलने वाली कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) (Coronal Mass Ejection (CME) का चंद्रमा पर क्या असर पड़ता है। सूर्य और चंद्रमा के बीच रिश्ते को लेकर यह बड़ी खोज मानी जा रही है। इसरो ने कहा, इस जानकारी से चंद्रमा के बाह्यमंडल, चंद्रमा के बहुत पतले वायुमंडल और उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। श्रीहरिकोटा से 22 जुलाई 2019 को जीएसएलवी-एमके3-एम1 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान-2 में आठ वैज्ञानिक उपकरण थे और 20 अगस्त 2019 को चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा। इसरो की एक विज्ञप्ति के अनुसार, चंद्रयान-2 पर लगे उपकरणों में से एक— ...
दीपोत्सव 2025: अयोध्या में आज बनेंगे दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड…26 लाख 11 हजार 101 दीपों से जगमगाएंगे 56 घाट

दीपोत्सव 2025: अयोध्या में आज बनेंगे दो नए वर्ल्ड रिकॉर्ड…26 लाख 11 हजार 101 दीपों से जगमगाएंगे 56 घाट

राष्ट्रीय
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम (Maryada Purushottam Shri Ram) की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में दीपोत्सव 2025 (Diwali 2025) का 9वां संस्करण एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। भगवान राम के आगमन की खुशी में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार (Maha Aarti and chanting of mantras) रामनगरी में नई ऊर्जा का संचार करेगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जब पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से इस आयोजन का प्रारंभ हुआ था, तब अयोध्या में लगभग 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। इस दीपोत्सव में हम अयोध्या में 26 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। दीपोत्सव के पहले आयोजन से नौवें संस्करण तक में दीयों की संख्या में करीब 15 गुना ...